News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 228: PODCAST: बकरी के दूध से डेंगू के इलाज का दावा, डॉक्‍टर्स से जाने कितना सच–कितना झूठ
    Sehat Ki Baat: डूंगू की बीमारी को ठीक करने में बकरी के दूध और पपीते के पत्‍ते की वाकई कोई भूमिका है? बकरी के दूध में गाय या भैंस के दूध से अधिक मिनरल्स हैं. इसके अलावा, बकरी के दूध पर अब तक कोई साइंटिफिक स्‍टडी हुई है या नहीं, इन तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए सुनिए आज का पॉडकास्‍ट ... बकरी के दूध से डेंगू के इलाज का दावा, डॉक्‍टर्स से जाने कितना सच–कितना झूठ ....  
    11 min
  • 227: Podcast : IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत को वर्ल्ड कप में पहली बार हराया, 10 विकेट से जीतकर रचा इतिहास
    नई दिल्ली. खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने पहले मैच में भारत को पाकिस्तान के हाथों करारी हार मिली है. एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 10 विकेट से हरा दिया है. जम्मू-कश्मीर में नदीमर्ग जनसंहार का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी लश्कर आतंकी जिया मुस्तफा मारा गया है. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पर एक गवाह ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में राजद से जगदानंद सिह को निकालने को लेकर तेजप्रताप यादव के धरने पर बैठने की खबर भी है. मध्य प्रदेश में फिल्म निदेशक प्रकाश झा पर बजरंग दल ने क्यों स्याही फेकी, यह भी बताएंगे आपको. जम्मू-कश्मीर को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत ने जो कहा, वह भी होगा आज के पॉडकास्ट में. मौसम का हाल भी बताएंगे आपको. इन सबसे पहले आज की पहली खबर.
    9 min
  • 226: Podcast : FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान, आतंकियों के खिलाफ एक्शन न लेने की सजा
    नई दिल्ली. देश-विदेश की खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट चिंतित कर रहा है. रूस में कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के सबवेरिएंट से जुड़े कई मामले सामने आए हैं. इस बीच भारत ने कोविड-19 के खिलाफ जारी टीकाकरण में 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है. आतंकियों के खिलाफ एक्शन नहीं लेने के कारण पाकिस्तान को फिर से फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के ग्रे लिस्ट में ही रखा गया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार से फिजिकल सुनवाई फिर शुरू हो गई है. इन खबरों के अलावा भी कई और खबरें आज के न्यूज पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    8 min
  • 225: PODCAST: कहीं नासमझी तो नहीं डाइटिंग में घी छोड़ना?
    Sehat Ki Baat में आज फोर्टिस हॉस्पिटल की डॉ. सीमा सिंह बता रही हैं कि घी खाने के क्‍या फायदे और क्‍या नुकसान को सकते हैं. इसके अलावा, बात इस पर भी कि घी फैटी एसेंसियल एसेस्‍ट वाले फूड ग्रुप आपकी त्‍वचा को सुंदर रखने और मस्तिष्‍क को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में कैसे मदद करता है.  

    6 min
  • 224: Podcast : महाराष्ट्र में कोरोना पाबंदी में राहत, अब आधी रात तक खुल सकते हैं रेस्तरां और होटल
    नई दिल्ली. खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, महाराष्ट्र सरकार ने सभी रेस्तरां और भोजनालयों को आधी रात तक संचालन की अनुमति दे दी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है. कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने 2022 में होनेवाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है. अफगानिस्तान को लेकर चिंता की लकीरें बढ़ी हैं. इसी के मद्देनजर रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की है कि आज तालिबान के साथ 10 देशों की बैठक होगी. आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 24 महीने की गर्भवती महिला को किन स्थितियों में गर्भपात की इजाजत दे दी है. इन खबरों के अलावा देश-दुनिया की और भी कई खबरें होंगी, फिलहाल आज की पहली खबर.
    9 min
  • 223: podcast : लखीमपुर हिंसा को लेकर किसान मोर्चा का आज 'रेल रोको' आंदोलन
    नई दिल्ली. खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में आज रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया है. पिछले 11 दिनों के दौरान अब तक घाटी में आतंकी कार्रवाई में 9 नागरिक मारे गए हैं. वाराणसी-हावड़ा के बीच जिस बुलेट ट्रेन को चलाने की योजना है, वह झारखंड के गिरिडीह से भी होकर गुजरेगी. दिल्ली सरकार अगले छह महीने के भीतर 7 नए सरकारी अस्पताल बनाने जा रही है. इन खबरों के अलावा देश के कई हिस्सों की भी खबर होगी आज के पॉडकास्ट में. मौसम का भी हाल बताएंगे हम. फिलहाल आज की पहली खबर.
    8 min
  • 222: podcast : दिल्‍ली में 2 दिन सांस लेना 'मुश्किल', पंजाब-हरियाणा जला रहे पराली
    नई दिल्ली. न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट के सभी श्रोताओं को दशहरे की अशेष शुभकामना. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, केंद्र सरकार ने पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात से बेसिक कस्टम ड्यूटी खत्‍म करने और कृषि उपकर में कटौती करने का फैसला किया है. ये छूट आज से लागू होगी और अगले साल मार्च तक रहेगी. मुंबई की विशेष अदालत आर्यन खान की जमानत याचिका पर 20 अक्टूबर को सुनवाई करेगी. सिद्दू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे, इसका ऐलान आज किया जाएगा. महाराष्ट्र में सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय 20 अक्टूबर से ऑफलाइन मोड में खोल दिए जाएंगे. मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021-22 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है. ये बदलाव कैसे हैं यह बताएंगे हम आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल आज की पहली खबर.
    8 min
  • 221: PODCAST: ‘पक्षियों की चहचहाहट’ और ‘हवा के झोंकों’ के हैं अद्भुत फायदे
    HEALTH TIPS: प्रकृति से दोस्‍ती कई ऐसी अबूझ बीमारियों से निजात दिला सकती है, जिनको कोई मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं पकड़ पा रही है. 
    7 min
  • 220: podcast : नाबालिग से बलात्कार में 28 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, कई नेता भी आरोपी
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्‍टूबर यानी आज 100 लाख करोड़ रुपये की गतिशक्ति योजना लॉन्च कर रहे हैं. आईएएस अधिकारी रहे अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है. हैदराबाद की दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई ने अपने कोविड रोधी टीके कॉर्बेवैक्स के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए औषधि नियामक से अनुमति मांगी है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण बंद हुए सिनेमाघर और ऑडिटोरियम 22 अक्टूबर से दोबारा खुलने जा रहे हैं. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के एक अन्य आरोपी अंकित दास ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर एप्लीकेशन दाखिल कर दी है. आज के पॉडकास्ट में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए 5 आतंकवादियों की भी खबर होगी, साथ ही ललितपुर के उस वीभत्स बलात्कार कांड के बारे में भी बताएंगे जिसमें एक नाबालिग के साथ 28 लोगों पर रेप का आरोप लगाया है. आज के पॉडकास्ट में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का वह बयान भी होगा जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि विरोधी पार्टी के कई नेता कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं, लेकिन माफी मांगे बगैर उनके लिए पार्टी के दरवाजे नहीं खुलेंगे. लेकिन इन सबसे पहले सुनें आज की पहली खबर.
    9 min
  • 219: podcast : चेन्नई सुपर किंग्स IPL के फाइनल में नौंवी बार पहुंची
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है दोस्तो, स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, आज के पॉडकास्ट में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलावा क्रिकेट की भी खबर होगी. पेश है आज की पहली खबर.
    6 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन