News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 108: podcast : नोएडा में एक दिन के लिए ACP बन सकती हैं आप, जानिए क्या हैं इसकी शर्तें
    आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है. इस मौके पर उन्होंने जनता से क्या खास अपील की है, यह बताएंगे हम आज के पॉडकास्ट में. साथ ही आपको बताएंगे कि आप अगर नोएडा में एक दिन के लिए एसीपी बनना चाहते हैं तो क्या करना होगा आपको.
    8 min
  • 107: podcast : कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण आज से
    आज से कोरोना वायर के संक्रमण के खिलाफ देश में चल रहे टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा. इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के केस फिर बढ़ गए हैं. यहां के कुछ शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ गया है. आज के पॉडकास्ट में बिहार में 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की भी खबर होगी. साथ ही आपको बताएंगे कि झारखंड की राजधानी रांची में सिटी बस सर्विस के नाम पर फिर पैसा खर्च करने की तैयारी में है सरकार.
    8 min
  • 107: 1. On This Day: सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में 1 मार्च को ही 98 रन की पारी खेली थी 2. On This Day: ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप में 1 रन से हारा था भारत 3. ओपनर शुभमन गिल के पास आखिरी मौका है, मयंक अग्रवाल ले सकते हैं जगह 4. मोटेरा में बल्लेबाजों की पिच बना
    आज से कोरोना वायर के संक्रमण के खिलाफ देश में चल रहे टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा. इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के केस फिर बढ़ गए हैं. यहां के कुछ शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ गया है. आज के पॉडकास्ट में बिहार में 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की भी खबर होगी. साथ ही आपको बताएंगे कि झारखंड की राजधानी रांची में सिटी बस सर्विस के नाम पर फिर पैसा खर्च करने की तैयारी में है सरकार.
    8 min
  • 106: Podcast: हिंदी और उर्दू के विख्यात शायर निदा फ़ाज़ली की चार नज़्म
    मुक़्तदा हसन ने अपना लेखन का नाम रखा, निदा फ़ाज़ली (Nida Fazli). निदा का अर्थ है स्वर या आवाज़ और फ़ाज़िला क़श्मीर के एक इलाके का नाम है जहां निदा फ़ाज़ली के पुरखे रहा करते थे. सो उन्होंने निदा के साथ फ़ाज़ली जोड़ा लिया. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘स्पेशल बुलेटिन’ (Special Bulletin) में प्रस्तुत हैं निदा फाजली की चार मशहूर नज्म. 
    8 min
  • 105: Podcast: हिन्दी और उर्दू के विख्यात शायर निदा फ़ाज़ली की चार नज़्म
    मुक़्तदा हसन ने अपना लेखन का नाम रखा, निदा फ़ाज़ली. निदा का अर्थ है स्वर या आवाज़ और फ़ाज़िला क़श्मीर के एक इलाके का नाम है जहां निदा फ़ाज़ली के पुरखे रहा करते थे. सो उन्होंने निदा के साथ फ़ाज़ली जोड़ा लिया. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘स्पेशल बुलेटिन’ (Special Bulletin) में पूजा प्रसाद निदा फाजली (Nida Fazli) की चार मशहूर नज्म लेकर आई हैं. 
    8 min
  • 104: podcast : समलैंगिक शादियों को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत मान्यता देने के पक्ष में नहीं केंद्र सरकार
    आज अगर आपने मार्केटिंग का प्लान किया है तो ध्यान रखें कि जीएसटी में संशोधनों की मांग को लेकर आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT ने भारत बंद का आह्वान किया है. आज के पॉडकास्ट में यह खबर भी होगी कि सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट के लिए कैटेगरी तय कर दी है. समलैंगिक शादियों को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत मान्यता देने की मांग वाली याचिका पर सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हलफनामा दिया है, यह भी बताएंगे हम आपको. साथ ही आज के पॉडकास्ट में इंग्लैंड के साथ हुए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को मिली शानदार जी की खबर भी लेकर आए हैं हम.
    10 min
  • 103: podcast : टूलकिट मामले में गिरफ्तार दिशा रवि जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से छूटीं
    आज के पॉडकास्ट में की शुरुआत अदालती खबरों के साथ होगी. आपको बताएंगे कि टूलकिट मामले में गिरफ्तार की गईं दिशा रवि को जमानत मिल चुकी है और वे तिहाड़ से रिहा भी की जा चुकी हैं. अदालत की दूसरी खबर एनआईए कोर्ट की होगी. कश्‍मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के खिलाफ दिल्‍ली की एनआईए कोर्ट ने देशद्रोह, आतंकवाद और अन्‍य गंभीर धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं. अदालत की एक खबर दमोह से भी है, जहां हटा के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आरपी सोनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखा है. इन खबरों से पहले आपको बताएंगे कि देर रात एक्सप्रेस हुए पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की जान चली गई. चुनाव आयोग की भी खबर लेकर आए हैं हम, जो पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर आज बैठक कर रहा है. आज ही राजस्थान में गहलोत सरकार अपने इस कार्यकाल में तीसरा बजट पेश करने जा रही है. तो चलिए आज के पॉडकास्ट की पहली खबर की ओर.
    9 min
  • 102: पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, आज ही बिहार का बजट भी
    आज के पॉडकास्ट में पुडुचेरी में वी नारायणसामी की सरकार की खबर होगी, जिसका आज फ्लोर टेस्ट है. इस फ्लोर टेस्ट के बाद ही तय होगा कि पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार बचेगी या गिरेगी. इसके अलावा किसान आंदोलन की रणनीति की भी चर्चा करेंगे हम आज के पॉडकास्ट में. साथ ही आपको बताएंगे कि किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए भाजपा के नेता अब खाप पंचायतों से मिलकर आंदोलन में शरीक न होने की अपील कर रहे हैं. महाराष्ट्र में फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की भी जानकारी देंगे आपको. और बिहार में आज पेश होने वाले बजट पर भी होगी हमारी निगाह, जिसके पल-पल की अपडेट आपको न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट पर मिलती रहेगी.
    9 min
  • 101: podcast : उत्तर प्रदेश की पुलिस 'बेवजह सख्त', राजस्थान की पुलिस अपने में मस्त
    आज के पॉडकास्ट में पुलिसिया चरित्र की चर्चा होगी. एक तरफ तो पुलिस यूपी के उन्नाव में हुई दो बच्चियों की हत्या के बाद उसके परिजनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है, लेकिन ऐसा किए जाने की वजह बताने से बचती फिर रही है वह. दूसरी तरफ जोधपुर के अस्पताल में भर्ती अभियुक्त आसाराम की सुरक्षा कितनी सख्त है - इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि आश्रम में यौन शोषण के दोषी आसाराम की सह अभियुक्त अस्पताल में उनसे मिलकर बाहर निकल आती है और सुरक्षा में जुटे पुलिसवालों को इसकी भनक तक नहीं लगती. आज के पॉडकास्ट में हम आपको जानकारी देंगे कि किस केंद्रीय विद्यालय में नियुक्ति के अवसर हैं और खबर के अंत में बताएंगे उत्तराखंड से आई वह सुखद खबर, जिससे राज्य की महिलाओं की स्थिति थोड़ी और मजबूत होगी.
    10 min
  • 100: मध्य प्रदेश में फिर रिसी गैस, सीधी में बस हादसे में गई 47 मुसाफिरों की जान
    आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे मध्य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना के बारे में जिसने 47 मुसाफिरों की जान ले ली. इसके अलावा, महाराष्ट्र का भी हाल होगा, जहां कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन की आशंका पसरने लगी है. इंग्लैंड के साथ हुए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने कैसे हासिल की बड़ी जीत और इसके बाद वह टेस्ट मैचों की वर्ल्ड रैंकिंग में कहां पहुंचा - यह भी इस पॉडकास्ट में आपको बताएंगे. आसाराम की बिगड़ी तबीयत और भोपाल में हुए गैस रिसाव की जानकारी भी देंगे आपको.
    9 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन