News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 248: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक सीरीज होने की संभावना, टीम इंडिया में हुए कई बड़े बदलाव
    India vs New Zealand T20 series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 17 नवंबर से शुरू हो रही है. सीरीज में कुल 3 मुकाबले होने हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को नया टी20 कप्तान बनाया गया है. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में सभी की नजरें इस सीरीज पर हैं.
    8 min
  • 247: Podcast : भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किया गया
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली. भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन कर दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने फैसला किया कि सभी स्कूल 15 नवंबर से एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में होंगी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, महाराष्ट्र में नाबालिग से रेप, सीबीआई और ईडी के प्रमुखों के कार्यकाल में विस्तार, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई और पाकिस्तान में सत्ता और सेना के बीच चल रही टसल की खबरें. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 246: World Diabetes Day Special Podcast: क्‍या आयुर्वेद आपको दिला सकता है डायबिटीज से छुटकारा?
    नमस्‍कार दोस्‍तों, मैं अनूप कुमार मिश्र, न्‍यूज 18 के हेल्‍थ पॉडकास्‍ट में एक बार फिर हाजिर हूं आपकी सेहत से जुड़े नए मसले के साथ. आज वर्ल्‍ड डायबिटिक डे है,  लिहाजा इस खास दिन पर हमने आयुर्वेद में मौजूद डायबिटीज के इलाज के बारे में जीवा आयुर्वेद के निदेशक डॉ. प्रताप चौहान से खास बातचीत की. 

    बातचीत की शुरूआत डायबिटीज को लेकर प्रचिलित एक बात से हुई,जिसमें डायबिटीज को लेकर कहा जाता हैकि एक बार आई तो इसका साथ जिंदगी भर रहता है. दवाओं से इसे कंट्रोल किया जा सकता है, खत्‍म नहीं. इस बात को लेकर आयुर्वेद का क्‍या मत है? 
    17 min
  • 245: World Diabetes Day Special Podcast: 'शुगर' से क्यूं कड़वा हुआ जीवन का 'स्वाद'
    World Diabetes Day : दोस्‍तों, वर्ल्‍ड डायबिटीज डे पर आज हम बात कर रहे हैं डायबिटीज की. दरअसल, भारत में डायबिटीज को लेकर बड़ी अजीब सी स्थिति है. जब तक डायबिटीज हुई नहीं, तब तक हम उसे न केवल बहुत कैजुअली लेते हैं, बल्कि उसे लगातार नजर अंजाद करना शुरू कर देते हैं. ऐसा करने वाले दो तरह के लोग होते हैं, पहले वे जो वाकई खुद में बेहद लापरवाह हैं, उम्र मे 40 का पड़ाव पार करने के बावजूद ये कभी ब्‍लड शुगर की जांच नहीं कराते, वहीं, हाई शुगर होने पर जब इनका शरीर बार-बार संकेत देना शुरू भी कर देता है, तब भी इनकी नींद नहीं टूटती है और इस लापरवाही के नतीजे बेहद गंभीर होते हैं.
    13 min
  • 244: गजानन माधव मुक्तिबोध की तीन कविताएं- ब्रह्मराक्षस, मुझे कदम-कदम पर, कल और आज
    Gajanan Madhav Muktibodh Hindi Poems: 13 नवंबर 1917 को मध्य प्रदेश के जिला मुरैना में श्योपुर में जन्मे गजानन माधव मुक्तिबोध को प्रगतिशील कविता और नयी कविता के बीच का सेतु कहा जाता है. उनकी कविताओं में इतने नायाब बिंब होते हैं कि जितनी बार पढ़ी जाए, कोई न कोई नया अर्थ खुलता जाता है. आपको बता दें कि उनके पिता पुलिस में अधिकारी थे, तो बचपन बड़े ही ठाठ में बीता लेकिन बाद का समय बेहद संघर्ष में गुजारना पड़ा. न्यूज18 हिन्दी के स्पेशल पॉडकास्ट में सुनें गजानन माधव मुक्तिबोध की तीन कविताएं- ब्रह्मराक्षस, मुझे कदम-कदम पर, कल और आज


    5 min
  • 243: Podcast : पाकिस्तान की कभी हां-कभी ना के चलते नहीं खुल पाया करतारपुर गलियारा
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, उम्मीद है कि बहुत जल्द भारतीय बाजार में कोरोनारोधी टैबलेट भी उपलब्ध होंगे. अमेरिका की एक फॉर्मा कंपनी के एंटी कोविड पिल मोलनुपिराविर को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी मिल सकती है. गुरुपरब के मौके पर करतारपुर गलियारा क्यों नहीं खुल पा रहा, यह बताएंगे आज के पॉडकास्ट में. यूपी में जीका वायरस संक्रमण में इजाफा हुआ है और टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 14 नवंबर को आमने सामने होंगी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम. यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी आज वाराणसी में अबतक की सबसे बड़ी बैठक करने जा रही है. समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति को बलात्कार का दोषी पाया गया है, आज उनकी सजा पर फैसला होना है. आज के पॉडकास्ट में बताएंगे आपको कि बंगाल बीजेपी से नेताओं के पलायन का सिलसिला जारी है अब भी और मौसम का मिजाज बदलने लगा है. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 242: Postcast: आखिर क्‍यों बढ़ने लगे पुरुषों में स्‍तन कैंसर के मामले?
    ब्रेस्‍ट कैंसर के मामले अब सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं हैं, पुरुषों में भी ब्रेस्‍ट कैंसर के मामले तेजी से देखे जा रहे हैं. हाल में ही एक मामला दिल्‍ली के पटपड़गंज मैक्‍स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से सामने आया है. यह मामला एक 70 वर्ष से जुड़ा हुआ है. अब सवाल यह है कि पुरुषों में ब्रेस्‍ट कैंसर होने के क्‍या कारण हैं या इसके लक्षण क्‍या हैं. इन तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए हमने बात की पटपड़गंज मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट में वरिष्ठ निदेशक डॉ. मीनू वालिया से. आइए सुने डॉ. वालिया से ब्रेस्‍ट कैंसर को लेकर खास बातचीत ....
    18 min
  • 241: Podcast : हमीदिया अस्पताल ने नगर निगम से 30 साल से नहीं ली थी फायर एनओसी
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. दोस्तो, आज सूर्योपासना का पर्व छठ के शाम का अर्घ्य होना है. स्वीकार करें न्यूज18 हिंदी की ओर से शुभकामनाएं. दोस्तो, आज के पॉडकास्ट में बताएंगे कि सोमवार को हमीदिया अस्पताल में लगी आग के बाद यह बात सामने आई कि बनने के बाद से आज तक इस अस्पताल ने फायर एनओसी नहीं ली थी. भारत बुधवार को अफगानिस्तान पर सुरक्षा वार्ता के लिए रूस, ईरान और पांच मध्य एशियाई देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की मेजबानी करेगा. क्लाइमेट चेंज पर COP26 सम्मेलन में देशों के संकल्प के बावजूद धरती का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा. यह बात CAT यानी क्लाइमेट एक्शन ट्रैकर की रिपोर्ट में कही गई. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनभोगियों के लिए 1 नवंबर 2021 से नई सुविधा शुरू कर दी है. अब पेंशन खाताधारक घर बैठे-बैठे वीडियो कॉल के जरिये बैंक में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने शादी कर ली है. तिहाड़ जेल में रहते हुए आरोपी सुकेश चंद्रशेखर द्वारा 200 करोड़ की वसूली मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के 5 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. आज कानपुर मेट्रो के पहले चरण का रूट ट्रायल होना है. लेकिन इनसब से पहले आज की पहली खबर.
    10 min
  • 240: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में अजेय, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना
    T20 World Cup 2021: आईसीसी टी20 विश्वकप में पहला सेमीफाइनल मैच 10 नवंबर को अबू धाबी में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 11 नवंबर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में में होगा खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को होगा.
    9 min
  • 239: Podcast : भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा - पाक जिंदाबाद करने वालों को देश में रहने का हक नहीं
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, रविवार को पूरी हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में क्या प्रमुख बातें तय हुई हैं, यह बताएंगे हम आपको आज के पॉडकास्ट में. साथ ही बताएंगे कि टी-20 वर्ल्ड कम में अब कौन सी टीमें पहुंची हैं. मनी लाउंड्रिंग केस में मुंबई के स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने अनिल देशमुख को ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया है. इन खबरों के अलावा यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें भी होंगी, आसाराम की नासाज सेहत के बारे में भी बताएंगे. दिवाली पर बढ़े वायू प्रदूषण का हाल भी लेकर आए हैं हम और छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवान ने कर दी है अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग. फिलहाल आज की पहली खबर.
    8 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन