News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 258: Podcast : ब्रिटेन में ओमिक्रॉन का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू, भारत में शुरू हुई सख्ती
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, ब्रिटेन में ओमिक्रॉन का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है. भारत में ऐहतियातन सख्ती बरती जा रही है. संयुक्त किसान मोर्चा की 5 सदस्यीय कमेटी की आज बुधवार को केंद्र सरकार के साथ 2 बजे बैठक प्रस्तावित है. कल मेरठ में आयोजित समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की साझा रैली में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने क्या कहा, यह बताएंगे हम आज के पॉडकास्ट में. इन खबरों के अलावा हम लेकर आए हैं लखीमपुरी खीरी में हुई हिंसा केस की खबर, जिसमें सीजेएम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी खारिज कर दी है. इन खबरों के अलावा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ चल रही सुरक्षाबलों के मुठभेड़ की भी खबर होगी, बिहार और मध्य प्रदेश की खबरें भी शामिल होंगी आज के पॉडकास्ट में.
    9 min
  • 257: रघुवीर सहाय की कविताएं: सभी लुजलुजे हैं, पढ़िए गीता, गुलामी, अधिनायक
    रघुवीर सहाय साहब अपनी कविताओं के ज़रिए चाहते थे कि स्त्रियां जगें और खिसका दे तमाम मर्दों के पांव तले की ज़मीन. लेकिन उन्होंने समाज की नब्ज़ पकड़ी थी, वे इस समाज की तमाम बुराइयों से परिचित थे. जीवन में उन्होंने ठाठ भी भोगे और मुफलिसी भी झेली थी. विद्रोह की अपनी जो ज्वाला लोग उनके सामने दिखाते थे, उनके मुड़ते ही वह ज्वाला कैसे हवा हो जाती थी
    7 min
  • 256: Podcast : Omicron In India: भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 21 मामले सामने आए
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के 21 केस सामने आ चुके हैं. इस दौरान कोरोना संक्रमण के नए मामलों में भी इजाफा हुआ है. जाहिर है, संक्रमण की रफ्तार पकड़ने की सबसे बड़ी वजह हमारी अपनी लापरवाही है. हम नजरअंदाज कर रहे हैं कोविड गाइडलाइंस का, दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का मंत्र हम भूल रहे हैं. बेहतर हो कि हम फिर से कोरोना गाइडलाइन का पालन शुरू कर दें, मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल जारी रखें. आज के पॉडकास्ट में हम कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की ताजा अपडेट देंगे आपको, साथ ही होगी देश-दुनिया की ताजा खबरें. फिलहाल आज की पहली खबर.
    8 min
  • 255: Podcast : Omicron In India: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन वेरिएंट, कर्नाटक में 2 संक्रमितों की पुष्टि
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, आज के पॉडकास्ट में ओमिक्रॉन का पता लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के डॉ. एजेलिक कोएत्जी ने क्या कहा है इस नए वेरिएंट के बारे में, यह बताएंगे आपको. इसके अलावा न्यूज18 मीडिया चौपाल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा - यह भी सुनवाएंगे आपको. भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दो केस कर्नाटक में मिले हैं. देश की राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल भी बताएंगे आपको. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने क्यों फटकार लगाई दिल्ली सरकार को इसकी भी जानकारी देंगे आपको. फिलहाल सुनते हैं डॉ. एंजेलिक कोएत्जी की बातें.
    9 min
  • 254: Podcast : बिहार में कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को 4 लाख के अलावा मिलेंगे 50 हजार और
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, आज संसद के शीतकालीन सत्र में कोरोना पर चर्चा होगी. राज्यसभा में 12 सदस्यों के निलंबन को लेकर हंगामे के आसार हैं. महाराष्ट्र में अफ्रीका और जोखिम वाले देशों से लौटे यात्रियों में कोरोना के 6 नए केस मिलने के बाद थोड़ी चिंता है. बिहार में जिन 10 हजार लोगों की मौत कोरोना से हुई थी, उनके परिजनों को मुआवजा देने का सिलसिला जारी है. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने विवादास्पद देवस्थानम बोर्ड एक्ट वापस लेने की घोषणा की है. धुंध में दुर्घटनाओं से बचने के लिए रेलवे ने 30 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इनके अलावा एमपी और यूपी की खबरें भी होंगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    8 min
  • 253: Podcast : Omicron पर भारत ALERT, सुनें और जानें नए वेरिएंट से जुड़ी खास बातें
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र में नए कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए सरकार विधेयक पेश करेगी. कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिकॉन मिलने के बाद भारत सरकार भी अलर्ट है. आज के पॉडकास्ट में हम इस नए वेरिएंट के खतरे के बारे में भी जानकारी देंगे, साथ ही बताएंगे कि सरकार इस नए वेरिएंट से निबटने के लिए क्या तैयारी कर रही है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में आए एक नए अपडेट से भी रूबरू करवाएंगे आपको, मथुरा-वृंदावन और महाराष्ट्र में मिले कोरोना के नए पेशेंट की खबर भी होगी आज के पॉडकास्ट में. यूपीटेट परीक्षा रद्द की अपडेट भी लेकर आए हैं हम. फिलहाल आज की पहली खबर.
    8 min
  • 252: नागार्जुन की कविताएं: बाकी बच गया अंडा, आओ रानी, शासन की बंदूक, तीन बंदर बापू के
    नागार्जुन आंदोलनकारी भी रहे हैं. आजादी से पहले 1939 और 1942 में बिहार के किसान आन्दोलनों में नागार्जुन की सक्रियता के कारण अंग्रेजी हकूमत ने उन्हें जेल में डाल दिया था. आजादी के बाद जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़ने के कारण इमरजेंसी के समय भी उन्हें 11 महीने जेल में गुजारने पड़े. इंदिरा गांधी की सत्ता के खिलाफ जब छात्र आंदोलन शुरू हुआ था, उस वक्त इस आंदोलन को कुचलने की बेतरह कोशिश की गई थी. 
    12 min
  • 251: किसान आंदोलन का एक साल पूरा, किसानों से जुड़े 3 अहम संकल्‍प प्रस्‍ताव के लिए दिल्ली सरकार का विशेष सत्र आज
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, दक्षिण अफ्रीका, हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना में कोविड-19 का नया वेरिएंट मिलने के बाद भारत सरकार भी अलर्ट है. इन देशों से आनेवाले यात्रियों की सख्त जांच का आदेश दिया गया है. राजस्थान के जयपुर में अलग-अलग स्कूल के 6 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. आज रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक होगी. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुए किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हुआ. दिल्ली सरकार ने आज एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें किसानों से जुड़े 3 अहम प्रस्ताव लाने जा रही है. इन खबरों के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट की भी खबरें होंगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    8 min
  • 250: Podcast : किसानों का प्रधानमंत्री को खुला खत- MSP पर कानून, गृह राज्यमंत्री की गिरफ्तारी समेत रखीं ये 6 मांगें
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद भी यूपी की राजधानी लखनऊ में आज किसानों की महापंचायत है और इससे पहले संयुक्त मोर्चा ने प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर छह मांगें रखी हैं. ट्विटर पर कथित तौर पर नफरत और हिंसा फैलाने वाले एंटी इंडिया ट्वीट को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो सकती है. राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार पूरा हो चुका है और अब राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे वह रास्ता, जिससे दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल वाहनों को चलाने से आपको कोई रोक नहीं सकता. साथ ही होगी पंजाब के पठानकोट के आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास ग्रेनेड फटने की खबर, मुंबई में कोरोना का हाल, यूपी में ओवैसी की डिमांड और न्यूजीलैंड के साथ भारत की चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज पर भारत के कब्जे की खबर. लेकिन इन सबसे पहले किसान महापंचायत की खबर जो आज होनी है लखनऊ में.
    10 min
  • 249: Podcast : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं देश-विदेश की खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुपूर्णिमा के मौके पर देश को संबोधित करते हुए उन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है, जिसके लिए तकरीबन साल भर से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत में वैक्सीन के तीसरे डोज को लेकर अगले हफ्ते बड़ी बैठक होने वाली है. बताया जा रहा है कि भारत कोरोना वैक्सीन के तीसरे डोज के लिए नीति तैयार कर सकता है. यौन उत्पीड़न के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट का वह फैसला रद्द कर दिया है जिसमें उसने यौन उत्पीड़न के लिए स्किन टु स्किन टच को जरूरी बताया था. आज इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण है जो सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर लगेगा जो शाम 5 बजकर 33 मिनट तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय यूपी दौरा आज यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर किसान आंदोलन की क्या रणनीति है यह भी बताएंगे आपको. साथ ही होगी बिहार के मधुबनी की वह खबर जिसमें दो पुलिस अधिकारियों ने एडीजे अविनाश कुमार पर लोडेड पिस्टल तान दी थी. शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट ने क्या कहा - यह भी बताएंगे आपको. और समलैंगिक मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा - इसकी भी जानकारी देंगे आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल, आज की पहली खबर.
    10 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन