News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 208: कमला दास उर्फ कमला सुरैया की कविताएं: कीड़े, उन्माद एक ऐसा देश है, आईना
    महिलाओं पर बंदिशों, पुरुष प्रधान समाज के नियमों, यौनिकता, रजोनिवृत्ति जैसे कई टैबू समझे जाने वाले विषयों पर कमला दास लगातार लिखती रहीं और आलोचना की शिकार होती रहीं.
    7 min
  • 207: podcast : महंत नरेंद्र गिरी के शव का पोस्टमॉर्टम आज, हत्या है या आत्महत्या - खुलेगा राज
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत खुदकुशी है या हत्या, इसका खुलासा आज होनेवाले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हो जाएगा. आज ही उन्हें भू-समाधि भी दी जाएगी. AIMIM के प्रमुख एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली में आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ हुई है. इस आरोप में हिंदू सेना के 5 लोग हिरासत में लिए गए हैं. SAARC के विदेश मंत्रियों की 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली बैठक क्यों टाल दी गई है, यह भी बताएंगे हम आपको आज के पॉडकास्ट में. इन खबरों के अलावा कोरोना वैक्सीन की खरीदारी, वायुसेना प्रमुख की नियुक्ति, बाबुल सुप्रियो से जुड़ी खबरें भी होंगी. उत्तराखंड चुनावी मौसम का हाल भी देंगे आपको, साथ ही देश भर में मौसम का हाल भी होगा आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 206: Podcast : चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे लेंगे पंजाब मुख्यमंत्री पद की शपथ
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी आज दिन के ग्यारह बजे शपथ लेंगे. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद इलाके में रौनक छाई है. दो दिनों में 42 हजार से ज्यादा ई-पास जारी किए जा चुके हैं. यूपी में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने छूट का दायरा और बढ़ा दिया है. तालिबान ने अफगानिस्तान की जेल में बंद ISKP के एक और कुख्यात आतंकी एजाज अहंगर को जेल से मुक्त करवा दिया है. यह आतंकी भारत में कश्मीर के खिलाफ साजिश रचता रहा है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में बताएंगे कि जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की खबरें भी हैं आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल, आज की पहली खबर.
    9 min
  • 205: podcast : इलाहाबाद HC का अहम फैसला- दूसरे धर्म में की है शादी तो वैवाहिक जीवन में परिजन भी नहीं कर सकते हस्तक्षेप
    नई दिल्ली. खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में स्वागत है दोस्तो. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, उत्तर प्रदेश में बारिश ने बड़ी तबाही मचाई है. बारिश के कारण हुए हादसों में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है. गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल पूरा हो गया. पुराने मंत्रिमंडल के 22 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है. केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को लागू हुए आज एक साल पूरा हो गया है. इस मौके का विरोध करने के लिए शिरोमणि अकाली दल शुक्रवार को यानी आज काला दिवस मनाएगा. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में हम इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक अहम फैसले की भी चर्चा करेंगे, साथ ही बताएंगे कि मध्य प्रदेश सरकार ओबीसी आरक्षण के मसले पर फिर क्यों मुश्किल में फंसी है और झारखंड व हरियाणा में स्कूल खोले जाने को लेकर सरकारों ने क्या फैसला किया है. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 204: अनुराग अनंत की कविताएं: प्रेमिका, खून में कांच बह रहा है, तुम्हारी देह के आगे कोई शब्द ही नहीं मिलता, तीसरा विकल्प
    युवा कवि अनुराग अनंत (Anurag Anant) की कविताओं में भी यह प्रेम आता रहा है. लेकिन इस प्रेम की दृष्टि और उसका कथ्य अनोखा है.
    10 min
  • 203: podcast : सिंघु बॉर्डर पर एक ओर की रोड खाली करने को तैयार किसान संगठन
    नई दिल्ली. देश-विदेश की खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में हाजिर हूं दोस्तो. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद सड़के के एक ओर का हिस्सा खोलने को तैयार है. इस बीच किसानों के समर्थन में बीजेपी नेता और हरियाणा ओलंपिक संघ के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र लोहान ने पार्षद पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. दिल्ली के स्पेशल सेल ने यूपी एटीएस के साथ छापामारी कर प्रयागराज से 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी का संबंध आईएसआई और अंडरवर्ल्ड से बताया जा रहा है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में बताएंगे झारखंड कैबिनेट का वह फैसला जिससे उसे सालाना 700 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है. साथ ही बताएंगे कि दुनिया भर में जलवायु संकट किस कदर बढ़ रहा है. यूपी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए राज्य सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है, किनकी सैलरी में कितना इजाफा हुआ - यह भी बताएंगे आज के पॉडकास्ट में. इन खबरों के अलावा मध्य प्रदेश से व्यापम और हिमाचल में राष्ट्रपति दौरे की भी खबर होगी. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 202: podcast : गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे भूपेंद्र पटेल, आज लेंगे शपथ
    नई दिल्ली. देश-विदेश की खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपका स्वागत है दोस्तो. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, शनिवार को विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. आज गुजरात के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल शपथ लेंगे. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति ने मंदिर परिसर के प्रारूप को लेकर अंतिम योजना तैयार कर ली है. इस प्रारूप के अनुसार राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में अन्य 6 देवी-देवताओं के मंदिरों का भी निर्माण करवाया जाएगा. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर क्या आग्रह किया - यह बताएंगे आज के पॉडकास्ट में. तालिबान ने पाकिस्तान के किस प्रस्ताव से इनकार किया, शिवसेना के संजय राउत ने यूपी और गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर क्या घोषणा की - इन सवालों का जवाब लेकर आया है आज का पॉडकास्ट. इनके अलावा हरियाणा के पलवल के हथीन की भी खबर होगी, जहां रहस्यमय बुखार ने कहर बरपा रखा है. देशभर के मौसम का हाल भी होगा आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 201: podcast : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 31 दिसंबर तक बढ़ाई रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन
    नई दिल्ली. खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में हाजिर हूं दोस्तो. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कई राज्यपालों के बदलाव और नियुक्ति का आदेश जारी किया. कुछ राज्यपालों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है. सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी ICMR के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अधिकतर मौतें डेंगू बुखार के डी2 स्ट्रेन के कारण हुई हैं.कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच मध्य प्रदेश में वायरल फीवर और डेंगू कहर बरपा रहे हैं. राजधानी भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित कई जगहों पर सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती हैं. शुरू करते हैं आज की पहली खबर से बुलेटिन.
    10 min
  • 200: podcast : अब 7 सितंबर को करनाल में किसानों की महापंचायत का ऐलान
    नई दिल्ली. खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में हाजिर हूं दोस्तो. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित महापंचायत की कामयाबी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान कर दिया है कि अगली महापंचायत कल यानी 7 सितंबर को हरियाणा के करनाल में होगी. ईडी ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी आज यानी 6 सितंबर को ईडी के सामने पेश होंगे. 5 सितंबर को टोक्यो पैरालंपिक का समापन हुआ. टोक्यो पैरालंपिक की पदक तालिका में भारत 19 पदकों के साथ 24वें स्थान पर रहा. 30 सितंबर को कोलकाता में होने वाले उपचुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी. इन खबरों के अलावा इनकम टैक्स रिटर्न, चारधाम यात्रा और मौसम की खबरे भी होंगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल, आज की पहली खबर.
    11 min
  • 199: podcast : CMIE के आंकड़ों में खुलासा, अगस्त में 15 लाख लोगों ने नौकरी से धोया हाथ
    नई दिल्ली. देश-विदेश की खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनमी की रिपोर्ट बताती है कि अगस्त महीने में बेरोजगारी दर बढ़ी है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कि टिप्पणी है कि सांसदों को अपने विचार रखते समय संसद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए. मध्य प्रदेश में सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू हो गया है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद आज कैसी सरकार बनाने जा रहा है तालीबान. दिल्ली दंगों के तीन आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में आरोपमुक्त करते हुए कड़कड़डुमा कोर्ट ने पुलिस जांच पर कैसी तल्ख टिप्पणी की है, यह भी होगा आज के पॉडकास्ट में. इनके अलावा बिहार, झारखंड और उत्तराखंड की खबरें भी सुन सकेंगे आप. फिलहाल आज की पहली खबर.
    11 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन