News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 318: प्रेमचंद की कहानी 'ठाकुर का कुआं': जोखू, गंगी और बदबूदार पानी
    Premchand Story Thakur Ka Kuan: प्रेमचंद की कालजयी कृतियों में से एक है उनकी कहानी  'ठाकुर का कुआं'. न्यूज18 हिन्दी के स्पेशल पॉडकास्ट में आइए आज सुनते हैं यह कहानी. कहना न होगा कि  समाज के ताने-बाने को समझने और प्रस्तुत करने की प्रेमचंद की कला का आज तक कोई सानी नहीं है.
    9 min
  • 317: मंटो की कहानी 'आर्टिस्ट लोग': कई सवाल छोड़ जाएगी यह कहानी आपके भीतर
    Saadat Hasan Manto Story Artist Log Podcast: सआदत हसन मंटो का लेखन संवेदनाओं को जगाता नहीं, झकझकोरता है, रोमांचित नहीं करता, परेशान करता है...आइए आज पूजा प्रसाद की आवाज में सुनते हैं मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की कहानी आर्टिस्ट लोग.. 
    13 min
  • 316: Podcast: ICC रैंकिंग में अश्चिन नंबर 2, महिला T20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया के नाम, ईरानी ट्राफी कल से होगी शुरू
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत दोनों टेस्ट जीतकर भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अश्विन टेस्ट क्रिकेट के गेंदबाज़ों की सूची में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप का खिताब छठीं बार जीत लिया है. ग्वालियर में एक मार्च से पांच मार्च बीच खेला जाएगा ईरानी ट्राफी का पांच दिवसीय मुकाबला. स्‍पोर्ट्स से जुड़ी अन्‍य खास खबरों के लिए आगे सुने न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट का वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन... 
    9 min
  • 315: राहत इंदौरी की राहत देतीं ग़ज़ल, नज़्म और शायरी
    Rahat Indori Poems Podcast: राहत इंदौरी वह नाम हैं जिनसे हम सब वाकिफ हैं. उनकी ग़ज़ल और नज़्म लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसती हैं. कोरोना काल में वह हमें छोड़कर विदा हो गए. आइए आज पूजा प्रसाद की आवाज में सुनते हैं राहत इंदौरी साहब की कुछ रचनाएं. 
    9 min
  • 314: सुशीला टाकभौरे की कविताएं: गाली, घर की चौखट से बाहर, स्त्री
    Sushila Takbhore Poems: साहित्य की दुनिया में सुशीला टाकभौरे जाना-माना सम्मानित नाम हैं. उपन्यास, कहानी, कविता, नाटक, साहित्य की शायद ही कोई विधा ऐसी हो जिसे उन्होंने अपनी लेखनी से न छुआ हो. 
    7 min
  • 313: Sports Podcast: जयदेव ने रचा गेंदबाजी में नया इतिहास, बुमराह को अकादमी की क्‍लीनचिट, आईसीयू से रूम में आए ऋषभ पंत
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात भारत- श्रीलंका मैच की. एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर तीन टी20 आई मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में जीत के लिए मिले 163 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 160 रन ही बना सकी. कप्तान दसुन शनाका ने 45 रनों की आतिशी पारी खेली. चमिका करुणारत्ना ने 23 और वनिंदु हसरंगा ने आक्रामक 21 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. कुसल मेंडिस ने 25 रन बनाए. भारत की ओर से इस मैच में डेब्यू करने वाले शिवम मावी  ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चटकाए. उमरान मलिक और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए.
    6 min
  • 312: Podcast: T20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्‍तान होंगे हार्दिक, रुड़की में भीषण कार हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. जिस रफ्तार से भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज के बाद सीरीज खेलती जा रही है, उसी रफ्तार से टीम इंडिया में बदलाव भी हो रहे हैं. इन बदलावों मे तर्क की गुंजाइश ज्यादा दिखती नही है. तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी 20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया है, जाहिर है बीसीसीआई का ध्यान अगले टी20 वर्ल्ड कप पर है. रोहित शर्मा वनडे टीम के अधिकृत कप्तान है और टेस्ट की भी कप्तानी कर रहे हैं. 
    9 min
  • 311: संपूरन सिंह कालरा 'गुलजार' की ग़ज़ल और त्रिवेणी
    Podcast: गजल, नज्म और कविता की तरह ही हाल के वर्षों में एक नई विधा के तौर पर 'त्रिवेणी' स्थापित हुई हैं. तीन पंक्तियों वाली इस त्रिवेणी विधा के सूत्रपात का श्रेय गुलजार को दिया जाता है. पॉडकास्ट में आज सुनें गीतकार और गजलगो गुलज़ार की चुनिंदा रचनाएं. - gulzar ghazal triveni sampooran singh kalra poems podcast by pooja prasad
    10 min
  • 310: Health Podcast: सर्दियों में कैसे निखरेगी आपकी त्‍वचा, डॉ. दीपाली से जानिए विंटर टिप्‍स
    नमस्‍कार दोस्‍तों, मैं अनूप कुमार मिश्र, न्‍यूज18 हिंदी के हेल्‍थ पॉडकास्‍ट 'सेहत की बात' में एक बार फिर हाजिर हूं आपकी सेहत से जुड़े नए मसले के साथ. आज बात करेंगे बदलते मौसम में त्‍वचा के रखरखाव की. दरअसल, तामपान के उतार-चढ़ाव का सीधा असर हमारी त्‍वचा पर भी पड़ता है. ऐसे में, सबसे बड़ा सवाल यह है कि बदलते मौसम के साथ हम कौन से ऐसे एहतियात बरतें, जिससे हमारी स्किन का 'ग्‍लो' पहले की तरह बना रहे.
    12 min
  • 309: आर चेतनक्रांति की कविताएं: 'नौकर' और 'हम क्रांतिकारी नहीं थे'
    R Chetankranti Poem: आर चेतनक्रांति की कविताएं अमूमन लंबी हुआ करती हैं. आर चेतन की एक कविता है नौकर. इस कविता से गुजरते हुए देह में एक सिहरन पैदा हो जाती है. इनकी कविताएं बोलती हुई कविताएं हैं. यह बात उन्हें पढ़कर ही जाना जा सकता है. अपनी कविताओं में आर चेतनक्रांति समाज की परतें उघाड़ देते हैं.
    13 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन