उसकी परिपूर्णता का आनन्द लेना
उसकी परिपूर्णता में से हम सब ने पाया, अर्थात् अनुग्रह पर अनुग्रह। (यूहन्ना 1:16)
पिछले रविवार आराधना सभा के ठीक पहले प्रार्थना करने वाले सन्तों का छोटा समूह, अपने लोगों के विश्वास के लिए, और अपने नगर की कलीसियाओं के लिए, और अन्य राष्ट्रों के लिए प्रार्थना करने में लवलीन था। उसी समय एक व्यक्ति ने यूहन्ना 1:14, 16 के आधार पर प्रार्थना किया।
और वचन, जो अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण था, देहधारी हुआ, और हमारे बीच में निवास किया, और हमने उसकी ऐसी महिमा देखी जैसी पिता के एकलौते की महिमा … क्योंकि उसकी परिपूर्णता में से हम सब ने पाया, अर्थात् अनुग्रह पर अनुग्रह।
यह मेरे लिए प्रकाशन प्रदान करने वाले क्षणों में से एक था। परमेश्वर ने उस क्षण यह प्रकट किया कि “परिपूर्णता” शब्द — उसकी परिपूर्णता से — एक ऐसी परिपूर्णता धारण किए हुए है जिसका मुझ पर असाधारण प्रभाव पड़ा था। मैंने कुछ सीमा तक उस बात का अनुभव किया जो यह शब्द वास्तव में धारण किए हुए है — अर्थात् ख्रीष्ट की परिपूर्णता।