News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 218: podcast : साक्षी महाराज के विवादित बोल- डकैत को भी फेल किया राकेश टिकैत ने और राजनीति के पप्पू हैं राहुल गांधी
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, बिहार में आज पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है. केरल के सबरीमला में भगवान अयप्पा का मंदिर 16 नवंबर से खोल दिया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में साक्षी महाराज का वह विवादास्पद बयान भी सुनवाएंगे जिसमें उन्होंने राकेश टिकैत की तुलना डकैतों से की है और राहुल गांधी को राजनीति का पप्पू कहा है. इस बीच केंद्र और बिहार में एनडीए का हिस्सा रहे जेडीयू ने यूपी चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी है. आज के पॉडकास्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बहनों के घर पर हुई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी की भी खबर होगी. फिलहाल आज की पहली खबर.
    11 min
  • 217: PODCAST: यूरिक एसिड का झंझट और दाल का बवाल!
    Health Tips: यूरिक एसिड की समस्‍या से जूझ रहे लोगों को क्‍या दाल खानी चाहिए? यह यक्ष प्रश्‍न हर उस शख्‍स का है, जिसका यूरिक एसिड थोड़ा भी ऊपर-नीचे हो गया है. और, सवाल सिर्फ दाल तक सीम‍ित नहीं है, बल्कि खाने की हर उस चीज से जुड़ा है, जिसमें प्रोटीन की थोड़ी सी भी मात्रा पाई जाती है.
    5 min
  • 216: podcast : लखीमपुर कांड की जांच के लिए SIT गठित, आज राहुल गांधी जाएंगे दौरे पर
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, रविवार को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा की जांच विशेष जांच दल करेगा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज लखीमपुर खीरी जाएगा, हालांकि यूपी सरकार ने इस यात्रा की इजाजत नहीं दी है. जाकिया जाफरी की याचिका पर अब 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. यूपी के धर्मांतरण कानून के खिलाफ डाली गई याचिकाओं पर सुनवाई 22 अक्टूबर को होनी है. इन खबरों के अलावा 7 अक्टूबर यानी कल होने वाले ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण की भी खबर लेकर आए हैं हम. आज के पॉडकास्ट में आप सुनेंगे जयपुर पोक्सो अदालत का वह फैसला जो अपराध होने के महज 9 दिन में सामने आया है. मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में दी गई छूट और रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की मौत की भी खबर होगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 215: HEALTH TIPS: क्‍या डायबिटीज के मरीजों को पोहा खाने से करना चाहिए परहेज? जानें डॉ अलका की राय
    HEALTH TIPS DIABETES PATIENT: खाने में कैलोरीज के संतुलन के जरिए डायबिटीज के मरीज अपनी सुगर पर बेहतर नियंत्रण रख सकते हैं.
    4 min
  • 214: प्रियदर्शन की कविताएं: तोड़ना और बनाना, नष्ट कुछ भी नहीं होता, गुस्सा और चुप्पी
    बिखरते हुए हौसले की सांसों में फिर से हवा भरने वाली यह कविता प्रियदर्शन ने रची है. पेशे से पत्रकार हैं प्रियदर्शन, पर स्वभावतः साहित्यकार. इसलिए उनकी कविताएं, कहानियां और उपन्यास मानवीय संवेदनाओं से लबरेज हैं.
    9 min
  • 213: Podcast : लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी हिरासत में, अखिलेश के घर के बाहर पुलिस तैनात
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, रविवार को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है, तिकुनिया जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है और अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है. पश्चिम बंगाल में हुए भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में ममता बनर्जी ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर ली है. अच्छी खबर ये है कि भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत धीमी हो चुकी है. पंजाब में एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू का ही सिक्का चला. यहां सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू की बैठक के बाद सिद्धू ने अपने पद पर बने रहने की घोषणा की. इन खबरों के अलावा बिहार के मोतीहारी पुलिस लाइन में फूड प्वॉइजनिंग, नट्टू काका के नाम से चर्चित बॉलीवुड कलाकार के निधन, शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी और पतंजलि कैंपस में युवती की खुदकुशी से जुड़ी खबरें भी होंगी. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 212: podcast : डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट आज शाम 6 बजे तक होगी जारी
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, आज दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कटऑफ लिस्ट शाम 6 बजे तक जारी होने वाली है. देश में फिलहाल कोरोना बूस्टर लगाए जाने का मुद्दा प्रासंगिक नहीं है - यह बात भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कही. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35ए के निरस्त होने के बाद पहली बार चार दिवसीय यात्रा पर जम्‍मू-कश्‍मीर पहुंच चुके हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार किसी कर्मचारी को प्रमोशन देने के बाद भी जबरन रिटायर कर सकती है. यह उसका मौलिक नियम है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में तृणमूल कांग्रेस, निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी और महंत नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़ी खबरें भी होंगी. मौसम का हाल भी होगा आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    11 min
  • 211: podcast : नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद फिर से पंजाब कांग्रेस में उथलपुथल
    नई दिल्ली. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस में एकबार फिर उथलपुथल है. इस बीच कांग्रेस में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार शामिल हो गए. उनके साथ ही, गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने भी वैचारिक रूप से कांग्रेस का हाथ थाम लिया. इधर, प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज धनशोधन के मामले में राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की. महंत नरेंद्र गिरि के मौत मामले में सीबीआई आरोपियों की साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी कर रही है. आज के पॉडकास्ट में बताएंगे कि यह साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी क्या होती है. इन खबरों के अलावा दिल्ली में पटाखों के भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर जनवरी तक क्यों लगा दी गई रोक यह भी बताएंगे आपको. आज के पॉडकास्ट में बिहार पंचायत चुनाव, मध्य प्रदेश में सीएम के ओएसडी का इस्तीफा और कोरोना की नई वैक्सीन से जुड़ी खबरें भी होंगी. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 210: podcast : महिला आरक्षण अधिकार का विषय है दया का नहीं : सीजेआई एनवी रमण
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद का आयोजन किया है. देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने महिला वकीलों का आह्वान किया कि वे न्यायपालिका में 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए जोरदार तरीके से मांग उठाएं. कल रविवार को यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया, जिसमें 7 नए चेहरे शामिल हुए और कल ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने नए मंत्रिमंडल का गठन किया. अयोध्या के तपस्वी छावनी के संत परमहंस ने ऐलान कि केंद्र सरकार अगर 1 अक्टूबर तक भारत को हिंदूराष्ट्र घोषित नहीं करती है तो वे 2 अक्टूबर को सरयू में जलसमाधि ले लेंगे. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में मध्य प्रदेश और राजस्थान की खबरें भी होंगी, साथ ही होगी चक्रवात गुलाब के असर की बात. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 209: podcast : पीएम मोदी की अमेरिका में बैठकें, भारत को क्या मिलेगा फायदा? जानें सबकुछ
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर हैं, इस दौरान उन्होंने वहां कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की और कई बैठकें कीं. इधर, भारत में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के लिए अर्जुन टैंक मार्क1ए वर्जन के 118 टैंक की खरीद को अंतिम रूप दे दिया है. साउथ दिल्ली के एक होटल में महिला को साड़ी पहने होने की वजह से एंट्री नहीं दी गई, इस मुद्दे पर राष्ट्रीय महिला आयोग सक्रिय हो गया है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि दिव्यांगों और बीमार लोगों के वैक्सिनेशन के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं, साथ ही महंत नरेंद्र गिरी की मौत, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार सिमी उग्रवादियों की जमानत और बिहार पंचायत चुनाव से जुड़ी खबरें भी होंगी. संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर को बुलाए भारत बंद के आह्वान की खबर भी होगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन