News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 268: अदम गोंडवी की झकझोर देने वाली कविताएं
    Adam Gondvi Poetry: अदम गोंडवी का असली नाम था रामनाथ सिंह. मगर वे अदम गोंडवी नाम से ही चर्चित हुए. 22 अक्टूबर 1947 को जन्मे और 18 दिसंबर 2011 को देह त्याग देने वाले अदम गोंडवी की कविताएं ऐसी तीखी तलवार हैं कि जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं.
    10 min
  • 267: ओमिक्रोन के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड का पहले टेस्‍ट को लेकर बड़ा फैसला
    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले जाने वाले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय उप-कप्तान को लेकर चला आ रहा संशय अब समाप्त हो गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज़ सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है. स्‍विंग गेंदबाज़़ी से मशहूर इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने एशेज सीरीज़ में बल्लेबाज़ के रूप में एक अनूठा रिकाॅर्ड अपने नाम किया.
    8 min
  • 266: Podcast : Omicron Update - भारत में ओमिक्रॉन संक्रमण के अब तक 151 मामले सामने आए
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 151 हो चुके हैं. देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमण के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ी है. इन स्थितियों में हम कोरोना की तीसरी लहर की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने भी इस बाबत सतर्क रहने को कहा है. वैसे, यह सच है कि अगर लोग गैरजरूरी यात्राओं को टाल सकें, कोरोना गाइडलाइन का पालन दृढ़ता से करें, मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल अनियार्य समझें तो हम इस बड़े खतरे को टाल सकते हैं. आइए आज के पॉडकास्ट में सुनें देश-दुनिया में ओमिक्रॉन का ताजा हाल और कई अन्य महत्वपूर्ण खबरें.
    10 min
  • 265: अब तक की सबसे उथल-पुथल वाली श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे भारतीय क्रिकेटर
    भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना किसी खास चुनौती के तकरीबन एकतरफा सीरीज मेजबान ने जीती थी, लेकिन तब से अब तक गंगा मे काफी पानी बह चुका है. पिछले तीन चार दिनों में जो कुछ हुआ, वह सचमुच दुर्भाग्यपूर्ण है. जिस तरह से कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को गलत ठहराया, उससे एक बात साफ है कि भारतीय क्रिकेट के दो कामयाब और लोकप्रिय कप्तानों मे कोई एक गलतबयानी कर रहा है.
    8 min
  • 264: Podcast : पॉक्सो एक्ट में स्कीन-टु-स्कीन थ्योरी : विवादित फैसला देने वाली जज का होगा डिमोशन! सुप्रीम कोर्ट ने किया फैसला
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 78 हो चुके हैं, साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की संख्या में भी इजाफा हुआ है. हमें सचेत रहने की जरूरत है. इस बीच, एक नए रिसर्च की भी जानकारी देंगे हम आपको, जिसमें बताया गया है कि ओमिक्रॉन का संक्रमण बड़ी तेजी से फैलता है, लेकिन है डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले कम खतरनाक है. आज के पॉडकास्ट में बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज की जिम्मेदारियां संभाल रहीं जस्टिस पुष्पा वी गनेदीवाला की भी खबर होगी, जिन्हें डिमोट किए जाने का संकेत सुप्रीम कोर्ट ने दिया है. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर चाचा शिवपाल और भतीजा अखिलेश एक हो गए हैं, उनके बीच हुए सीटों के बंटवारे की भी जानकारी देंगे आपको. साथ ही बताएंगे की पहली बार 1000 से ज्यादा महिलाओं ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए की परीक्षा पास की है. लेकिन इन सबसे पहले आइए सुनें आज की पहली खबर.
    10 min
  • 263: Podcast : फरवरी-मार्च में होंगे 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, जनवरी में होगी घोषणा
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा जनवरी में होगी. महाराष्ट्र में मंगलवार को ओमिक्रॉन संक्रमण के 8 और मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ भारत में ओमिक्रॉन के कुल 57 मामले हो गए हैं. भारत और नेपाल के बीच चलने वाली दिल्‍ली-काठमांडू बस सेवा 15 दिसंबर यानी आज से फिर शुरू हो रही है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की योजना अगले छह महीने में बच्चों के लिए कोविड-19 का टीका लाने की है. इन खबरों के अलावा आपको बताएंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर चारधाम सड़क परियोजना के लिए डबल लेन की अनुमति दे दी है. साथ ही 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे में बुरी तरह घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की तबीयत का भी हाल लेकर आए हैं हम आज के पॉडकास्ट में. इसके अलावा बताएंगे कि राज्यसभा से 12 सांसदों के निलंबन को लेकर सरकार और विपक्ष में गतिरोध जारी है. यूपी में मौसम के बदलते मिजाज की भी जानकारी देंगे आपको, फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 262: जसिंता केरकेट्टा की कविताएं: 'डर', 'राष्ट्रगान बज रहा है', 'नदी, पहाड़ और बाज़ार', 'परवाह'
    Jacinta kerketta hindi poems: झारखंड की जसिंता केरकेट्टा को उनकी कविताओं ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है. जसिंता केरकेट्टा ने अपने इर्द-गिर्द ऐसा समाज देखा है जो बहुत भोला है, इस भोलेपन को उन्होंने जीया भी है. जसिंता का जन्म पश्चिमी सिंहभूम जिले में सारंडा जंगल से सटे झारखंड और ओड़िशा की सीमा पर स्थित मनोहरपुर प्रखंड के खुदपोस गांव में 3 अगस्त 1983 को हुआ था.जसिंता का काव्य संग्रह 'अंगोर' 2016 में हिंदी और अंग्रेजी में कोलकाता से प्रकाशित हुआ. बाद में इसका जर्मन संस्करण द्रोपदी वेरलाग, जर्मनी से प्रकाशित हुआ. 'नया ज्ञानोदय', 'पहल', 'शुक्रवार', 'युद्धरत आम आदमी', 'वागर्थ' जैसी देश की कई प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी अनेक कविताएं प्रकाशित हुईं. न्यूज18 हिन्दी के स्पेशल पॉडकास्ट में सुनें जसिंता केरकेट्टा की चार कविताएं.
    8 min
  • 261: Exclusive Interview: मिस यूनिवर्स ने कहा- इंडिया से वादा करके आई थी कि मैं आपका...
    21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज़ संधू ने इंडिया से वादा करके गई थी कि वह देश की नाज बन सकूं. उन्होंने इंडिया का नाम बोला तो आपको वीडियो में साफ नजर आता है कि मेरी आंखों से मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे. मेरे मन में वही बात चल रही थी कि 21 साल बाद, वो मौका फाइनली आ गया है. 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज़ संधू से पूरा साक्षात्‍कार सुनने आज के पोडकास्‍ट में...
    5 min
  • 260: Podcast : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे काशी विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट का उद्घाटन
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. रविवार को दर्ज किए गए 3 नए मामलों के बाद देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है. सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़े एक वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में होगी कर्नाटक विधानसभा की खबर, जहां धर्मांतरण रोधी विधेयक का मसौदा मंत्रिमंडल के सामने रखा जाने वाला है. राहुल गांधी ने कानपुर में कहा है कि हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच क्या फर्क बताया यह भी बताएंगे आज के पॉडकास्ट में. तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प की भी खबर होगी. साथ ही बताएंगे बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि हमलोग छांटेंगे कि हिंदुस्तान में किसको रहना है और किसे नहीं. और पॉडकास्ट के अंत में होगी मिस यूनिवर्स की खबर. इस बार यह खिताब चंडीगढ़ की अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू के नाम रहा. फिलहाल चलिए चलते हैं वाराणसी.
    9 min
  • 259: Podcast : जयपुर में हारा ओमिक्रॉन, दो हफ्ते में निगेटिव हुए सभी 9 मरीज
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. राजस्थान में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित सभी 9 मरीज नेगेटिव पाए गए, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका. भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 जनवरी तक स्थगन बढ़ा दिया है. तमिलनाडु के कुन्‍नूर में बुधवार को हुए हेलिकॉप्‍टर हादसे में मारे गए चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. इन खबरों के अलावा किसान आंदोलन की समाप्ति की खबर भी है आज के पॉडकास्ट में. साथ ही भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार वकील-कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को मिली सशर्त रिहाई की भी खबर देंगे आपको. यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा और सीजेआई एनवी रमन्ना की चिंता से की चिंता से भी वाकिफ कराएंगे आपको. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन