कोई प्रदूषण नहीं, दीवारों पर कोई चित्र नहीं, कोई कूड़ा नहीं, और न ही दीवारों पर ऐसा रंग है जिसकी परतें उखड़ रही हों, वहाँ कोई दुर्गन्धमय मोटरघर नहीं, न ही कोई सूखी घास और न ही टूटी हुई बोतलें, सड़क पर होने वाला कोई गाली-गलौज नहीं, आमने-सामने होने वाला कोई टकराव नहीं, और न ही कोई घरेलू हिंसा या संघर्ष, रात में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं, न ही कोई आगजनी, न चोरी, न झूठ और न ही कोई हत्या, न कोई बर्बरता, और न ही कोई कुरूपता।