News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 148: podcast : कोरोना वायरस आने लगा काबू में, लॉकडाउन में छूट के लिए केंद्र सरकार ने तय की नीति
    साथियो, यह राहत भरी खबर है कि देश में कोरोना की लहर कमजोर पड़ी है. पर अभी भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है. इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देश के जिलों में लॉकडाउन से छूट देने के लिए कुछ नीतियां तय की हैं. आज के पॉडकास्ट में हम केंद्र की इन नीतियों के बारे में आपसे चर्चा करेंगे. इसके अलावा वैक्सीनेशन के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से क्या कहा - यह भी बताएंगे आपको. 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किए गए फैसलों से भी रू-ब-रू करवाएंगे आपको. इन खबरों के अलावा आपको बताएंगे कि क्यों नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते में अधिक राशि आएगी. पश्चिम बंगाल और केंद्र के बीच जारी तनातनी खी खबर भी होगी आज के पॉडकास्ट में, साथ ही मौसम का हाल भी बताएंगे आपको.
    10 min
  • 147: podcast : कई छूट देने के साथ राज्यों ने बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि
    आज के पॉडकास्ट में हम आपको देश के विभिन्न राज्यों में लगे लॉकडाउन की स्थिति बताएंगे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और गिरफ्तारी की खबर भी लेकर आए हैं हम. आज के पॉडकास्ट में बताएंगे हम कि क्यों मध्य प्रदेश नगर निगम के कुछ कर्मचारियों के मई का वेतन रोका जा सकता है. दिल्ली हिंसा मामले में 3 हफ्ते तक जमानत पर रहीं नताशा नरवाल तिहाड़ जेल लौट आई हैं. पॉडकास्ट के अंत में आपको हम लिए चलेंगे उत्तराखंड के एक ऐसे गांव में जहां के लोगों ने खुद ही आइसोलेशन और क्वॉरंटाइन सेंटर बना दिए और अब खुद ही वहां ड्यूटी भी कर रहे हैं.
    9 min
  • 146: Podcast : सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 जुलाई से 26 अगस्त के बीच मुमकिन
    आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि चक्रवाती तूफान यास ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल क्या असर दिखाया और झारखंड पहुंचते-पहुंचते यह किस स्थिति में है. इसके अलावा सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा से जुड़ी खबर भी लेकर आए हैं हम. कोरोना की खबरें भी हैं आज के पॉडकास्ट में. इसके अलावा आपको बताएंगे कि दिल्ली ने भी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है. आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में धार्मिक स्थलों पर लाउडिस्पीकर के इस्तेमाल को रोकने वाली याचिक पर भी सुनवाई होनी है. इन खबरों के अलावा हम आपको बताएंगे कि किस राज्य में कल रात जहरीली गैस का रिसाव हुआ है.
    10 min
  • 145: podcast : बंगाल-ओडिशा में YAAS का असर शुरू, बिहार-झारखंड के लिए अलर्ट जारी
    चक्रवाती तूफान यास का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दिखने लगा है. वहां तेज बारिश शुरू हो गई है और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. बिहार और झारखंड के मौसम पर भी यास का असर रहेगा. आज के पॉडकास्ट में सीबीआई के नए निदेशक की भी जानकारी आपको देंगे. 
    9 min
  • 144: चक्रवाती तूफान में बदल सकता है YAAS, बंगाल-ओडिशा के तट से टकराएगा
    चक्रवाती तूफान टाउते के बाद एक और तूफान यास का खतरा मंडरा रहा है. आज के पॉडकास्ट में हम चर्चा करेंगे कि इससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए क्या तैयारियां की गई हैं. इसके अलावा नीट यूजी 2021, जेईई मेन और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए की गई उच्चस्तरीय बैठक में क्या तय हुआ यह भी बताएंगे आपको. हत्या के आरोप में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार की भी खबर लेकर आए हैं हम. लेकिन इन सबसे पहले आइए चलें देश के पश्चिमी तटीय राज्यों की ओर और जानें वहां का हाल.
    8 min
  • 143: पाश और दुष्यंत कुमार की दूरियां पाटती 4 कविताएं
    न्यूज18 हिन्दी के स्पेशल पॉडकास्ट में आज मैं आपके लिए लाई हूं आशा और उम्मीद से महकती कविताएं इस विश्वास के साथ कि ये हमें हौसला देंगी और मजबूती की मशाल जलाए रखेंगी...
    9 min
  • 142: Podcast: टाउते के असर से दिल्ली एनसीआर में शुरू हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना
    साथियो, टाउते के बाद एक और तूफान यास के आने की सूचना है. आज के पॉडकास्ट में टाउते से मची तबाही और मौसम पर पड़े असर की चर्चा तो हम करेंगे ही, साथ ही तूफान यास की स्थिति की जानकारी भी आपको देंगे. आज के पॉडकास्ट में ब्लैक फंगस और देश भर में कोरोना का हाल भी बताएंगे हम आपको. इन खबरों के अलावा माल्या को लंदन हाईकोर्ट से मिले बड़े झटके की भी खबर लेकर आए हैं हम. और साथ ही यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर रहे पत्रकार तरुण तेजपाल के केस की ताजा स्थिति भी बताएंगे आज के पॉडकास्ट में.
    10 min
  • 141: podcast : 2-DG दवा से होगा बहुरूपीय वायरस कोरोना का गेमओवर
    भारतीय वैज्ञानिकों की बनाई कोरोनारोधी दवा 2-DG आज मार्केट में आ जाएगी. इस दवा से उम्मीद की जा रही है कि यह कोरोना संक्रमण को तेजी से खत्म करने में मददगार होगी. आज के पॉडकास्ट में अरब सागर से उठे समुद्री तूफान टाउते की स्थिति के बारे में भी आपको बताएंगे. साथ ही यह भी बताएंगे कि देश के किन राज्यों में कोरोना कर्फ्यू या लॉकडाउन की अवधि कब तक है. इनके अलावा भी कई खबरें होंगी आज के पॉडकास्ट में.
    9 min
  • 140: podcast : ईद की खुशियों के बीच आई देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने की खबर
    आप सबको ईद मुबारक दोस्तो. इस मुबारक मौके को कोरोना महामारी ने अपनी चपेट में ले रखा है. हम सबको सतर्क और जागरूक रहते हुए अपने इस त्यौहार को मनाना चाहिए. गंभीर हालात को देखते हुए कई मुस्लिम संगठनों, मस्जिद समितियों और राज्य सरकारों ने गाइडलाइंस जारी की हैं. मुस्लिम संगठनों ने धर्मावलंबियों को सलाह दी है कि वे घर में ही नमाज अदा करें. दारूल उलूम देवबंद ने एक जगह पर इकट्ठे होने के बजाय अलग-अलग स्थानों पर नमाज पढ़ने की सलाह दी है. ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने दुकानों और नमाज के दौरान भीड़ नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा है. दिल्ली के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी समुदाय से घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की है. जाहिर है इन सबका मकसद कोरोना को मात देते हुए ईद की खुशियां बरकरार रखने का है. ईद की खुशियों के बीच आज की पहली खबर खुशखबरी जैसी ही है.
    9 min
  • 139: podcast : कोरोना केसों में कमी, जुलाई अंत तक होगी दूसरी लहर खत्म: एक्सपर्ट
    देश में कोरोना के मरीज घट रहे हैं और एक्सपर्ट का मानना है कि जुलाई अंत तक कोरोना की इस दूसरी लहर का अंत हो जाएगा. आज के पॉडकास्ट में हम इन दोनों खबरों पर चर्चा करेंगे. इनके अलावा, पप्पू यादव की गिरफ्तारी और छोटा राजन के कोरोना मुक्त होने की खबरें भी होंगी आज के पॉडकास्ट में. मध्य प्रदेश कैबिनेट के फैसले से भी रूबरू करवाएंगे आपको. उत्तराखंड के साथ ही पाकिस्तान के कश्मीर राग की भी चर्चा करेंगे हम.
    8 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन