News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 178: MP के मंत्री बोले- सरकार ने जासूसी करवाकर कोई गड़बड़ी नहीं की
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, आज के पॉडकास्ट में होगा महाराष्ट्र का हाल जो फिलहाल दो तरफा मार झेल रहा है. लगातार हो रही बारिश और कोरोना संक्रमण की रफ्तार से यहां जनजीवन मुश्किल में है. दूसरे राज्यों में कोरोना की रफ्तार थमी है और इसका ही नतीजा है कि राजस्थान में 2 अगस्त से स्कूल खुलने जा रहे हैं. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में हम बताएंगे जायकोव डी वैक्सीन का हाल कि उसका ट्रायल फिलहाल किस चरण में है. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारत और चीन के बीच क्या स्थिति है यह भी होगा आज के पॉडकास्ट में. टोक्यो में आज से शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की भी जानकारी लेकर आए हैं हम. और पॉडकास्ट के अंत में आपको बताएंगे मध्य प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने जासूसी करवाकर कोई गड़बड़ी नहीं की. फिलहाल चलिए चलें महाराष्ट्र की ओर.
    11 min
  • 177: podcast : केंद्रीय कर्मियों को सितंबर में मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी, आदेश जारी
    नई दिल्ली. न्यूज18 हिंदी की ओर से आप सभी को बकरीद मुबारक. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, आज देश भर में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए उत्साह और सादगी के बीच बकरीद मनाई जा रही है. पंजाब के बाद राजस्थान कांग्रेस में सियासी पारा उबाल पर है. राजस्थान में अजय माकन के किस ट्वीट पर गहलोत कैंप को सफाई देनी पड़ी, यह बताएंगे हम आज के पॉडकास्ट में. इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक खुशखबरी भी है आज के पॉडकास्ट में. संसद के मॉनसून सत्र के दौरान किसान यूनियन दिल्ली के जंतर-मंतर पर किस तरह आयोजन करने जा रही है, यह भी बताएंगे आपको. पंजाब और छत्तीसगढ़ में स्कूल कब से खुलेंगे यह जानकारी मिलेगी आज के पॉडकास्ट में, साथ ही बताएंगे आपको कि लाल किला आम दर्शकों के लिए क्यों कर दिया गया बंद. फिलहाल आइए सुनें आज की पहली खबर.
    10 min
  • 176: podcast : संसद का शीतकालीन सत्र आज से, विपक्ष ने की सरकार को घेरने की तैयारी
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, आज सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की बारिश हो रही है, मौसम सुहाना है और आज से ही संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा. इस बीच अफगानिस्तान में मारे गए फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी का शव रविवार को काबुल से दिल्ली लाया गया और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. हरियाणा के गुरुग्राम में धराशायी हुई तीनमंजिला इमारत की भी खबर होगी आज के पॉडकास्ट में. साथ ही हम आपको बताएंगे पंजाब कांग्रेस का हाल जहां नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिल्ली में कांवड़ यात्रा रद्द कर दिया है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि ममता बनर्जी दिल्ली दौरे की बात, केंद्र के एक फैसले से क्या संकट उठ खड़ा हुआ मध्य प्रदेश सरकार के सामने और अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर पैसे उगाही का आरोप किस महंत ने किस महंत पर लगाया. फिलहाल चलें, पहली खबर क
    10 min
  • 175: अगस्‍त के आखिर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, मगर दूसरी लहर की तरह नहीं होगी खतरनाक: ICMR
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, आईसीएमआर ने अलर्ट किया है कि कोरोना की तीसरी लहर अगस्त अंत तक आ सकती है, लेकिन उसने यह भी कहा कि यह दूसरी लहर के मुकाबले कम खतरनाक होगी. इस बीच आज कोरोना की स्थिति से निबटने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करने जा रहे हैं. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे मध्य प्रदेश के विदिशा की वह खबर जिसमें एक कुएं में 25 से 30 लोग गिर गए. मुबंई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की भी खबर है आज के पॉडकास्ट में. जम्मू-कश्मीर के परिसिमन और दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच की खटपट की भी खबर लेकर आए हैं हम. कांवड़ यात्रा से जुड़ी खबर भी होगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल चलें पहली खबर की ओर.
    9 min
  • 174: कोरोना की तीसरी लहर, वैक्सीन की दूसरी डोज़ और आने वाले खतरों पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ
    कोरोना के बदलते रूप और वैक्सीनेशन को लेकर अभी भी मन में उलझनें बरकरार हैं. इसलिए ऐसे तमाम कन्फ्यूजन दूर करने के लिए आज हम बात करने जा रहे हैं डॉक्टर अवधेश चंद्रा से.
    13 min
  • 173: तीसरा बच्चा हुआ है तो आप नौकरी के लायक नहीं : ग्वालियर हाईकोर्ट
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, आज के पॉडकास्ट में हम बताएंगे कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुछ कांग्रेसी नेताओं की बैठक के मायने क्या हैं. उत्तराखंड ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कांवड़ यात्रा रद्द कर दी है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा आयोजित करने जा रही है. अभी-अभी खबर मिली है कि पुलवामा सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे ग्वालियर हाईकोर्ट का वह फैसला जिसमें उसने कहा है कि तीन बच्चे हैं तो आप नौकरी के लायक नहीं. इनके अलावा राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट, दिल्ली-हरियाणा के बीच पानी विवाद और देश भर के मौसम का हाल भी लेकर आए हैं हम. फिलहाल आज की पहली खबर.
    11 min
  • 172: 12 से अधिक उम्र के बच्चों की वैक्सीन Zycov-d को मिल सकती है मंजूरी
    नीतीश सरकार के फैसले के बाद आज से बिहार में स्कूल-कॉलेज खुल जाएंगे. इसके लिए सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं. कोरोना की दूसरी लहर देश में कमजोर पड़ चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के 41,506 केस सामने आए हैं. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं. रविवार को प्रधानमंत्री के आवास पर राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक हुई, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी की मुलाकात हुई और चुनावी रणनीतियां बनी. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में यूरो कप के खिताबी मुकाबले की भी खबर होगी. साथ ही आपको बताएंगे कि बारिश ने जहां गर्मी से निजात दिलाई है वहीं राजस्थान और उत्तर प्रदेश में वज्रपात ने कहर बरपाया है. फिलहाल चलें पहली खबर की ओर.
    10 min
  • 171: 12 से अधिक उम्र के बच्चों की वैक्सीन Zycov-d को मिल सकती है मंजूरी
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, नीतीश सरकार के फैसले के बाद आज से बिहार में स्कूल-कॉलेज खुल जाएंगे. इसके लिए सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं. कोरोना की दूसरी लहर देश में कमजोर पड़ चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के 41,506 केस सामने आए हैं. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं. रविवार को प्रधानमंत्री के आवास पर राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक हुई, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी की मुलाकात हुई और चुनावी रणनीतियां बनी. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में यूरो कप के खिताबी मुकाबले की भी खबर होगी. साथ ही आपको बताएंगे कि बारिश ने जहां गर्मी से निजात दिलाई है वहीं राजस्थान और उत्तर प्रदेश में वज्रपात ने कहर बरपाया है. फिलहाल चलें पहली खबर की ओर.
    10 min
  • 170: podcast : 12 से अधिक उम्र के बच्चों की वैक्सीन Zycov-d को इस हफ्ते मिल सकती है मंजूरी
    नीतीश सरकार के फैसले के बाद आज से बिहार में स्कूल-कॉलेज खुल जाएंगे. इसके लिए सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं. कोरोना की दूसरी लहर देश में कमजोर पड़ चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के 41,506 केस सामने आए हैं. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं. रविवार को प्रधानमंत्री के आवास पर राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक हुई, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी की मुलाकात हुई और चुनावी रणनीतियां बनी. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में यूरो कप के खिताबी मुकाबले की भी खबर होगी. साथ ही आपको बताएंगे कि बारिश ने जहां गर्मी से निजात दिलाई है वहीं राजस्थान और उत्तर प्रदेश में वज्रपात ने कहर बरपाया है. फिलहाल चलें पहली खबर की ओर.
    10 min
  • 169: माया एंजेलो की कविताएं: कर्मरत स्त्री, विलक्षण स्त्री, मैं फिर उठती हूँ
    Podcast: माया एंजेलो सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ अमेरिकी की वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रहीं. अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं एंजेलो को तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया.
    10 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन