News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 238: Podcast : दिवाली के पटाखों से दिल्ली एनसीआर की हवा इतनी प्रदूषित कि मापने का तरीका फेल
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, दिल्ली एनसीआर में दिवाली के उत्साह में इतने पटाखे चलाए गए कि हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई. बिहार के गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत होने की खबर है. राजस्थान रीट एग्जाम 2021 में चप्पल डिवाइस लगाकर नकल करवाने वाले गैंग के सरगना तुलसाराम कालेर को गिरफ्तार कर लिया गया है. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी का निधन हो गया है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ यात्रा की खबर, यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमत अब कितनी हो गई यह भी बताएंगे आपको. किसान आंदोलन कब तक चल सकता है, इस पर राकेश टिकैत ने जो कहा वह भी बताएंगे आपको. इसके साथ ही भोपाल रेल मंडल द्वारा यात्रियों को दिए गए तोहफे के बारे में भी बताएंगे. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 237: Podcast : COP26 समिट में सौर ऊर्जा पर पीएम मोदी का संदेश - वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, ग्लासगो में हुए COP26 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा को लेकर वन सन, वन वर्ल्ड और वन ग्रिड की परिकल्पना की बात की. दोपहर 12 बजे पीएम मोदी देश के उन 40 जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग पर बात करेंगे, जहां कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा कम है. खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड की घोषणा हो चुकी है, आज के पॉडकास्ट में बताएंगे कि इन दोनों सम्मानों के लिए किन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इन खबरों के अलावा देश के विधानसभा की 29 और लोकसभा की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी बताएंगे आपको. दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति की भी जानकारी देंगे. इनके अलावा डेंगू, देवस्थानम बोर्ड और बिहार पंचायत चुनाव से जुड़ी खबरें भी होंगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 236: Podcast: जहरीले होते पॉल्‍यूशन से खुद को कैसे बचाएं अस्‍थमा और सांस के मरीज
    नमस्‍कार, मैं अनूप कुमार मिश्र, न्‍यूज 18 हिंदी के हेल्‍थ पॉडकास्‍ट में एक बार फिर हाजिर हूं आपकी सेहत से जुड़े नए मसले के साथ.

    इन दिनों, दिल्‍ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में पॉल्‍यूशन चरम पर पहुंच चुका है. वहीं, दीवाली पर होने वाली आतिशबाजी के बाद आबोहवा किसकी जहरीली सी हो चलेगी, इसका अंदाजा हम सब लगा सकते है.

    ऐसे में सबसे बड़ी मुसीबत उनके लिए है, जो अस्‍थमा के मरीज हैं, जिन्‍हें सांस की बीमारी है या पोस्‍ट कोविड स्‍टेज में हैं. इन तीनों कैटेगरी के लोगों के लिए ये दो महीने काटना, किसी चुनौती से कम नहीं हैं.

    पॉल्‍यूशन की वजह से खड़ी हुई चुनौतियों से कैसे लड़ें, और अपनी सेहत को किस तरह दुरुस्‍त रखे, इन तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए हमने बात की इंद्रप्रस्‍थ अपोलो हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजी एण्‍ड रेस्पिरेटरी मेडिसिन के सीनियर कंसल्‍टेंट डॉ. निखिल मोदी से.
    11 min
  • 235: Podcast : ग्लासगो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, COP26 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, आज ग्लासगो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP26 समिट में शामिल होंगे. टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया है. दिल्‍ली-एनसीआर में हवा लगातार छठे दिन जहरीली बनी हुई है. बच्चे से कुकर्म करने के आरोप में राजस्थान के भरतपुर के जज जितेंद्र सिंह गुलिया को हाईकोर्ट प्रशासन ने निलंबित कर दिया है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में होगी दिल्ली अनलॉक की खबर. गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली में बहके भूपेश बघेल का बयान भी बताएंगे हम आपको. छत्तीसगढ़ के स्कूलों की प्रार्थना सभा में किन दो भजनों को शामिल किया गया है और क्यों - यह भी बताने वाले हैं हम आपको. कोरोना टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए आज से केंद्र और राज्य सरकार हर घर दस्तक अभियान चलाने जा रही है. लेकिन इन खबरों के विस्तार से पहले सुनें आज की पहली खबर.
    8 min
  • 234: पल्लवी त्रिवेदी की 4 कविताएं: भाषा, भरोसा, यूं ही, रो लो पुरुषों
    भोपाल पुलिस विभाग में कार्यरत पल्लवी त्रिवेदी इकॉनमिक ऑफेंस विंग में अडिशनल इंस्पेक्टर जनरल हैं. कटीले चुटीलें व्यंग्य और क्षणिकाओं से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं पल्लवी कल्पनाओं, संवेदनाओं और वाकयात को जिस तरह कागज़ पर उड़ेलती हैं, वह उनकी बारीक नज़र और भाषा पर पकड़ को रेखांकित करता है. मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जन्मीं पल्लवी की कविताएं, कहानियां, व्यंग्य और यात्रा संस्मरण कई अखबारों और मैगजीन्स में प्रकाशित होते रहे हैं. उनका व्यंग्य संग्रह 'अंजाम-ए-गुलिस्तां क्या होगा' हाथोंहाथ लिया गया और कविता संग्रह 'तुम जहाँ भी हो' बेहद सराहा गया. इस कविता संग्रह के लिए उन्हें वागीश्वरी सम्मान से भी नवाज़ा गया. 
    9 min
  • 233: Podcast: T20 World Cup में कौन सी होगी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम, भारत-न्यूज़ीलैंड या फिर कोई और?
    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए शायद रोमांच इस कदर न बढ़ता, अगर भारत टी 20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में पाकिस्तान से मुंह की न खाता. जिस टीम को शुरू में फिसड्डी माना जा रहा था, विडंबना देखिए उसने पहले दो मैचों में सबसे कद्दावर मानी जाने वाली अपने ग्रुप की दोनों टीमों भारत और फिर न्यूजीलैंड को शिकस्त दे दी. पाकिस्तान के सामने अब सेमीफाइनल में  पहुंचने के लिए तीन आसान चुनौती है और टी-20 क्रिकेट की अनिश्चितताओं को दरकिनार कर दिया जाए तो स्कॉटलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान से पार पाने में उसे खासी मशक्कत नहीं करनी होगी और ऐसे में उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है. 

    8 min
  • 232: Podcast : PM मोदी इटली-UK के लिए रवाना, G20 व COP26 के अलावा करेंगे 20 महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीतियों और तैयारियों के मंथन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को साढ़े 10 बजे लखनऊ पहुंच रहे हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रूज शिप ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दे दी है. इसी मामले में उगाही के आरोपी एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि अगर मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो 72 घंटे यानी 3 दिन पहले नोटिस जारी करेगी. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जी20 देशों से कहा कि उसे अगले 12 महीनों में कोविड-19 के खात्मे के लिए 23.4 बिलियन डॉलर की जरूरत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 5 दिनों के लिए इटली और ब्रिटेन के दौरे पर हैं. इस बीच वे जी20 सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे. राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर क्या कहा, यह भी बताएंगे आपको आज के पॉडकास्ट में, साथ ही बताएंगे कि किसान आंदोलन को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर क्या बदलाव होने वाला है. जबलपुर के दो याचिकाकर्ताओं की याचिका पर दीपावली, क्रिसमस और न्यू ईयर पर क्रैकर्स चलाने को लेकर NGT ने क्या आदेश जारी किया यह भी बतलाने वाले हैं हम आपको. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 231: World Stroke Day Special Podcast: नौजवानों में हार्ट अटैक के ये हैं 5 ट्रिगर्स
    जिसे कभी बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था, आज उसने नौजवानों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं हार्ट स्‍ट्रोक की. हालात ऐसे हैं कि आजकल हार्ट अटैक के कुल मरीजों में 30 प्रतिशत मरीजों की उम्र साल से कम है. ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि आखिर वे कौन सी वजहें है, जिनकी वजह से नौजवानों हार्ट अटैक या कार्डियेक अरेस्‍ट जैसे जानलेवा आघात झेलने पड़ रहे हैं. इन सभी सवालों को जानने के लिए आज World Stroke Day Special Podcast में सुनिए गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल में डॉयरेक्‍टर कार्डियोलॉजी डॉ. मनजिंदर संधू से खास बातचीत और जानिए नौजवानों में हार्ट अटैक के 5 ट्रिगर्स ....

    17 min
  • 230: शाह की दो टूक- या तो जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म करने के लिए लड़ें या ले लें ट्रांसफर
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, उत्तर त्रिपुरा जिले में मंगलवार शाम को विश्व हिंदू परिषद की एक रैली के दौरान चमटिल्ला इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दो दुकानों में आग लगा दी गई. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज यानी बुधवार को नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लॉन्च कर सकते हैं. बंबई उच्च न्यायालय अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज यानी बुधवार को सुनवाई करेगा. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की मीटिंग में कहा कि अगर लड़ाई जीतनी है तो जनता के समक्ष भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुष्प्रचार और झूठ को बेनकाब करना होगा. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में पश्चिम बंगाल में कोरोना का हाल, मुंबई में लोकल ट्रेनों से जुड़ी खबर और मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव की भी खबरें होंगी. फिलहाल आज की पहली खबर.
    8 min
  • 229: Podcast: T-20 World Cup में भारत-विंडीज बने उलटफेर का शिकार, पाकिस्तान ने रचा इतिहास
    एक ओर, 29 सालों से शिकस्‍त झेल रहे पाकिस्‍तान ने इस साल दुबई में इतिहास रच दिया, तो दूसरी तरफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया. वहीं, शनिवार को खेले गए पहले मैच डिफेंडिंग चैंपियन में वेस्टइंडीज़ का प्रदर्शन बेहद निराशाजन रहा और बैडमिंटन में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
    9 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन