News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 118: podcast: पश्चिम बंगाल में पहले दौर के लिए चुनाव प्रचार थमा, 27 मार्च को मतदान
    आज के पॉडकास्ट में हम लेकर आए हैं देश भर में कोरोना का हाल. इसके अलावा बिहार बोर्ड परीक्षा के नतीजे की जानकारी भी हम देंगे आपको. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की भी खबर होगी इस पॉडकास्ट में. दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में हुए उस वारदात की भी खबर देंगे आपको जिसमें पुलिस पर फायरिंग कर एक बदमाश को छुड़ा ले गए उसके साथी. इन सब के अलावा किसानों के भारत बंद की भी खबर होगी.
    9 min
  • 117: podcast : दिल्ली में होली, शब-ए-बारात और नवरात्र के सार्वजनिक आयोजन पर रोक
    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में होली, शब-ए-बारात और नवरात्र के सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगा दी गई है. आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि कोरोना वैक्सीन के 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए चरण में केंद्र सरकार ने क्या सुविधा दी है देश की जनता को. इसके अलावा महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना का भी हाल बताएंगे हम आपको. आज के पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी खबर भी लेकर आए हैं आपके लिए और मध्य प्रदेश में सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना को लेकर क्या याद किया और क्या गुजारिश की राज्य की जनता से - यह भी सुनवाएंगे हम आपको. फिलहाल चलें पहली खबर की ओर.
    10 min
  • 116: Podcast: ओमप्रकाश वाल्मीकि की 3 कविताएं; ठाकुर का कुआं, युग चेतना, सदियों का संताप
    ओमप्रकाश वाल्मीकि (Om Prakash Valmiki) ऐसे दलित कहानीकार, उपन्यासकार, कवि-साहित्यकार थे, जिन्होंने अपनी कलम के ज़रिये जातिगत विभाजन से पनपी तकलीफें संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत कीं. न्यूज18 हिन्दी के आज के पॉडकास्ट मेंआपके सम्मुख हैं ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविताएं...
    7 min
  • 115: Podcast : दिल्ली सरकार के अधिकारों के लिए आज जंतर-मंतर पर सीएम अरविंद केजरीवाल का धरना
    आज के पॉडकास्ट में पहली खबर होगी दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच अधिकारों को लेकर फिर शुरू हुई तनानती की. इसके अलावा कोरोना के मुद्दे पर आज केंद्र और राज्य सरकारों के बीच होने वाली बैठक की भी जानकारी देंगे. राजस्थान सरकार आरक्षण के मुद्दे पर चाहती है कि तय सीमा 50 प्रतिशत से ज्यादा की जाए. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर पुनर्विचार करे. इन खबरों के अलावा आपको बताएंगे कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया.
    8 min
  • 114: Podcast : सिंघू बॉर्डर पर किसान बनाने लगे पक्के मकान, फिर पांव पसारने लगा कोरोना
    कोरोना वैक्सीन आने के बाद हमसब की बेफिक्री बढ़ी है, जिसका नतीजा है कि देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. इसके अलावा आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे नितिन गडकरी का वह फार्मूला जिसके बल पर वह दावा करते हैं कि किसानों की आत्महत्या रुक जाएगी. आज के पॉडकास्ट में जयपुर में गिरफ्तार हुए एसीपी की खबर भी होगी, जिनपर आरोप है कि वे रेप केस की जांच करने के लिए रेप पीड़िता से सेक्स करने का दबाव बना रहे थे. इसके अलावा दिल्ली के सिंघू बॉर्डर की खबर होगी, जहां केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ 108 दिन से धरना दे रहे किसानों ने अब पक्का मकान बनाना शुरू कर दिया है. पश्चिम बंगाल के चुनाव की भी खबर होगी आज के पॉडकास्ट में. देश भर के मौसम का मिजाज भी बताएंगे आपको.
    10 min
  • 113: Podcast: ईरान के मजदूर कवि सबीर हका की कविताएं
    जैसे बिजली कौंधती है, ठीक ऐसी ही हैं सबीर हका (Sabeer Haka) की कविताएं (Poems). वह सैंकड़ों किताबों के बीच पड़े रहने वाले कवि हैं. न्यूज18 अपने स्पेशल पॉडकास्ट में ईरान में 1986 में जन्मे सबीर हका की कुछ कविताएं लेकर आया है.  
    6 min
  • 112: podcast : 'आजादी का अमृत महोत्सव' का उद्घाटन आज करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कार्यक्रमों की शृंखला 'आजादी का अमृत महोत्सव' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे. इसी के तहत दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी आज इस कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है. आज के पॉडकास्ट में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें भी होंगी. लेकिन पहली खबर है महाराष्ट्र से, जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है.
    9 min
  • 111: podcast : उत्तराखंड में भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छोड़ी सीएम की कुर्सी, हरियाणा में खट्टर सरकार जूझ रही चुनौती से
    आज के पॉडकास्ट में बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है और आज विधायक दल की बैठक है जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. इधर, हरियाणा में भाजपा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है, जिस पर आज फैसला होना है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें भी होंगी. कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार और राजस्थान की गहलोत सरकार के बीच हुए ट्वीट वार की भी जानकारी देंगे हम आपको. आज के पॉडकास्ट में हिमाचल प्रदेश के मौसम का मिजाज भी आपको बताएंगे हम.
    9 min
  • 110: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021: अनामिका की तीन कविताएं
    International Women's Day: दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में एमए और पीएचडी कर चुकीं अनामिका को कविता के क्षेत्र में योगदान के लिए राजभाषा परिषद् पुरस्कार, साहित्य सम्मान, भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं पूजा प्रसाद न्यूज18 हिन्दी के पॉडकास्ट में अनामिका की 3 कविताएं लेकर आई हैं. 
    9 min
  • 109: Podcast : किसान संगठनों का दावा- आंदोलन के समर्थन में पंजाब से आज आएंगी 40 हजार महिलाएं
    किसान संगठनों ने दावा किया है कि महिला दिवस के मौके पर आज आंदोलन को समर्थन देने के लिए पंजाब से 40 हजार महिलाएं टीकरी बॉर्डर पहुंचेगीं. आज के पॉडकास्ट में हम आपको ले चलेंगे पश्चिम बंगाल, जहां विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वहां पार्टी के समर्थन में रैली को संबोधित कर ममता बनर्जी को घेरा है तो ममता बनर्जी ने भी अपने अंदाज में नरेंद्र मोदी को जवाब दिया है.
    8 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन