News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 288: UP चुनाव पर भोजपुरी में पढ़े : त फेर से कहे के होई-आकाश में कुहरा घना बा
    नेता लोग अपना समाज से ताकत लेके लाम-काफ बांधी लेता. लाव-लश्कर बना लेता. समाज के अढ़तिया बन जाता. बाकिर समाज के लोगन के का लौटावता. इ सवाल उनका से पूछे के पड़ी. पहिले सवाल पूछल जाई, तब न उ जवाब मिली आ चाहें ना मिली. येहसे इहे चुनाव में वोट मांगे आए वाला नेता लोग से उनका काम के बारे में पूछला के जरूरत बा. इहो जरूरी बा कि उनका के दिखा दिहल जाउ कि अभी अऩ्हार बहुत बा. विकास कागजे प होता. 
    8 min
  • 287: Health Podcast: समझिए, बिमारियों से बचाने और बीमारियां देने वाली फिजिकल एक्‍सरसाइज
    Sehat Ki Baat: हाइपोथर्मिया, हाइपरथर्मिया, फ्रासबाइट और हाइपोग्‍लाइ‍सीमिया जैसी बीमारियां गलत तरीके से फिजकल वर्कआउट करने की वजह से हो सकती है. इसके अलावा, बहुत सी ऐसी बीमारियां हैं जो गलत तरीके से फिजिकल वर्कआउट करने की वजह से हो सकती है. सेहत की बात में आज हम बात करेंगे बिमारियों से बचाने और बीमारियां देने वाली फिजिकल एक्‍सरसाइज के बारे में और आज इस बातचीत में हमारे साथ होंगी इंद्रप्रस्‍थ अपोलो हॉस्पिटल में फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. सीमा ग्रोवर. 
    18 min
  • 286: मराठी कवियित्री, समाजसुधारक और देश की पहली अध्यापिका सावित्रीबाई फुले की कविताएं
    Savitribai Phule Poems Podcast: भारत की पहली अध्यापिका और सामाजिक क्रांति की अगुआ सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule) के साहित्य में केवल कविताएं ही नहीं हैं बल्कि पत्र, भाषण, लेख, पुस्तकें आदि भी शामिल हैं. काव्य रचना की बात करें तो उन्होंने अपने जीवन काल में दो काव्य पुस्तकों की रचना कीं. पहला संग्रह 1854 में छपा दूसरा काव्य-संग्रह बावनकशी सुबोधरत्नाकर 1991 में आया. 
    10 min
  • 285: Podcast : केंद्र ने जारी की नई गाइडलाइंस - जानें, किन्हें मास्क लगाने की जरूरत नहीं
    आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, कोरोना संक्रमण के मद्देनजर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है. आज के पॉडकास्ट में बताएंगे कि नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अब किन्हें मास्क लगाने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही केंद्र ने छह राज्यों में संक्रमण के हालात को लेकर चिंता जताई है. हम आपको यह भी बताएंगे कि वे छह राज्य कौन-कौन से हैं. इस बीच मुंबई के सभी स्कूलों में 24 जनवरी से पहली से 12वीं कक्षा तक ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने का निर्देश जारी किया जा चुका है. आज के पॉडकास्ट में चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भी अपडेट हैं. साथ ही मौसम का मिजाज तो है ही. पॉडकास्ट के अंत में आपको बताएंगे 99 लाख रुपये की कहानी, जिसे कोई नहीं बताना चाह रहा अपना. फिलहाल आज की पहली खबर.
    11 min
  • 284: Podcast : WHO ने कहा - कोरोना वायरस खत्म होने वाला नहीं, मलेरिया-एड्स की तरह ये भी रहेगा
    आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, मुंबई में कोरोना से पैदा हुई स्थितियां सामान्य होती दिख रही हैं, बृहन्मुंबई नगरपालिका का इरादा है कि 27 जनवरी से स्कूल खोल दिए जाए. इस बीच, WHO ने कहा है कि कोरोना अब इनसानों की जिंदगी में मलेरिया और एड्स जैसी बीमारियों की तरह बना रहेगा. इसका एकमात्र इलाज है वैक्सीनेशन. सुप्रीम कोर्ट के 30 में से 8 जज अब भी कोरोना संक्रमित हैं. बलात्कार और हत्या के एक मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों में फैसला सुनाने की हड़बड़ी पर चिंता जताई है. खुफिया एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकवादी हमले की आशंका जताई है. आज के पॉडकास्ट में हम आपको पंजाब और यूपी विधानसभा चुनाव की हलचलों की जानकारी भी देंगे. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 283: Podcast : दिल्ली HC का सवाल- सेक्स वर्कर को न कहने का अधिकार, शादीशुदा महिला को क्यों नहीं?
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है, स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामना. आज के दिन देश के मौसम का हाल कैसा है, यह बताएंगे आपको आज के पॉडकास्ट में. यूपी चुनाव को लेकर जो गहमागहमी है, उससे भी रूबरू कराएंगे आपको. गुवाहाटी-बीकानेर रेल हादसे का ताजा अपडेट भी लेकर आए हैं हम. कोरोना संक्रमण की स्थिति पर भी चर्चा होगी आज के पॉडकास्ट में. महाराष्ट्र के वर्धा जिले के अस्पताल में मिली भ्रूण खोपड़ियों का राज क्या है, यह भी बताएंगे, साथ ही गुड़गांव में एनएसजी के नाम पर की गई ठगी की जानकारी भी देंगे. लेकिन इन सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की वह खबर, जिस पर आज भी सुनवाई होनी है.
    11 min
  • 282: Podcast : पत्नी को ना कहने का अधिकार, मैरिटल रेप के लिए सजा मिलनी ही चाहिए - दिल्ली हाईकोर्ट
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है, स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 4 विधायकों ने दे दिया है इस्तीफा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट आज एक समिति का गठन कर दिया है. मैरिटल रेप यानी वैवाहिक बलात्कार मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि वैवाहिक दुष्कर्म के मामले में सजा मिलनी चाहिए और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए. भारत रत्न लता मंगेशकर और केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इन खबरों से पहले आज के पॉडकास्ट में आइए सुनें देशभर में कोरोना का हाल.
    8 min
  • 281: छायावादी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की विविधता समेटे कविताएं
    Suryakant Tripathi Nirala Poems: हम सूर्यकांत त्रिपाठी निराला (Suryakant Tripathi Nirala) को छायावादी कवियों जयशंकर प्रसाद, सुमित्रा नंदन पंत और महादेवी वर्मा के साथ चौथे कवि के रूप में देखने के आदी रहे हैं. निराला की प्रेम कविताएं जमीन से जुड़ी रहीं. निराला की कविताओं में स्त्री और पुरुष का संग-साथ ही उन्हें संपूर्णता प्रदान करता रहा. स्त्री-पुरुष को उन्होंने एक-दूसरे के पूरक के रूप में देखा. 
    12 min
  • 280: कोरोना की तीसरी लहर की ओर ले जा रही हैं हमारी लापरवाहियां
    न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपका स्वागत है, दोस्तो, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 632 नए मामले सामने आए. इस बीच कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के 552 नए मामले भी सामने आए, जिसके बाद रविवार को देश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है. मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव की संख्या बढ़कर 5 लाख 90 हजार 611 हो गई है. मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. इस बीच, आज से 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लगना शुरू हो जाएगा. ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को प्रिकॉशनरी डोज देने का फैसला किया है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है. वैक्सीन के लिए पात्र लोग चाहें तो अपने कोविन ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं या टीकाकरण केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराएं. देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्चस्तरीय बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जिलों में पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार करने और किशोरों के टीकाकरण अभियान को मिशन मोड के आधार पर बढ़ावा देने का आह्वान किया. समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सोमवार को कोविड-19 की स्थिति पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. आइए जानें देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है.
    9 min
  • 279: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 117100 नए मामले पाए गए
    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले पाए गए हैं और 325 लोगों की मौत हुई है. अब देश में एक्टिव मामले बढ़कर 3 लाख 71 हजार 3 सौ 63 हो गए हैं. आज के पॉडकास्ट में कुछ राज्यों की ओर से जारी कोविड केसों की जानकारी भी हम आपको देंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच को लेकर गृह मंत्रालय ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है. इस समिति में कौन-कौन लोग हैं, यह भी बताएंगे आपको. बनारस के गंगाघाटों पर गैरहिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के पोस्टर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने चिपकाए हैं. चुनावी राज्य यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों का बिजली बिल आधा करने की घोषणा की है और मध्य प्रदेश में सरकार ने अनिवार्य सेवाओं पर एस्मा लागू कर दिया है. आइए सुनें आज की कोरोना हेल्थ बुलेटिन.
    9 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन