News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 168: चीन पर भारत की खरी-खरी, सीमा समझौतों को न मानने से द्विपक्षीय संबंधों की बुनियाद हुई गड़बड़
    देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ी है लेकिन 8 राज्य ऐसे हैं, जहां खतरा अभी भी बहुत ज्यादा है. केंद्र ने इन राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया है. इसके अलावा आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि अपने नए मंत्रिमंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा. किसान आंदोलन को लेकर कृषि मंत्री ने जो कहा उसकी भी जानकारी होगी आज के पॉडकास्ट में. दिल्ली दंगों पर सुप्रीम कोर्ट ने किस चीज पर निगाह रखने की बात कही, यह भी बताएंगे आपको. लोक जनशक्ति पार्टी पर वर्चस्व को लेकर चिराग पासवान की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. अपनी याचिका में चिराग ने क्या तर्क दिए हैं, यह भी बताएंगे हम आपको. फिलहाल चलिए चलते हैं पहली खबर की ओर.
    10 min
  • 167: podcast : ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में निधन
    आज सुबह 98 वर्ष की उम्र में ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का निधन हो गया. आज ही केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट का विस्तार होना है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे महाराष्ट्र का हाल, जहां बीजेपी के 12 विधायकों को 1 साल के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया है. ICMR की उस स्टडी की भी जानकारी देंगे आपको, जो कोरोनारोधी टीके के असर को लेकर की गई है. कांवड़ यात्रा से जुड़ी खबर भी होगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल चलें पहली खबर की ओर.
    11 min
  • 166: podcast : भागवत बोले- भारतीयों का DNA एक जैसा, हिंदू और मुस्लिम दो समूह नहीं, एक हैं
    आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धानी ने शपथ लेने के बाद युवाओं से क्या वादा किया. साथ ही बताएंगे मोहन भागवत की राय जो उन्होंने हिंदू और मुस्लिमों को लेकर जताई है. मॉनसून अपडेट भी होगा आज के पॉडकास्ट में. इन खबरों के अलावा हम बताएंगे कि आज से यूपी में छूट का दायरा कितना बढ़ा और केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कई महीनों से चल रहे आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने क्या बताया. पॉडकास्ट के अंत में मध्य प्रदेश के आगर मालवा की एक बेहद रोचक खबर से आपको रू-ब-रू करवाएंगे कि कैसे एक भैंस ने अपने मालिक को बेगुनाह बताया. फिलहाल पहली खबर की ओर.
    10 min
  • 165: podcast : दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 15 प्रतिशत फीस कटौती का आदेश जारी
    आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे मौसम का हाल. दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 15 फीसदी फीस कटौती की भी खबर होगी. कोरोना वायरस से जुड़ी खबरें भी लेकर आए हैं हम. पुलवामा में जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है और इस क्रम में एक सैनिक भी शहीद हुआ है. इन खबरों के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर हादसे की खबर भी होगी आज के पॉका्स्ट में और आपको बताएंगे कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ने कथित फर्जी टूलकिट मामले में सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की है.
    10 min
  • 164: podcast : गृह मंत्रालय ने राज्यों को प्रतिबंधों में ढील देने पर सावधानी बरतने को कहा
    आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार की क्या संभावनाएं हैं. साथ ही केंद्र ने राज्यों को कोरोना के मद्देनजर लगे प्रतिबंध पर क्या सुझाव दिया है. इनके अलावा आज के पॉडकास्ट में अयोध्या में खरीदी गई जमीन को लेकर उठे विवाद की भी खबर होगी, पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाले जाने की खबर भी सुनाएंगे आपको. इनके अलावा, ट्विटर पर दर्ज हुए केस, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के सरकारी वाहन पर किए गए हमने की भी खबर लेकर आए हैं हम. चार धाम की यात्रा और मध्य प्रदेश के क्राइम की खबर भी होगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल चलें, पहली खबर की ओर.
    10 min
  • 162: podcast : कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन ने कहा- तीसरी लहर आने में 6 से 8 महीने का वक्त
    साथियो, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर पड़ते ही दिल्ली में आज से अनलॉक की नई गाइडलाइन लागू कर दी गई है. आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि दिल्ली में किन चीजों को कितनी छूट मिली है और क्या चीजें रहेंगी बंद. कोरोना की तीसरी लहर के आने में अभी 6 से 8 महीने का वक्त है - यह बात कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने आईसीएमआर की एक स्टडी के हवाले से कही है. इसके अलावा आज के पॉडकास्ट में बताएंगे कि जम्मू-कश्मीर के एयर फोर्स स्टेशन पर ड्रोन्स के जरिए हुए हमले की जांच के क्या नतीजे अब तक सामने आए हैं. स्कूल खोलने को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की रणनीतियों की भी चर्चा करेंगे आज के पॉडकास्ट में, साथ ही यह भी बताएंगे कि स्कूलों के खोलने को लेकर एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने क्या कहा. फिलहाल चलें पहली खबर की ओर.
    11 min
  • 161: podcast : दिसंबर 21 से मार्च 2022 के बीच जम्मू कश्मीर में हो सकता है चुनाव
    आज के पॉडकास्ट के अंत में आपको एक रोचक खबर से रू-ब-रू कराएंगे कि जमशेदपुर में एक आम 10 हजार रुपये में क्यों बिका. पॉडकास्ट की शुरुआत करेंगे जम्मू-कश्मीर के नेताओं संग हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक से. इसके बाद बताएंगे आपको कि ताजिकिस्तान में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और रूस के उनके समकक्ष निकोलाई पात्रुशेव के बीच क्या बात हुई. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति से भी अवगत कराएंगे हम आपको. मेरठ का भी हाल होगा आज के पॉडकास्ट में. मौसम की खबर के अलावा आपको बताएंगे बिहार के मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद अजय निषाद ने दरभंगा ब्लास्ट और उसके पहले हुए बांका और सीवान ब्लास्ट पर क्या प्रतिक्रिया दी है. फिलहाल चलिए पहली खबर की ओर.
    11 min
  • 160: Podcast : भारत ने UNHRC में कहा- आतंकियों को पेंशन देता है पाकिस्तान
    आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन कुमार बाधे का वह बयान जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. इसके अलावा बताएंगे कि अवैध घुसपैठ की कोशिश के दौरान मालदा से पकड़े गए चीनी नागरिक ने जांच अधिकारियों को चीन के किन मंसूबों की जानकारी दी. इन खबरों के अलावा कोरोना वायरस, लॉकडाउन और वैक्सीनेशन अभियान को लेकर भी खबरें हैं आज के पॉडकास्ट में. पॉडकास्ट के अंत में आपको बताएंगे कि बैंकों से जुड़ी कई खबरें, जो निश्चित तौर पर आपके लिए जरूरी खबरें हैं. फिलहाल चलिए पहली खबर की ओर.
    10 min
  • 159: International Yoga Day 2021: मेंटल हेल्थ के लिए रामबाण का काम करता है सही तरह से किया गया योग
    International Yoga Dya 2021: अतुल जी योगत्रैयी के फाउंडर हैं. ये 200 और 300 घंटे के योग टीचर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट कोर्स कराते हैं. इसके साथ ही अपने योगत्रैयी टीम के साथ ऑनलाइन योग सेशन भी आयोजित करते हैं. 
    12 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन