News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 138: podcast : कोरोना ने रोक दी है जिंदगी की रफ्तार, राज्यों ने लगाए लॉकडाउन
    साथियो, देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से चारों तरफ हाहाकर मचा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 4 लाख 3 हजार 738 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस का चक्र तोड़ने के लिए कई राज्यों ने पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. आज के न्यूज पॉडकास्ट में देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन का हाल जानेंगे.
    9 min
  • 137: बुरे वक्त में हिम्मत देती ग़ज़लें और कविताएं: आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है...
    संघर्ष के रास्ते भले अलग हों, लेकिन इन रास्तों की मंजिल एक ही है. इस मंजिल तक पहुंचने में जाहिर तौर पर कई मोड़ आएंगे, कई पड़ाव आएंगे. और ऐसे ही किसी पड़ाव या किसी मोड़ पर हम जरूर मिलेंगे. 
    9 min
  • 136: पश्चिम बंगाल चुनाव में असरदार रहा ममता फैक्टर, टीएमसी की शानदार जीत
    पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आ चुके हैं. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव और कई राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए. आज के पॉडकास्ट में इन सबकी चर्चा होगी. इन खबरों के अलावा देशभर में कोरोना के बढ़ते हाल की खबरें भी होंगी. कोरोना संक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कई सुझाव केंद्र को दिए हैं, उनकी भी चर्चा करेंगे हम.
    7 min
  • 135: podcast : वैक्सीन की कमी के कारण कई राज्यों में 1 मई से नहीं शुरू हो सकेगा टीकाकरण अभियान
    न्यूज18 के आज के पॉडकास्ट में एक्जिट पोल और देशभर में कोरोना के बढ़ते हाल की खबरें होंगी. एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों के क्या हाल हैं, यह भी बताएंगे हम आपको. पॉडकास्ट के अंत में आपसे करेंगे उस उपाय पर चर्चा, जिससे कोरोना आपको छू नहीं सकता.
    9 min
  • 134: यूपी पंचायत चुनाव ड्यूटी पर 135 लोगों की मौत, कोर्ट ने कहा- क्यों न चले आयोग पर अभियोग
    आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में कोरोना वैक्सीनेशन की खबर होगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी में तैनात 135 लोगों की मौत पर क्या कहा - यह भी बताएंगे हम आपको. देश भर में कोरोना का हाल भी होगा इस पॉडकास्ट में.
    8 min
  • 133: सुदामा पांडेय धूमिल की कविताएं: 'लोहे का स्वाद', 'उस औरत की बगल में लेटकर' और 'कुत्ता'
    धूमिल को यथार्थवादी कवि माना जाता है. उनकी कविताओं में भरपूर तल्खी है. व्यवस्था और समाज के प्रति विद्रोह है. लेकिन यह तल्खी हो या विद्रोह - कहीं से भी आसमानी या हवा-हवाई नहीं हैं.
    9 min
  • 132: podcast: जींद में चोर ने लौटाई 1710 वैक्सीन, लिखा- सॉरी, पता नहीं था कोरोना की दवाई है
    दोस्तो, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख14 हजार केस सामने आए हैं. जो दुनिया में एक दिन में किसी एक देश में आए ये सबसे अधिक नए केस हैं. हम जानते हैं कि यह किसी देश के लिए अचानक मुमकिन नहीं कि ऐसी किसी आपदा का सामना के लिए रातोंरात हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर ले. जाहिर है फिलहाल देश ऐसे ही दौर से गुजर रहा है. जितने मरीज हैं उनके मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाएं कम पड़ गई हैं. ऑक्सीजन की कमी है, बेड की कमी है, दवाओं की किल्लत है. जरा सोचें कि जब यह कोरोना महामारी अपने पहले फेज में हमारे काबू में आ चुकी थी, तो फिर अचानक यह महामारी इतनी विकराल कैसे हो गई?
    9 min
  • 131: podcast : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - लॉकडाउन अंतिम विकल्प है, इससे बचें
    दोस्तो, आज रामनवमी है. हमारी शुभकामना स्वीकारें. इसके साथ ही फिर दोहराना चाहूंगा कि कोरोना महामारी के इस विकट दौर में किसी तरह का ऐसा आयोजन न करें जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ें. बेवजह घर से न निकलें. बेहद जरूरी होने पर अगर निकलना ही पड़े तो मास्क जरूर लगाएं. सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तो यही अपील कल रात देश की जनता से की है.
    10 min
  • 130: podcast : 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 17 हजार 825 मरीजों ने दी कोरोना को मात
    दोस्तो, कोरोना महामारी के इस दौर में हम और आप रोज बुरी खबरों से रूबरू हो रहे हैं. जाहिर है इन खबरों से हम किनारा नहीं कर सकते. स्थिति का सामना हमें हर हाल में करना ही है और इसके लिए यह जरूरी है कि अच्छे-बुरे तमाम हालात पर हमारी नजर हो. इनसब बातों के साथ सबसे जरूरी बात यह कि हम अपनी ओर से सजग रहें. संक्रमण से बचने के लिए हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग बरतें. मास्क जरूर लगाएं और सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी करते रहें.
    8 min
  • 129: मध्य प्रदेश के सरकारी आंकड़े क्या कम दिखा रहे कोरोना से हुई मौतों की संख्या
    दोस्तो, यह वक्त मुश्किलों से भरा है. कोरोना की इस दूसरी लहर से देशभर का बुरा हाल है. केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कड़े फैसले ले रही है. ऐसे वक्त में हम सबका भी नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि हम कोरोना गाइडलाइन का पालन हर हाल में करें. अपनी आस्था, पर्व-त्योहार का सम्मान तो करें ही, लेकिन अपनी जिम्मेवारियों पर भी टिके रहें. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, गैरजरूरी वजहों से घर से बाहर न निकलें. मास्क जरूर लगाएं. आइए जानते हैं देश का हाल.
    9 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन