News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 278: Podcast : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लौटा वीकेंड और नाइट कर्फ्यू, जानें किस राज्य में क्या हैं बैन
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है, स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, देश भर में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37 हजार 379 यानी थ्री थाउजेंट थ्री हंड्रेड सेवेंटीनाइन नए केस सामने आए हैं. यह जानकारी केंद्र सरकार के पीआईबी यानी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने दी है. झारखंड में 2681 नए मरीज मिले. मंगलवार को कोरोना के जो नए केस मिले इनमें सबसे ज्यादा 1196 संक्रमित रांची के हैं. ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की बात करें तो मुंबई में कल मंगलवार को ओमिक्रॉन के 568 मामले मिले, जबकि दिल्ली में 382, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, हरियाणा में 62, पश्चिम बंगाल में 20, मध्य प्रदेश में 9 और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में 8-8 नए मरीज मिले हैं. इस बीच, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए देश के कई राज्यों में प्रतिबंधों का सिलसिला शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद अब दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया जा चुका है. कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू पहले से ही लगे हैं. आइए सुनते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना का हाल और प्रतिबंद्ध की स्थिति.
    8 min
  • 277: PODCAST: कोरोना से बचाव में कौन सा मास्‍क कितना कारगर?
    SEHAT KI BAAT: मास्‍क की मदद से न केवल कोरोना महामारी की रफ्तार को रोका जा सकता है, बल्कि मौत की दर पर भी काबू पाया जा सकता है. यह बात हाल में अमेरिकन जनरल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक जनरल में कही गई है. जनरल में इस बात का भी उल्‍लेख है कि कोरोना की बीती दो लहरों में मास्‍क की मदद से संक्रमण और मृत्‍यु की दर को कम किया जा सका है. अब ऐसे में, कोरोना से बचाव के लिए कौन सा मास्‍क कारगर है और उसको लगाने का सही तरीका क्‍या है, यह जानने के लिए हमने बात की वसंतकुंज फोर्टिस हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसलटेंट डॉ. मनोज शर्मा से.
    15 min
  • 276: Podcast : क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद देश में तेजी से बढ़े कोरोना केसेज, जानें ताजा हाल
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है, स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, हमारी उत्सवधर्मिता की जिद का असर अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर देखने को मिलने लगा. देश के कई हिस्सों में संक्रमण की रफ्तार में इजाफा हुआ है. कई राज्यों में अब सरकारों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. अब भी वक्त है कि हम तमाम पर्व त्योहारों और उत्सवों पर संयम बरतें. शादी-विवाह, अंतिम संस्कार जैसी चीजें टाली नहीं जा सकतीं, उन्हें जरूर पूरा करें, लेकिन कोरोना गाइडलाइन पालन करते हुए. अब ऐसी स्थितियों में हमारी सरकारों को भी विचार करना चाहिए कि चुनाव हो या वैक्सीनेशन, इसके लिए जुटी भीड़ को कैसे नियंत्रित करें और कैसे उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं. आइए सुनें, देश में कोरोना का हाल, साथ ही अन्य खबरें :
    10 min
  • 275: Podcast : कोरोना होने से नहीं रोक सकता वैक्सीन, तब फिर टीका जरूरी क्यों - बताया ICMR ने
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है, स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, बीत रहे साल का शुक्रिया करते हुए, आइए करें स्वागत. लेकिन इस स्वागत के मौके पर हम बीते रहे साल के दिए जख्मों के सबक जरूर याद रखें. कोविड 19 की दूसरी लहर से शायद ही कोई शख्स अछूता रहा हो. प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष हमसब ने वह दर्द झेला. इसे याद रखते हुए हमें सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर भारत में लगातार दस्तक दे रही है. आपको बता दूं कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने पहली जान ले ली है. यह मौत महाराष्ट्र में दर्ज की गई है. इसके साथ ही देश में कोरोना की संख्या में गंभीर इजाफा हुआ है. इसीलिए हमसब सतर्क रहते हुए आइए दें इस साल को विदा और करें नए साल का स्वागत. लेकिन इन सबसे पहले साल के आखिरी पॉडकास्ट की पहली खबर :
    10 min
  • 274: Podcast : Omicron: द‍िल्ली में लगा मिनी लॉकडाउन! फ‍िर लागू हो गईं पाबंदियां
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है, स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे देश में ओमिक्रॉन और कोविड संक्रमण का ताजा हाल. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट से वह खबर भी लेकर आए हैं जिसमें फैसला दिया गया है कि बीमा कंपनी चिकित्सकीय स्थिति का हवाला देकर दावा खारिज नहीं कर सकती. इत्र व्यापारी पीयूष जैन के कन्नौज स्थित पैतृक घर पर छापामारी अब पूरी हो चुकी है, इससे जुड़ी ताजा जानकारी भी होगी आज के पॉडकास्ट में. मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश से नेताओं के दो ऐसे बयान सामने आए हैं जो आज की राजनीति के छिछलेपन को उजागर करती है. हालांकि ये बयान बीजेपी के नेताओं ने दिए हैं, लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि यह पार्टी विशेष का मामला नहीं, तमाम राजनीतिक पार्टियों में ऐसे नेताओं की भरमार है. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 273: Podcast: राहुल बने सेंचुरियन में सेंचुरी बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्‍लेबाज
    सेंचुरियन के सुपरस्‍पोर्ट पार्क स्‍टे‍डियम में शतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. कोरोना संबंधी आशंका के चलते ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे एशेज़ टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को खेल की शुरुआत में आधा घंटे की देरी हुई. वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश ने पांच बार की विजेता तमिलनाडु को से हराकर एक नया इतिहास रचा है. हॉकी में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक जीत लिया है. टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी और नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने भुवनेश्वर में शुक्रवार को शुरू हुई राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है.
    8 min
  • 272: Podcast: पोस्‍ट लॉक‍डाउन और कोविड के मौजूदा दौर के बीच मानसिक बीमारियों से जूझते लोग
    Corona, Lockdown & Mental Health:  नमस्‍कार दोस्‍तों, मैं अनूप कुमार मिश्र, एक बार फिर हाजिर हूं आपकी सेहत से जुड़े नए मसले के साथ. आज बात हमारे मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य की. दरअसल, कोविड-19 और लॉकडाउन के दौर में लोगों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर खासा असर पड़ा था. लॉकडाउन अब पूरी तरह से खत्‍म हो चुका है और कोविड की रफ्तार पर अंकुश जारी है, बावजूद इसके, लोगों के मस्तिस्‍क पर कोविड का वजूद न केवल जिंदा है, बल्कि मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर भी असर बना हुआ है. पोस्‍ट लॉक‍डाउन और कोविड के मौजूदा दौर के बीच लोग कई तरह की मानसिक बीमारियों से जूझ रहे हैं.
    20 min
  • 271: Podcast : कोरोना के चलते 5 राज्यों में चुनाव कराना कितना सुरक्षित? चुनाव आयोग को आज बताएगा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए आज चुनाव आयोग स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के साथ अहम बैठक करने जा रहा है. मुमकिन है कि पांच राज्यों में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कोई बड़ा फैसला कर लिया जाए. इस बीच, मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव टाले जाने पर कैबिनेट में सहमति बन गई है. दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए आज यानी सोमवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया है. इन खबरों के अलावा आपको बताएंगे कोरोना संक्रमण से बदहाल चल रहे अमेरिका का हाल. एक नए रिसर्च से भी रूबरू कराएंगे आपको जिसमें बताया गया है कि कोरोना वायरस कुछ दिनों के अंदर मानव शरीर में मस्तिष्क, ह्रदय और शरीर के सभी अंगों तक पहुंच सकता है, जहां पर यह वायरस कई महीनों तक भी मौजूद रह सकता है. केंद्र ने दशकों से नगालैंड में लागू अफस्पा हटाने की संभावना पर गौर करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में होंगी और भी कई खबरें. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 270: Omicron: जश्न से पहले शहरों में लौटीं पाबंदियां, जानें अपने राज्य का हाल
    देश में ओमिक्रॉन के मामलों में इजाफा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर नई कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से करने का निर्देश दिया है. लेकिन इन सबके बीच हम सबको अपनी जिम्मेवारियों के प्रति सचेत होना सबसे ज्यादा जरूरी है. क्रिसमस गैदरिंग और न्यू इयर सेलिब्रेशन के दौरान हमें ही ध्यान रखना होगा कि ये उत्सव हमारी लापरवाहियों के कारण कोरोना के वाहक न बन जाएं. सेलिब्रेशन के वक्त भी हमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसी अनिवार्य कोरोना गाइडलाइन का पालन करना ही चाहिए. फिलहाल केंद्र के साथ राज्य सरकारों की बैठक में क्या तय किया गया और राज्यों ने ओमिक्रॉन संक्रमण को रोकने के लिए क्या फैसले किए, आइए जानें इस बारे में.
    10 min
  • 269: Podcast : Mob Lynching : मॉब लिंचिंग रोकने के लिए झारखंड विधानसभा में विधेयक पारित
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, झारखंड विधानसभा में मंगलवार को मॉब वायलेंस एंड मॉब लिंचिंग बिल, 2021 पारित कर दिया गया. मंगलवार को सपा से जुड़े नेताओं और कारोबारियों के ठिकानों पर पड़े छापे में आयकर विभाग को करोड़ों के घपले किए जाने के सबूत मिले हैं. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में यूपी चुनाव, लखीमपुर खीरी मामला और अमित शाह से जुड़ी खबरें भी होंगी. पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी को अपनी सरकार से क्या शिकायत है, वह भी बताएंगे आपको. देश के मौसम का हाल भी होगा और जीतनराम मांझी के बयान से उत्तेजित हो बदजुबानी करने वाले भाजपा नेता गजेंद्र झा का क्या हुआ यह भी बताएंगे आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन