News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 298: निर्मल वर्मा की कहानी 'परिंदे': तीसरी और आखिरी किस्त
    Nirmal Verma Story Parinde: न्यूज18 हिन्दी के  स्पेशल पॉडकास्ट में सुनें चर्चित कथाकार और रचनाकार निर्मल वर्मा की कहानी परिंदे की तीसरी और आखिरी किस्त... - nirmal verma story parinde podcast by pooja prasad
    31 min
  • 297: रोहित शर्मा को रास आ रही कप्तानी, सीरीज में दिखी भारत की मजबूती और श्रीलंका की बेबसी
    मोहाली का मैच विराट कोहली का 100वां टेस्ट था, पर वह केवल 45 रन ही बना सके. भारत को पारी से मिली जीत के कारण सौवें टेस्ट की दूसरी पारी मे भी सैकड़ा जड़ने का उनके असंख्य चाहने वालों का सपना हकीकत मे तब्दील न हो सका. वैसे कोहली ‘पिंक बॉल टेस्ट’ में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं . इसलिए कल से चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट में फिर ज्यादातर निगाहें कोहली के बल्ले पर ही टिकी होंगी. - sports podcast india sri lanka t20 series bangalore rohit sharma virat kohli 100th test match suno dil se nodakm
    8 min
  • 295: जाती हुई सर्दियों की गुनगुनी धूप में सुनें निर्मल वर्मा की कहानी 'परिन्दे'
    बेहद चर्चित कथाकार और रचनाकार निर्मल वर्मा की कहानी का नाम है परिन्दे. इनकी रचनाओं की सबसे बड़ी खासियत है कि इनकी भाषा इतनी तरल है कि वह पढ़ते हुए आपके भीतर सहज ही उतरती जाती है.
    20 min
  • 294: वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर भारत ने दिखाया दम, IPL Auction में Under 19 के खिलाड़ियों पर नजर
    Podcast: टीम इंडिया (Team India) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज की. टीम ने सीरीज में कई बदलाव किए. इससे टीम ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर संकेत दिए हैं. वहीं आईपीएल 2022 (IPL 2022) का ऑक्शन कल से होने जा रहा है. लगभग 600 खिलाड़ी इसमें उतर रहे हैं. 
    9 min
  • 293: World Cancer Day: कैंसर के इलाज की तरफ नए कदम
    नमस्‍कार,  न्‍यूज 18 हिंदी के हेल्‍थ पॉडकास्‍ट सेहत की बात में मैं अनूप कुमार मिश्र एक बार फिर हाजिर हूं, आपकी सेहत से जुडे नए मसले के साथ. दोस्‍तों आज वर्ल्‍ड कैंसर डे है, लिहाजा हम कैंसर की बीमारी, उसके इलाज और बीते सालों में आई नई तकनीक पर बात करेंगे. इस बातचीत में हमारे साथ होंगे बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर डायरेक्‍टर एण्‍ड एचओडी डॉ. सुरेंद्र दबास.
    12 min
  • 292: हरिवंश राय बच्चन की कविताएं: जो बीत गई सो बात गई, मधुशाला, आज तुम मेरे लिए हो
    जो बीत गई सो बात गई कविता में सिर्फ बीत जाने की ही बात नहीं है, इसमें पूरा एक जीवन दर्शन है. यह जीवन दर्शन हमें मधुशाला की ओर भी ले जाता है. वहां से टूटे हुए ग्लास, फूटी हुई बोतलें उठाता है और दिखलाता है कि टूटना और फूटना जीवन नहीं होता, इससे आगे जाकर जुड़ना ही जीवन होता है.
    10 min
  • 291: Podcast : संसद का बजट सत्र आज से, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण
    आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी और कल आम बजट. भोपाल में भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की गौशाला में कई गायों की मौत के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में होंगी कानपुर बस दुर्घटना, बिहार एनडीए में चल रही टसल और कोरोना संक्रमण से जुड़ी खबरें. उत्तर कोरिया में हो रही मिसाइल परीक्षणों की भी खबर होगी आज के पॉडकास्ट में. साथ ही बताएंगे देशभर के मौसम का हाल. फिलहाज आज की पहली खबर
    9 min
  • 290: Podcast : RRB NTPC Protest : आज बिहार बंद, जानें क्या हो रहा है राज्य में
    आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, देश भर में शीतलहर का प्रकोप जारी है और फिलहाल तीन दिन इससे राहत की कोई उम्मीद नहीं. इस ठंड के बावजूद बिहार में सियासी पारा गरम है. छात्रों के बुलाए भारत बंद के समर्थन में राजनीतिक पार्टियां सड़क पर उतर चुकी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव के पहले फेज के चुनाव के लिए आज से चुनाव प्रचार करने की इजाजत चुनाव आयोग ने दी है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में होंगी अयोध्या में राम मंदिर, दिल्ली में गैंगरेप, देश भर में कोरोना का हाल और महाराष्ट्र सरकार में शराब पर बनी नई नीति से जुड़ी खबरें. फिलहाल जानें देश भर में मौसम का हाल
    9 min
  • 289: Podcast : जारी रहेगी कंपकंपाती ठंड या मिलेगी राहत - जानें देशभर के मौसम का हाल
    न्यूज18 हिंदी के सभी श्रोताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामना, आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, आज के गणतंत्र दिवस समारोह की परेड साढ़े दस बजे शुरू होगी. कड़कड़ाती हुई ठंड जारी है, लेकिन इससे छुटकारा कब मिलेगा, यह बताएंगे हम आज के पॉडकास्ट में. पद्म पुरस्कारों की भी खबर लेकर आए हैं हम, साथ ही आज के पॉडकास्ट में होंगी रेलवे से लेकर राजनीति तक की खबरें. यह भी बताएंगे हम आपको आज के पॉडकास्ट में कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार आखिर किस बात के लिए दबाव में है. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन