News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 198: podcast : जिन राज्‍यों में खुले स्‍कूल, वहां बच्‍चों में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण
    नई दिल्ली. देश-विदेश की खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, आज 1 सितंबर से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. स्कूल खोले जाने के बाद से देश के 6 राज्यों में बच्चों के बीच कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं. इस बीच आज से दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में लंबे समय बाद स्कूल खोले जा रहे हैं. आज के पॉडकास्ट में अफगानिस्तान से जुड़ी खबरें भी होंगी. जम्मू-कश्मीर में सेना के नए और मानवीय अभियान की भी जानकारी देंगे हम आपको. साथ ही बताएंगे कि झारखंड में एचईसी का बिजली कनेक्शन क्यों काटा गया. आज के पॉडकास्ट में आप सुन सकेंगे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की खबरें भी. फिलहाल आज की पहली खबर.
    11 min
  • 197: podcast : KBC में गया रेलकर्मी तो थमाई गई चार्जशीट, 3 साल तक इन्क्रिमेंट पर रोक
    नई दिल्ली. देश-विदेश की खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ा कर 30 सितंबर कर दी गई है. शनिवार को करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज से घायल एक किसान की मौत हो गई है. कोटा रेल मंडल ने अपने एक कर्मचारी के छुट्टी आवेदन पर कोई जवाब नहीं दिया और केबीसी में उसके शामिल होने को लेकर उसके तीन साल का इन्क्रिमेंट रोकने का आदेश दे दिया है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में अफगानिस्तान की भी खबर होगी जहां तालिबान अब पंजशीर पर हमला करने की फिराक में है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की जांच को लेकर अदालत ने कैसी सख्त टिप्पणी की है यह भी बताएंगे आपको आज के पॉडकास्ट में, मौसम का भी हाल सुनाएंगे आपको साथ ही अवनि लेखरा की भी खबर होगी जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है.
    10 min
  • 196: जौन एलिया: कुछ ग़ज़लें, कुछ नज़्में और कुछ शेर
    Jaun Eliya Ghazal: शायर, पत्रकार, विचारक और बुद्धिजीवी जौन एलिया ने अपनी कलम के जादू से ज़माने के अदब नवाज़ों के दिलों को जीत लिया. आज न्यूज 18 हिंदी के इस स्पेशल पॉडकास्ट में सुनिए जौन एलिया की कुछ ग़ज़लें और नज़्में
    8 min
  • 195: podcast : 122 MP और MLA के खिलाफ ED, जबकि 121 के खिलाफ CBI ने की जांच
    नई दिल्ली. खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, पंजाब में चल रहे गन्ना किसानों का आंदोलन खत्म हो गया है और सरकार ने उनकी मांगें मान ली है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को जमानत मिल चुकी है. अब आप कोविन ऐप के अलावा वॉट्सऐप के जरिये भी कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं. आज के पॉडकास्ट में वॉट्सऐप के जरिए टीकाकरण का स्लॉट बुक करने का तरीका हम आपको बताने वाले हैं. देश को स्वच्छ रखने को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने कड़ा कदम उठाया है. सतर्क रहें कि कचरा फैलाने पर आपको 250 से 5000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में मध्य प्रदेश के लव जिहाद, कोरोना की तीसरी लहर, मौसम का हाल और सुप्रीम कोर्ट में सांसदों और विधायकों के खिलाफ चल रहे मामलों से जुड़ी खबरें भी होंगी. तो चलिए सुनें आज की पहली खबर.
    11 min
  • 194: podcast : बिहार पंचायत चुनाव में 2 उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले तो फैसला लॉटरी से
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, कोरोना संक्रमण अब बेहद कमजोर पड़ चुका है और इसकी तीसरी लहर को लेकर आईआईटी कानपुर की स्टडी कह रही है कि उसके आने की आशंका बेहद कम है. आज दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बिहार के 11 राजनीतिक पार्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक है. मुद्दा होगा जातीय जनगणना. बिहार में पंचायत चुनाव के नतीजे जरूरत पड़ने पर लॉटरी ड्रॉ के जरिए निकाले जाएंगे. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राजपाल का बुलंदशहर में अंतिम संस्कार होगा. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में मौसम की भी खबर होगी और अफगानिस्तान सहित जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश की खबरें होंगी. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 193: महादेवी वर्मा की कविताएं: 'क्या पूजन क्या अर्चन रे', 'नीर भरी दु:ख की बदली!', 'जो तुम आ जाते एक बार'
    Mahadevi Verma Poems: छायावादी और जीवट कविताओं की रचियता महादेवी वर्मा को बुद्दिजनों ने आधुनिक काल की मीरा के नाम से नवाजा है. न्यूज 18 हिंदी के इस स्पेशल पॉडकास्ट में सुनिए महादेवी वर्मा की कविताएं
    8 min
  • 192: podcast : सोनिया के साथ 18 विपक्षी दलों की बैठक आज, आप और अकाली दल आमंत्रित नहीं
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, अफगान पर कब्जा कर चुके तालिबान के समर्थन में पाकिस्तान उतर आया है. लेकिन पाकिस्तान का यह कदम खुद उसके लिए क्या मुसीबत लेकर आएगा यह बताएंगे आपको आज के पॉडकास्ट में. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बयान भी बताएंगे कि जिसमें उन्होंने कहा है कि रहमदिल होने का दिखावा कर रहा है तालिबान. इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने चीन पर क्या तंज कसा इसकी भी जानकारी देंगे हम आपको. देश की राजनीतिक खबरों में होगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी बीजेपी की खबर. साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश में विपक्ष आज क्या करने जा रहा यह भी बताएंगे आपको. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में मध्य प्रदेश, कोलकाता और हरियाणा की खबरें भी होंगी. फिलहाल, चलें आज की पहली खबर की ओर.
    11 min
  • 191: podcast : बाढ़ का पानी कंधे तक, सिर पर देशभक्ति का जुनून
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाई गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हुए देश के लोगों को संबोधित किया. इसी रविवार के दिन अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है और वहां अपना झंडा फहरा दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस स्थिति को भारत के अनुकूल नहीं बताया. उन्होंने देश की तमाम सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है. आज के पॉडकास्ट में मेघालय की भी खबर होगी, जहां पुलिस मुठभेड़ में पूर्व उग्रवादी के मारे जाने के बाद हिंसा भड़क उठी है. मंगलवार से उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होगा. इसके मद्देनजर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. और पॉडकास्ट के अंत में आपको बताएंगे बिहार के उन उत्साही प्रिंसिपल और शिक्षकों का हाल जो कंधे तक डूबे रहे बाढ़ के पानी में लेकिन उनके सिर चढ़कर बोलता रहा देशभक्ति का जोश और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के रोज फहराया तिरंगा. फिलहाल, चलें लाल किले की ओर.
    11 min
  • 190: podcast : लालू फिर मुश्किल में, डोरंडा कोषागार निकासी मामले में आज से बहस शुरू
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, जम्मू-कश्मीर में इन दिनों सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए हुए आतंकवादी स्थानीय नेताओं पर लगातार हमले कर रहे हैं. गुरुवार देर रात राजौरी में बीजेपी के मंडल प्रधान के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. झारखंड के डोरंडा कोषागार से की गई अवैध निकासी मामले की सुनवाई शुरू हो गई है. अगर सजा हुई तो लालू प्रसाद यादव को फिर जेल जाना पड़ सकता है. भारत को जल्द ही कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक लाइट मिल सकती है. फिलहाल यह वैक्सीन किस स्टेज पर है, यह बताएंगे हम आपको. आज के पॉडकास्ट में इन खबरों के अलावा टोक्यो ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के सिलसिले पर भी बात होगी. साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की खबरें भी लेकर आए हैं हम आपके लिए. फिलहाल चलें, पहली खबर की ओर.
    10 min
  • 189: podcast : पंजाब छोड़कर किसी भी राज्य में नहीं हुई ऑक्सीजन की कमी से कोरोना मरीज की मौत
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, देश भर में कोरोना संक्रमण के दौरान पंजाब को छोड़कर किसी भी राज्य में ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत नहीं है - यह बात राज्यों की उस रिपोर्ट से उजागर हो रही है, जो उन्होंने केंद्र सरकार को भेजी है. हालांकि मध्य प्रदेश के इस दावे पर जबलपुर हाईकोर्ट ने आश्चर्य जताया है. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 9 राजनीतिक पार्टियों को अवमानना का दोषी ठहराया है. इधर सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को आधार बनाते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने भंवरी देवी अपहरण और हत्याकांड के 6 मुलजिमों को जमानत दे दी है. आज के पॉडकास्ट में हम बताने जा रहे हैं देशभर में कोरोना संक्रमण का हाल, जो एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. केंद्र ने राज्यों को इस बाबत अलर्ट किया है. हिमाचल प्रदेश ने फिर से राज्य के स्कूल बंद कर दिए हैं. फिलहाल आज की पहली खबर.
    11 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन