News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 188: हरियाणा में हेल्थ वर्कर्स की रोकी जा सकती है सैलरी: अनिल विज
    आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों का रविवार को समापन हो गया. इस ओलंपिक में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में बिहार और महाराष्ट्र की भी खबरें होंगी. आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि हरियाणा के हेल्थ वर्करों की सैलरी आखिर क्यों रोकी जा सकती है और साथ ही यह भी कि सीजेआई ने मानवाधिकारों के सबसे ज्यादा उल्लंघन की आशंका कहां जताई और इसे रोकने के लिए क्या उपाए बताए. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 185: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल से चूकी
    आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में आज भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रॉञ्ज मेडल से चूक गई. उसे ब्रिटेन की टीम ने पराजित कर दिया. इसरो 12 अगस्त को उपग्रह EOS-03 का प्रक्षेपण करेगा. इस उपग्रह का क्या काम होगा यह बताएंगे आज के पॉडकास्ट में. डीयू में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस प्रक्रिया के बारे में विशेष जानकारी कहां से हासिल हो सकती है, यह बताएंगे हम आपको. यूपी के पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति की वैधानिकता को क्यों चुनौती दी गई है इलाहाबाद हाईकोर्ट में यह जानें आज के पॉडकास्ट में. इन खबरों के अलावा राजस्थान और हरियाणा के साथ साथ झारखंड की भी खबरें हैं आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल पहली खबर टोक्यो से.
    9 min
  • 184: जज उत्तम आनंद के जबड़े और सिर की हड्डियां टूटी मिलीं : पोस्टमार्टम रिपोर्ट
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, तोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में आज भारतीय महिला हॉकी टीम अपना सेमी फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी. आज ही भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का भी सेमीफाइनल मुकाबला है. इस बीच खबर आई है कि जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने फाइनल में जगह बना ली है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में धनबाद के जज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की खबर होगी. इस रिपोर्ट में जज की मौत की वजह क्या बताई गई है, यह बताएंगे आपको. कोरोना संक्रमण और मध्य प्रदेश में बाढ़ की भी खबर होगी. इसके अलावा एक ऐसे इंश्योरेंस की जानकारी देंगे हम आपको जिसमें सालाना 12 रुपये के प्रिमियम पर आपको 2 लाख रुपये का कवर मिलेगा. फिलहाल, आज चलें टोक्यो.
    10 min
  • 183: podcast : लव जिहाद रोकने के लिए केंद्रीय कानून चाहती है विश्व हिंदू परिषद
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, तोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में रविवार का दिन भारत के लिए खुशी लेकर आया. आज के पॉडकास्ट में उन खुशियों की चर्चा होगी. 19 अगस्त के मुहर्रम को लेकर उत्तर प्रदेश में गाइडलाइन जारी की गई है, सुनें कि क्या निर्देश दिया है सरकार ने. पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस कोर्ट में आज चार्जशीट दाखिल करेगी. इन खबरों के अलावा कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की खबर भी होगी आज के पॉडकास्ट में. लव जिहाद के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद क्या चाहती है केंद्र सरकार से, यह भी बताएंगे आपको. फिलहाल सुनें आज की पहली खबर.
    9 min
  • 182: प्रेमचंद की जयंती पर उनकी चर्चित कहानी पढ़ें और सुनें 'पूस की रात'
    आज प्रेमचंद (Premchand) का जन्मदिन है. इनके बारे में कुछ भी कहना, सूर्य को दिया दिखाने के समान है. इसलिए, अधिक कुछ न कहते हुए, आइए आज इस सूर्य के साथ बिताएं पूस की एक रात. 
    15 min
  • 181: जम्‍मू-कश्‍मीर के सांबा जिले में तीन जगहों पर दिखे संदिग्‍ध पाकिस्‍तानी ड्रोन
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, आज के पॉडकास्ट में हम बताएंगे आपको कि किन पांच राज्यों में आज 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इसके अलावा बिहार के कटिहार में हुई मेयर शिवराज पासवान की हत्या की खबर भी होगी. स्कूलों को लेकर किए गए महाराष्ट्र सरकार के फैसले से भी रूबरू कराएंगे आपको. किस मुद्दे पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात होगी, यह भी बताएंगे आज के पॉडकास्ट में. चार धाम यात्रा पर उत्तराखंड हाई कोर्ट के फैसले की भी खबर लेकर आए हैं हम. और आज के पॉडकास्ट में यह भी बताएंगे कि गुरुवार देर रात जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की किन तीन जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखे. फिलहाल आज की पहली खबर.
    10 min
  • 180: राकेश अस्थाना बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, सरकार ने बताया है कि वैक्सीन कोविशील्ड कोरोना महामारी से बचाने में 93 प्रसेंट कारगर है. आज के पॉडकास्ट में सरकार के इस दावे पर होगी चर्चा. दिल्ली में नए पुलिस कमिश्नर के रूप में राकेश अस्थाना को नियुक्त कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश में देर रात हुए एक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में केंद्रीय कर्मचारियों के एचआरए में की गई वृद्धि और झारखंड के राज्य कर्मचारियों के डीए में की गई बढ़ोतरी की भी खबर होगी. कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की जानकारी के साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की भी खबरें होंगी आज के पॉडकास्ट में. फिलहाल चलें, पहली खबर की ओर.
    11 min
  • 179: कोविड महामारी में माता-पिता को खो चुके बच्चों की मदद की योजना बनाई सरकार ने
    नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. स्वीकार करें मेरा नमस्कार. दोस्तो, आज कारगिल विजय दिवस है. आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल की पहाड़ियों से पाकिस्तानी सेना को खदेड़ दिया था. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देश की राजधानी में बेहद कम हो चली है. आज से दिल्ली में छूट का दायरा और बढ़ा दिया गया है. इस पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को मिली है छूट और अभी किन चीजों पर लगा रहेगा बैन. इसके अलावा, बारिश से बदहाल महाराष्ट्र की खबर भी लेकर आए हैं हम. कोविड के शिकार हुए माता-पिता के बच्चों की मदद कैसे करेगी सरकार यह भी बताएंगे आपको. मंदसौर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है. हिमाचल प्रदेश के किनौर में हुए भूस्खलन की भी खबर है आज के पॉडकास्ट में. बिहार विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है, विपक्ष किस मूड में है यह भी बताएंगे आपको. और पॉडकास्ट के अंत में आपको बताएंगे मध्य प्रदेश के उस गांव का हाल जहां सड़क नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को 8 किलोमीटर तक टांग कर ले गए उसके परिजन. फिलहाल चलें पहली खबर की ओर.
    12 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन