Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
"हमेशा याद रखें, जो भी मैं आपसे कहता हूं, आप इसे दो तरीकों से ले सकते हैं। आप इसे बस मेरे अधिकार पर ले जा सकते हैं, 'क्योंकि ओशो ऐसा कहते हैं, यह सच होना चाहिए' - तब आप पीड़ित होंगे, तब आप नहीं बढ़ेंग... more
FAQs about Never Born, Never Died - हिन्दी:How many episodes does Never Born, Never Died - हिन्दी have?The podcast currently has 342 episodes available.
July 27, 2021Ka Sovai Din Rain - का सोवै दिन रैनप्रेम एक रहस्य है। सबसे बड़ा रहस्य ! रहस्यों का रहस्य ! प्रेम से ही बना है अस्तित्व और प्रेम से ही समझ में आता है। प्रेम से ही हम उतरे हैं जगत में और प्रेम की सीढ़ी से ही हम जगत के पार जा सकते हैं। प्रेम को जिसने समझा उसने परमात्मा को समझा। और जो प्रेम से वंचित रहा वह परमात्मा की लाख बात करे, बात ही रहेगी, परमात्मा उसके अनुभव में न आ सकेगा। प्रेम परमात्मा को अनुभव करने का द्वार है। प्रेम आंख है। मोहब्बत एक राज है -- एक भेद, एक कुंजी -- जिससे अस्तित्व के सारे ताले खुल जाते हैं।. . . पे्रम एक क्रांति है, क्योंकि तुम उठने लगते हो -- जीवन की क्षुद्रता से विराट की तरफ; सीमा से असीम की तरफ। ~ ओशो...more18h 39minPlay
July 26, 2021Jyun Tha Tyun Thaharaya - ज्यूं था त्यूं ठहराया‘ज्यूं था त्यूं ठहराया’, रज्जब का है यह वचन। ओशो जब इस वचन की पर्त-दर-पर्त उघाड़ते हैं तो साथ ही साथ हमारे भी मन की कई जानी-अनजानी पर्तें स्वतः खुलती जाती हैं और हम आश्चर्यचकित रह जाते हैं कि कितना कुछ हमारे मन में हम लिए बैठे हैं और कितना आसान है उसे समझना और उससे बाहर आना। इसी के साथ दस प्रवचनावों में मित्रों द्वारा उठाए गए विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए अपनी अंतर्दृष्टि देते हैं ताकि एक दिन हम कह सकें--‘ज्यूं था त्यूं ठहराया।’...more17h 12minPlay
July 25, 2021Jyun Machhli Bin Neer - ज्यूं मछली बिन नीरमेरा जोर ध्यान पर है। ध्यान का अर्थ है: स्वार्थ, परम स्वार्थ, आत्यंतिक स्वार्थ! क्योंकि ध्यान से ज्यादा निजी कोई बात नहीं है इस जगत में। ध्यान का कोई सामाजिक संदर्भ नहीं। ध्यान का अर्थ है: अपने एकांत में उतर जाना, अकेले हो जाना, मौन, शून्य, निर्विचार, निर्विकल्प।...more18h 15minPlay
July 24, 2021Jyotish: Advait Ka Vigyan - ज्योतिष : अद्वैत का विज्ञानज्योतिष विज्ञान पर वुडलैंड, मुंबई में प्रश्नोत्तर सहित ओशो द्वारा दिए गए दो प्रवचनों का अप्रतिम संकलन।...more2h 11minPlay
July 23, 2021Jyoti Se Jyoti Jale - ज्योति से ज्योति जलेज्योति से ज्योति जले संत सुंदरदास के पदो पर ओशो द्वारा दिए गए प्रथम दस प्रवचनों का संकलन। संत सुंदरदास ने उजाले की इस यात्रा को ‘ज्योति से ज्योति जले’ कहा है। इस पृथ्वी पर एक व्यक्ति का दीया जलता है, पूरी पृथ्वी उसकी ज्योति से प्रकाशित होने लगती है, एक व्यक्ति बुद्धत्व को उपलब्ध होता है, तो हजारों लोगों के जीवन में रसधार प्रवाहित होने लगती है। ओशो कहते हैं कि और फिर यह श्रृंखला रुकती नहीं। इसी श्रृखंला से वस्तुत परंपरा पैदा होती है। सच्ची परंपरा इसी श्रृंखला का नाम है। एक झूठी परंपरा होती है जो जन्म से मिलती है। तुम हिंदू घर में पैदा हुए तो तुम मानते हो मैं हिंदू हूं। यह झूठी परंपरा है।...more36h 52minPlay
July 22, 2021Jyon Ki Tyon Dhari Dinhi Chadariya - ज्यों की त्यों धरि दीन्हीं चदरियापंच महाव्रत पर प्रवचन,जैन धर्म के पाँच महान व्रत।...more17h 26minPlay
July 21, 2021Jo Ghar Bare Aapna - जो घर बारे आपनाजीवन एक रहस्य है। जिसे हम जीवन कहते हैं, जिसे हम जीवन जानते हैं, जैसा जानते हैं, वैसा ही सब कुछ नहीं है। बहुत कुछ है जो अनजाना ही रह जाता है। शायद सब-कुछ ही अनजाना रह जाता है। आप पाएंगे इस लघु पुस्तिका में जीवन के रहस्यों को उदघाटित करने के सूत्र।...more6h 10minPlay
July 20, 2021Jo Bole To Harikatha - जो बोलैं तो हरिकथाजीवन को जीओ। जीवन एक अवसर है, उसे चूको मत। उसके उतार-चढ़ाव देखो। उसकी अंधेरी घाटियों में भी उतरो और प्रकाशोज्वल शिखरों पर भी चढ़ो। कांटे भी चुभेंगे, फूल भी हाथ लगेंगे। इन दोनों को भोगो, क्योंकि इन दोनों के भोगने से ही तुम्हारे भीतर आत्मा पैदा होगी। इसी चुनौती में से गुजर कर, इसी आग में से गुजर कर तो आत्मा का जन्म होता है।...more16h 55minPlay
July 17, 2021Jin Khoja Tin Paiyan - जिन खोजा तिन पाइयांकुंडलिनी-योग पर साधना शिविर में हुए ओशो के प्रवचन तथा ध्यान प्रयोग एवं साधना-गोष्ठी के दौरान साधकों के साथ हुई ओशो की अंतरंग वार्ताओं का संकलन।...more27h 21minPlay
FAQs about Never Born, Never Died - हिन्दी:How many episodes does Never Born, Never Died - हिन्दी have?The podcast currently has 342 episodes available.