News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 99: podcast : पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जम्मू में भयानक विस्फोट की साजिश नाकाम
    आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि जम्मू में पुलवामा जैसी नापाक हरकत दोहराने की आतंकवादियों की मंशा पर पुलिस ने पानी फेर दिया है. दिल्ली-एनसीआर की हवा का हाल भी होगा आज के पॉडकास्ट में. मुंबई से गिरफ्तार किए गए गुटका किंग के बेटे की भी जानकारी आपको देंगे हम. इसके अलावा आपको बताएंगे कि मुंबई हाईकोर्ट की जिस जस्टिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दो विवादित फैसले सुनाए थे, उनपर कॉलिजयम ने क्या सिफारिश की थी और सरकार ने क्या फैसला किया.
    9 min
  • 98: podcast : भूकंप से थर्राया उत्तर भारत, दिल्ली एनसीआर की हवा हुई खराब
    आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे दिल्ली-एनसीआर की हवा का हाल, जो एकबार फिर प्रदूषण की चपेट में है. इसके अलावा बिहार में कोरोना टेस्ट के नाम पर की गई फर्जी एंट्री की भी जानकारी आपको देंगे. कल उत्तरी भारत में आए भूकम्प का भी हाल हम बताएंगे इस पॉडकास्ट में. फिलहाल चलिए लेते हैं दिल्ली एनसीआर की हवा का जायजा.
    7 min
  • 97: वैलेंटाइन वीक स्पेशल पॉडकास्ट: माघ महीना, मोहब्बत की रातें, प्रेम वाली सुबहें और 'पाश' की कविताएं
    पंजाब के जाने-माने कवि अवतार सिंह संधू 'पाश' (Avtar Singh Sandhu Pash) को उनकी विद्रोही, क्रांतिकारी कविताओं के लिए जाना जाता है. प्रस्‍तुत हैं उनकी जुदा अंदाज की दो कविताएं...
    11 min
  • 96: Podcast : बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, सलमान ने कोर्ट में मांगी माफी
    आज के पॉडकास्ट में बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार की खबर आपको बताएंगे. उत्तराखंड में चल रहे बचाव और राहत अभियान की ताजा स्थिति भी आपको सुनाएंगे. काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान के अधिवक्ता ने क्यों कोर्ट से माफी मांगी - इसका भी राज शामिल होगा 
    9 min
  • 95: Valentine Week 2021: अमृता प्रीतम की 3 कविताएं- मैं तुझे फिर मिलूँगी...
    Valentine Week Podcast: अमृता प्रीतम (Amrita Pritam) ने मूल रूप से पंजाबी में लिखा. 100 से ज्यादा किताबें लिखने वालीं अमृता की आत्मकथा रसीदी टिकट पर फिल्म भी बन चुकी है. न्यूज18 के आज के स्पेशल पॉडकास्ट में उनकी 3 कविताएं लेकर आएं हैं. 
    5 min
  • 94: podcast : उत्तराखंड पर आई प्राकृतिक आपदा में 150 लोग लापता
    आज के पॉडकास्ट में उत्तराखंड पर आई आपदा की ताजा स्थिति आपको बताएंगे. इसके साथ ही मौसम का हाल भी होगा आज के पॉडकास्ट में. 26 जनवरी को लाल किले पर हुए हंगामे में अब तक 126 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इस मामले के इनामी आरोपी को कल चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है. और पॉडकास्ट के अंत में आपको बताएंगे सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाने के लिए दिल्ली की पहल का नतीजा क्या रहा?
    8 min
  • 93: podcast : पाकिस्तान पर हुई एक और सर्जिकल स्ट्राइक
    आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि ग्रेटा थनबर्ग के मामले में दिल्ली पुलिस ने क्या कहा. और इस पूरे विवाद में जिस टूलकिट की बार-बार चर्चा हो रही है, आखिर वह है क्या? इसके अलावा आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान में अब किस देश ने सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने दो सैनिकों को छुड़ा लिया. इन खबरों के अलावा पीएनबी घोटाला मामले में मेहुल चौकसी पर बनाए जा रहे दबाव की भी चर्चा होगी और अंत में आपको बताएंगे उस सैनिक के शहीद होने की खबर जिसकी शादी की तैयारियों में जुटे थे उसके घर के लोग.
    8 min
  • 92: Podcast: सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविताएं पिछड़ा आदमी और सूरज को नही डूबने दूंगा
    सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (Sarveshwar Dayal Saxena) हिन्दी लेखन की दुनिया में जाना-माना नाम हैं. वह प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार और संपादक रहे. उनकी कविताएं नश्तर भी हैं, आईना भी...  न्यूज18 के आज के स्पेशल पॉडकास्ट में हम आपको उनकी ऐसी ही 3 कविताओं से रूबरू करा रहे हैं. 
    7 min
  • 91: Podcast: CAA नियमों को बनने में अभी लगेगा 6 महीने से ज्यादा वक्त
    आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि सीएए और एनआरसी को लेकर संसद में सरकार ने क्या बयान दिया है. साथ ही बताएंगे कि भारत और चीन के बीच जारी सीमा तनाव पर अमेरिका का रुख क्या है. इन खबरों के अलावा किसान आंदोलन की भी चर्चा होगी आज के पॉडकास्ट में. आपको उस गिरोह के बारे में भी सूचना देंगे जो अयोध्या के राममंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूली करते हुए पकड़ा गया. फिलहाल चलिए चलते हैं संसद की ओर.
    8 min
  • 90: podcast : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट आज होगा पेश
    आज दिन के 11 बजे से बजट पेश किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि हेल्थ सेक्टर पर इस बार सरकार की विशेष निगाह होगी. इस बीच म्यांमार में तख्ता पलट की खबर आ रही है. इस खबर की भी जानकारी आपको मिलेगी आज के पॉडकास्ट में.
    7 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन