News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 308: Podcast: ‘औरतों के हक़ की आवाज, पर खुद को ही नहीं मिला हक…स्मिता पाटिल!
    Daastaan-Go; Smita Patil Birth Anniversary : ‘सच्चे दिल से फिल्म एक बात कह रही है तो वो चलेगी. सिर्फ़ ऐसे पोस्टर से फिल्म चलती नहीं है. लेकिन जो बेसिक एक्सप्लॉयटेशन है, ऐसे पोस्टरों का, सिर्फ़ स्मिता पाटिल का ‘चक्र’ में नहीं है, पूरी एडवरटाइज़िंग कैपेन्स पर है, सभी फिल्मों में. हीरो को तो नंगा दिखा नहीं सकते. उससे कुछ होने भी वाला नहीं है. लेकिन औरत को नंगा दिखाया तो उनको लगता है, सौ लोग और आ जाएंगे’.
    11 min
  • 307: राबिया अल बसर: सूफ़ी संत के कुछ कलाम 'सुनो तुम लिख के दे दो ना'
    Sufi saint Rabia Basar:  राबिया बसर ने हज़रत हसन बसरी को अपना मुर्शिद यानी गुरु धारण किया. 801 ईस्वी में चोला छोड़कर परमात्मा में विलीन हुईं राबिया की दरगाह येरुशलम के करीब है. बताते हैं कि वह आजीवन अविवाहित रहीं. गुलामी से आजाद होने के बाद अपना जीवन उन्होंने अल्लाह के नाम कर दिया था.
    7 min
  • 306: सूरदास की रचनाएं: अवगुण चित ना धरो, ​तुम मेरी राखो लाज हरि
    Surdas Bhajan in Hindi: कृष्ण के इर्द गिर्द रची उनकी रचनाओं में कभी सगुण भक्ति धारा दीखती है और कभी सगुण के मार्फत निर्गुण. लेकिन ईश्वर से प्रेम करने वाले के लिए क्या सगुण और क्या निर्गुण.. दोनों रास्ते ही तो हैं, ईष्ट तक पहुंचने के. दोनों की मंजिल है, परमात्मा से मिलाप.
    8 min
  • 305: इस्मत चुगताई की कहानी: 'दो हाथ'
    Ismat Chugtai Story Do Hath: लिखा दिलोदिमाग पर ऐसी तेज़ धमक करता है कि क्या कहना! कानों में गर्म शीशे की तरह उतरते हैं उनके बिंब. दृश्य खिंच जाते हैं आंखों के सामने... मशहूर उर्दू लेखिका इस्मत ने समाज की कुरीतियों, बुरे हालात और महिलाओं के जीवन के उतार-चढ़ावों को बेहद तल्खी से पेश किया. 
    23 min
  • 303: आंतोन चेखव की कहानियां: स्पेशल सीरीज़ में सुनिए नौ साल के बालक 'वांका' की कहानी
    महान रूसी नाटककार और कथाकार आंतोन चेखव का लेखन आज भी पढ़ा और गुना जाता है. बल्कि, ऐसा लगता है तत्कालीन समाज को देख भांजकर जो कुछ उन्होंने लिखा, वह उनके बाद के काल भविष्य में ऐसे अंकित हो गया कि बार-बार दृश्यमान होता है.
    14 min
  • 302: रूसी कथाकार आंतोन चेखव की कहानी 'गिरगिट'
    आंतोन चेखव पेशे से चिकित्सक रहे. चिकित्सा के पेशे में उन्होंने कई रोग बीमारियां देखी होंगी, लेकिन बतौर मनुष्य जो मर्ज इंसानों में उन्होंने देखे, उन्हीं का इशारा उन्होंने इस लोकप्रिय कहानी 'गिरगिट' में किया है. 
    12 min
  • 301: प्रेमचंद की कहानी 'त्रिया चरित्र' का दूसरा और आखिरी भाग
    त्रिया चरित्र जैसे विवादास्पद शब्द का प्रेमचंद ने खूबसूरती से इस्तेमाल किया और एक मार्मिक ताना बाना बुन दिया जिसने हमें बताया कि दुनिया बहुत छोटी है और हमारी मुलाकात कभी भी किसी से भी हो सकती है.
    24 min
  • 300: प्रेमचंद की कहानी 'त्रिया चरित्र' - भाग एक
    कहानी का नाम है त्रिया चरित्र. पहली नजर में यह शब्द कुछ अजीब लग सकता है लेकिन इसे जिस सुदंरता के साथ प्रेमचंद ने लिखा है, वह हमारी आपकी कल्पना से परे की बात है. 
    16 min
  • 299: Podcast: श्रीलंका पर 2-0 से क्‍लीनस्‍वीप के साथ भारत ने रचा एक नया विश्‍व रिकार्ड
    पिंक बॉल टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत मात्र 28 गेंदों में अर्धशतक बनाकर भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. पंत ने महान आलराउंडर कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. कपिल ने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट के दौरान 30 गेंदों में ही अर्धशतक बनाया था. सबसे कम गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 21 गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में यह उपलब्धि हासिल की.
    9 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन