News18 स्पेशल

News18 स्पेशल

By ‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)NewsDaily News
Download on the App Store

News18 स्पेशल episodes

  • 89: भवानी प्रसाद मिश्र की कविता- घर की याद
    भवानी प्रसाद मिश्र (Bhawani Prasad Mishra)ने घर की याद कविता उन्होंने तब लिखी जब वह आजादी के आंदोलन के दौरान जेल में थे. एक रात तेज बारिश को देखते हुए उन्होंने यह कालजयी कविता लिखी. न्यूज18 हिन्दी के पॉडकास्ट में आज हम इसे ही आपके साथ बांट रहे हैं.
    8 min
  • 88: गाजीपुर बॉर्डर की तमाम गतिविधियों पर सरसरी नजर, बजट सेशन आज से
    आज के पॉडकास्ट में हम डालेंगे गाजिपुर बॉर्डर की तमाम गतिविधियों पर एक सरसरी नजर. पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद मंद पड़ती आंदोलन की रफ्तार के बारे में आपको बताएंगे. साथ ही यह भी बताएंगे कि किन हालातों में यहां फिर से किसान जुटने लगे. आज के पॉडकास्ट में आज से शुरू होने वाले बजट सेशन की भी जानकारी देंगे साथ ही बिहार की राजनीति में AIMIM के विधायकों को लेकर जो कयास लगने शुरू हुए उसकी भी चर्चा करेंगे हम
    8 min
  • 87: गणतंत्र दिवस के दिन अराजक हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड, लाल किले पर जा चढ़े आंदोलनकारी
    आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे गणतंत्र दिवस के दिन अराजक हुए किसान आंदोलन के बारे में. साथ ही यह भी कि पुलिस के पास किसानों की ट्रैक्टर परेड को कंट्रोल करने के लिए कोई वैकल्पिक प्लान नहीं था. आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे न्यूज18 के मिशन पानी वाटरथन के बारे में, जिसे भारत के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री का भी सपोर्ट मिला है.
    8 min
  • 86: ठंड में सेहत का रखें ध्यान; बढ़ सकती है अस्थमा, खांसी और सांस की परेशानी
    Health Problems due to Cold Wave: अगर कड़कड़ाती ठंड हो तो अक्सर कोहरा छा जाता है. घने कोहरे में पार्टिकुलेट मैटर और प्रदूषण की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है. खांसी, अस्थमा और सांस लेने आदि की समस्या हो जाती है. आंखों में जलन, सूजन और लालपन जैसी समस्या भी उत्पन्न होती है. न्यूज18 के इस स्पेशल पॉडकास्ट में पूजा प्रसाद इसी विषय पर बात कर रही हैं. 
    4 min
  • 85: कौन हैं एलेक्सी नवेलनी, जो दे रहे हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘दर्द’
    मॉस्को में रविवार को 10 हज़ार से अधिक लोगों ने व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ प्रदर्शन किया. हाल के सालों में पुतिन के ख़िलाफ़ इसे सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है. इस प्रदर्शन की अगुवाई एलेक्सी नवेलनी (Alexei Navalny) कर रहे हैं, जो खुद जेल में हैं. हम न्यूज18 के इस स्पेशल पॉडकास्ट में इसी विरोध प्रदर्शन के बहाने बात करेंगे कि आखिर कौन हैं एलेक्सी नवेलनी, जो जनता के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और पुतिन का विरोध क्यों बढ़ रहा है.
    6 min
  • 84: podcast : लालू प्रसाद यादव एम्स में भर्ती, किसानों की ट्रैक्टर परेड को मिली पुलिस की मंजूरी
    आज के पॉडकास्ट में आप सुनने जा रहे हैं लालू यादव की तबीयत, किसानों की टैक्टर परेड को पुलिस की मंजूरी और उत्तराखंड को मिलने जा रही एक दिनी मुख्यमंत्री की खबरें. इनके अलावा और भी कई खबरें होंगी आज के पॉडकास्ट में. मौसम का हाल भी बताएंगे हम.
    8 min
  • 83: Podcast: निर्मला पुतुल की कविता 'बाबा! मुझे उतनी दूर मत ब्याहना...'
    Nirmala Putul Poem: 8 साल की उम्र में निर्मला पुतुल ने खेतों में काम करना शुरू कर दिया था. निर्मला को अपर कास्ट के लोगों का काफी विरोध झेलना पड़ा जब अपने लेखन और काम के जरिए उन्होंने आदिवासियों के लिए आवाज बुलंद की...
    6 min
  • 82: podcast : केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 11वें दौर की बातचीत आज
    आज कृषि संगठनों और केंद्र सरकार के बीच 11वें दौर की बैठक दिन के 12 बजे होनी है. इस बीच किसान संगठन 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की बात पर अडिग दिख रहे हैं. आज के पॉडकास्ट में हम आपको मौसम का हाल भी बताएंगे और सीरम इंस्टीट्यूट में हुए हादसे की भी जानकारी देंगे. फिलहाल आपको बताते हैं 11वें दौर की बातचीत के पहले क्या हलचल चल रही रही है.
    7 min
  • 81: podcast : केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच दसवें दौर की बातचीत आज
    ठंड और कोहरे से बुरा हाल है. अभी-अभी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में इस कोहरे में हुई दुर्घटना ने 13 लोंगों की जान ले ली. ऐसे ही ठंड भरे मौसम में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच आज दसवें दौर की बातचीत होनी है. आज ही अमेरीका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन शपथ लेंगे.
    9 min
  • 80: podcast : सुप्रीम कोर्ट में कृषि कानूनों के मुद्दे पर सुनवाई आज
    आज कृषि कानूनों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस खबर के लगातार अपडेट न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट पर आते रहेंगे. आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज से दिल्ली समेत कई राज्यों में 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए जा रहे हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की भी जानकारी हम आपको देंगे और इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि अयोध्या में मस्जिद निर्माण का काम कबसे शुरू होने जा रहा है.
    7 min

About News18 स्पेशल

From the publisher's feed

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन