Listen with Irfan

Listen with Irfan

By S.M.IrfanArtsPerforming Arts
Download on the App Store

Listen with Irfan episodes

  • Guftagoo with a Radio Listener | Ft Ashutosh Kumar Pandey

    Irfan talking to a an avid Radio Listener who has been known for his letters to various programmes.

    Recorded and Produced by Irfan on 09 August 2022, New Delhi

    आशुतोष कुमार पांडेय की उम्र आज 31 वर्ष है। जब वे 9 वर्ष के थे तब से उन्हें रेडियो पर ख़ासतौर से बीबीसी सुनने का शौक़ हुआ। यह शौक़ जल्द ही एक निष्क्रिय श्रोता से बदलकर सक्रिय आलोचक, समीक्षक और मीमांसक का हो गया। भारत सहित अनेक वैदेशिक रेडियो कार्यक्रमों को सुनते हुए आशुतोष ने उन्हें अपनी शिक्षा, सजगता और व्यक्तित्व निर्माण में समन्वित रूप से  सहयोगी पाया। फिर वह दिन भी आया जब वे न सिर्फ अपने प्रिय रेडियो प्रस्तोताओं से सीधे संवाद में आ गए बल्कि कार्यक्रमों में फोन के माध्यम से हिस्सेदारी भी करने लगे। बिहार के बक्सर ज़िले के एक गाँव में रहते हुए एक रेडियो श्रोता के रूप में उन्होंने जो  लोकप्रियता पाई उस यात्रा को हमने आशुतोष के साथ विस्तार से टटोला है। सुनिए इक्कीसवीं सदी में अपना प्रभाव लगभग खो चुके भारत के रेडियो कार्यक्रमों ने कैसे एक ग्रामीण युवा का जीवन प्रभावित किया।

    Photo and Cover Art: Irfan

    2 hr 6 min
  • Deepti Naval | Book Talk | A Country Called Childhood

    In this exclusive podcast writer, painter and actor Deepti Naval is talking to Irfan on here recently released book A Country Called Childhood. 

    What is so special in this book? Why one can't call it an autobiography? How the new India changed over the years? What were the scenes she recalls of her childhood and why they are so close to her heart? and many more issues has been discussed in this free flowing Guftagoo.

    Recorded and Produced by Irfan

    Photo Courtesy Deepti Naval

    Cover Art: Irfan 

    Additional reading

    48 min
  • Poem | Desh Kaghaz Per Bana Naqsha Nahin Hota | Sarveshwar Dayal Saxena | Voice Irfan

    Recited and Presented by Irfan

    देश कागज पर बना नक्शा नहीं होता / सर्वेश्वरदयाल सक्सेना (15 September 1927 - 23 September 1983)


    यदि तुम्हारे घर के

    एक कमरे में आग लगी हो
    तो क्या तुम
    दूसरे कमरे में सो सकते हो?
    यदि तुम्हारे घर के एक कमरे में
    लाशें सड़ रहीं हों
    तो क्या तुम
    दूसरे कमरे में प्रार्थना कर सकते हो?
    यदि हाँ
    तो मुझे तुम से
    कुछ नहीं कहना है।

    देश कागज पर बना
    नक्शा नहीं होता
    कि एक हिस्से के फट जाने पर
    बाकी हिस्से उसी तरह साबुत बने रहें
    और नदियां, पर्वत, शहर, गांव
    वैसे ही अपनी-अपनी जगह दिखें
    अनमने रहें।
    यदि तुम यह नहीं मानते
    तो मुझे तुम्हारे साथ
    नहीं रहना है।

    इस दुनिया में आदमी की जान से बड़ा
    कुछ भी नहीं है
    न ईश्वर
    न ज्ञान
    न चुनाव
    कागज पर लिखी कोई भी इबारत
    फाड़ी जा सकती है
    और जमीन की सात परतों के भीतर
    गाड़ी जा सकती है।

    जो विवेक
    खड़ा हो लाशों को टेक
    वह अंधा है
    जो शासन
    चल रहा हो बंदूक की नली से
    हत्यारों का धंधा है
    यदि तुम यह नहीं मानते
    तो मुझे
    अब एक क्षण भी
    तुम्हें नहीं सहना है।

    याद रखो
    एक बच्चे की हत्या
    एक औरत की मौत
    एक आदमी का
    गोलियों से चिथड़ा तन
    किसी शासन का ही नहीं
    सम्पूर्ण राष्ट्र का है पतन।

    ऐसा खून बहकर
    धरती में जज्ब नहीं होता
    आकाश में फहराते झंडों को
    काला करता है।
    जिस धरती पर
    फौजी बूटों के निशान हों
    और उन पर
    लाशें गिर रही हों
    वह धरती
    यदि तुम्हारे खून में
    आग बन कर नहीं दौड़ती
    तो समझ लो
    तुम बंजर हो गये हो-
    तुम्हें यहां सांस लेने तक का नहीं है अधिकार
    तुम्हारे लिए नहीं रहा अब यह संसार।

    आखिरी बात
    बिल्कुल साफ
    किसी हत्यारे को
    कभी मत करो माफ
    चाहे हो वह तुम्हारा यार
    धर्म का ठेकेदार,
    चाहे लोकतंत्र का
    स्वनामधन्य पहरेदार।

    3 min
  • Naltarang | Jyoti Chowdhary | Maiher Band

    Jal Tarang: Player Jyoti Chowdhary

    Under Maiher Band

    Recorded by Irfan at Jyotirgamaya, 5 days festival of celebrating Rare Music Instruments of India.

    #SangeetNatak Akademi #MinofCultureGOI

    Cover photo and Art: Irfan

    21 min

About Listen with Irfan

From the publisher's feed

A Tapestry of Voices and Stories, Spun with Care

More shows like Listen with Irfan

The Moth by The Moth

The Moth

26,830 Listeners