NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

All NL Charcha episodes

  • एनएल चर्चा 342: बढ़ता वायु प्रदूषण और भारत-चीन सीमा विवाद समझौते

    इस हफ्ते बढ़ता वायु प्रदूषण और भारत-चीन सीमा विवाद समझौते को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली और हरियाणा सरकार को फटकार, ब्रिक्स के पार्टनर देशों में पाकिस्तान को जगह नहीं, जस्टिस संजीव खन्ना देश के नए चीफ जस्टिस होंगे, ओडिशा में दाना चक्रवात और भारत-कनाडा विवाद आदि विषय भी हफ्तेभर चर्चा का विषय रहे.  


    चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, पर्यावरण विश्लेषक और एन्वायरो कैटलिस्ट के संस्थापक सुनील दहिया और इंडियन एक्सप्रेस की संपादक निरुपमा सुब्रमण्यम शामिल हुईं. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सहायक संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “वायु प्रदूषण के मामले में हमारी सरकार और जो प्रशासनिक धड़े हैं वे बेहद उदासीन दिखते हैं, वे तभी थोड़ा बहुत काम करते हैं जब उनके पास कोई उपाय नहीं बचता, इसके पीछे क्या कारण है?”इस सवाल के जवाब में सुनील कहते हैं, “जिस गति से काम हो रहा है हमें लगता है कि सरकार उदासीन है कुछ काम नहीं हो रहा है, उसका एक मुख्य कारण यह है कि हमारे प्रशासन को लगता है कि यदि हम प्रदूषण पर नियंत्रण की कोशिश करेंगे तो जो हमारा आर्थिक विकास है जो फैक्ट्रियों कारखानों से हो रहा है वह रुक जाएगा, यह सही नहीं है.”


    सुनिए पूरी चर्चा-


    टाइमकोड्स

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना


    05:12 - सुर्खियां


    12:00 - वायु प्रदूषण  


    01:2:00 - भारत - चीन सीमा विवाद 


    01:24:00- पत्र, सलाह और सुझाव


    पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए


    सुनील दहिया 

    गंभीर मुद्दों पर रिपोर्ट्स पढ़ें 


    निरुपमा सुब्रमण्यम

    अविनाश पालीवाल की किताब - India’s Near East


    हृदयेश जोशी 

    रामचंद्र गुहा की किताब - स्पीकिंग विथ नेचर 


    शार्दूल कात्यायन 

    ओला स्कूटर पर अनमोल प्रितम की रिपोर्ट 

    केरी ब्राउन की किताब - China’s World 

    स्टैंड अप कॉमेडियन - जिअनमार्को सोरेसी 


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा


    प्रोड्यूसर: आशीष आनंद 


    एडिटिंग: उमराव सिंह









    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 33 min
  • छोटी चर्चा Episode 341
    इस हफ्ते बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और भारत एवं कनाडा के बीच संबंधो में आए तनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    17 min
  • छोटी चर्चा Episode 340
    इस हफ्ते सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन, उद्योगपति रतन टाटा के निधन, हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    16 min
  • एनएल चर्चा 340: उद्योग जगत के रतन टाटा का निधन और हरियाणा चुनावों में ईवीएम की भूमिका

    इस हफ्ते सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन, उद्योगपति रतन टाटा के निधन, हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक, प्रोफेसर रेखा चौधरी और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “रतन टाटा के निधन के साथ सोशल मीडिया दो भागों में विभाजित हो गया है, एक वर्ग वह है जो उन्हें महान कह रहा है और वहीं दूसरी तरफ उन्हें गालियां भी दी जा रही हैं. मुझे लगता है कि इसे एक तथ्यपरक दृष्टि से देखने की ज़रूरत है कि एक आदमी था, जिसने एक लंबा सार्वजानिक जीवन जिया है, उसमें कुछ बड़ी अच्छी विशेषताएं थीं तो कुछ खामियां भी थीं. इसलिए ईमानदारी के साथ उनके जीवन का आकलन करें न कि भावनाओं में बहकर एकतरफा विश्लेषण करें.”इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए आनंद कहते हैं, “भारतीय समाज में वेल्थ क्रिएटर्स को नकारात्मक भाव से देखा जाता है. लेकिन वेल्थ क्रिएट करना एक बेहद रचनात्मक प्रक्रिया है और यह समाज को धीरे-धीरे समझ आता है.”


    सुनिए पूरी चर्चा-


    टाइमकोड्स 

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  03:08 - सुर्खियां

    16:00 - रतन टाटा  

    31:33 - हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव 

    01:40:00- सलाह और सुझाव


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोड्यूसर: भद्रा महापात्रा

    एडिटिंग: उमराव सिंह










    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 49 min
  • एनएल चर्चा 339: इज़रायल-फिलिस्तीन संघर्ष, लद्दाख और सोनम वांगचुक पर बात

    इस हफ्ते मध्य पूर्व में चल रही अस्थिरता, इज़रायल-फिलिस्तीन संघर्ष, हिज़्बुल्लाह के लीडर हसन नसरुल्लाह की हत्या, ईरान द्वारा इज़रायल पर हमले और पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुईइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार ज़फर चौधरी, पर्यावरण मुद्दों के पत्रकार भास्कर त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, अंकारा से वरिष्ठ पत्रकार महमद और न्यूज़लॉन्ड्री टीम से शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया  ने किया.

    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की जो स्थिति अभी है, क्या इसमें किसी बीच-बचाव की संभावना है या हम ईरान और इज़रायल को एक बड़े युद्ध की तरफ बढ़ते देख रहे हैं?”इस सवाल के जवाब में महमद कहते हैं, “लेबनान और इज़रायल क्षेत्र में सबसे बड़ा संकट इज़रायल है, इसका कारण यह है कि इज़रायल की स्थापना के साथ ही नकबा हुआ और लाखों की तादाद में फिलिस्तीनियों को निकाला गया, जिसके बाद यह आज तक जारी है. इसी सन्दर्भ में इस समस्या को देखना चाहिए.”


    सुनिए पूरी चर्चा -


    टाइमकोड्स 

    00:18  - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  

    02:20  - सुर्खियां

    07:51  - मध्य एशिया में जारी हिंसा 

    50:14 - सोनम वांगचुक की हिरासत और लद्दाख पर चर्चा

    46:22  - सब्सक्राइबर्स के पत्र   

    01:26- सलाह और सुझाव 


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिम

    प्रोड्यूसर: प्रशांत कुमार

    एडिटिंग: उमराव सिंह/ परीक्षित सान्याल


    अगर आपको लगता है कि आपका कोई साथी या प्यारा, भारतीय राजनीति और समाज पर हमारे इस साप्ताहिक पॉडकास्ट को पसंद करेगा, तो इस गूगल फॉर्म पर उसकी जानकारी हमसे साझा करें. हम अपने शो और न्यूज़लॉन्ड्री से जुड़ी तमाम जानकारी उससे साझा करेंगे.


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 33 min
  • एनएल चर्चा 338: गाजा-इज़रायल संघर्ष का एक साल और प्रदूषण पर सरकार की नजरअंदाजगी

    इस हफ्ते पश्चिम एशिया में जारी हिंसा और कई केंद्र शासित प्रदेशों की प्रदूषण कंट्रोल कमेटी में पिछले 10 सालों से खाली पदों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.


    इसके अलावा असम के कामरूप जिले में प्रशासन द्वारा 250 से अधिक मकान ध्वस्त, बीते 25 सितंबर को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण संपन्न, पश्चिम एशिया में जारी तनाव जिसमें करीब 558 लोगों की मौत और 1800 से ज्यादा लोग घायल और फिलिस्तीन के रमाला में इजरायली सैनिक की अल जजीरा ब्यूरो में घुसपैठ कर उसे बंद करने की धमकी देने जैसी खबरें प्रमुख रहीं.


    इसके अलावा  उत्तर प्रदेश में खाने-पीने की जगहों पर नेम प्लेट लगाने का आदेश, क्लाइमेट क्राइसिस एडवाइजरी ग्रुप द्वारा जारी एक रिपोर्ट में पर्यावरणीय बदलाव से निपटने के लिए भारत को बेहतर निगरानी और परीक्षण के तरीके अपनाने और संबंधित तंत्र में सुधार की जरूरत, बदलापुर घटना के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत और श्रीलंका में सत्ता परिवर्तन जैसी खबरों ने भी लोगों का ध्यान खींचा.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान विदेश मामलों के वरिष्ठ पत्रकार इफ़्तिख़ार गिलानी, स्वतंत्र पत्रकार स्मिता शर्मा, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन  ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “पश्चिम एशिया में पिछले एक सप्ताह से जारी हिंसा को रोकने के लिए शांति प्रस्ताव की पेशकश को इजरायल लगातार ठुकरा रहा है. इजराइल के इस रवैये के कारण आखिर यह संघर्ष किस दिशा में जाता दिखाई दे रहा है?”


    इस सवाल के जवाब में इफ़्तिख़ार कहते हैं, “अमेरिका, फ्रांस इत्यादि देशों ने 22 दिन के युद्ध विराम की अपील की थी लेकिन नेतन्याहू ने इस अपील को खारिज कर दिया. नेतन्याहू किसी भी हालत में अमेरिकी चुनाव से पहले जंग खत्म नहीं होने देना चाहते हैं, जिस दिन चुनाव खत्म होगा नेतन्याहू को अपना बोरिया बिस्तर समेटना होगा.”सुनिए पूरी चर्चा -


    टाइमकोड्स 

    00:36  - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  04:30  - सुर्खियां

    20:37 - पश्चिम एशिया में जारी हिंसा 

    01:03:09  - केंद्र शासित प्रदेशों की पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी में खाली पद 

    59:37  - सब्सक्राइबर्स के पत्र   

    01:18:01 - सलाह और सुझाव 


    ट्रांसक्रिप्शन: संध्या वत्स

    प्रोड्यूसर: प्रशांत कुमार/आशीष आनंद

    एडिटिंग: उमराव सिंह








     



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 30 min
  • एनएल चर्चा 335: माधवी पुरी बुच मामले पर सरकार की चुप्पी और हत्या का हथियार बनती गौरक्षा

    इस हफ्ते हरियाणा में 12वीं कक्षा के छात्र की गौरक्षकों द्वारा की गई हत्या और सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच पर लगे नए आरोपों पर विस्तार से चर्चा हुई. 


    इसके अलावा इस हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में सेबी के 500 कर्मचारियों द्वारा एक पत्र के माध्यम से माधवी पुरी बुच के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए आरोप लगाना, केंद्र सरकार द्वारा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज IC 814 कंधार के विषय में हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नए निर्देशों को जारी करना , बिश्नोई समाज के एक त्यौहार को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों को बदलना और भ्रष्टाचार के मामले को लेकर बंगाल के आरजी कर कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया जाना शामिल रहीं. 


    इसके अलावा पैरालंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,  बंगाल में अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक 2024 पारित करना, सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर न्याय पर कड़ा सवाल उठाते हुए जल्द ही इस संबंध में नए देशव्यापी निर्देश जारी करने की घोषणा करना और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा मुठभेड़ में नौ माओवादी को मार गिराने का दावा जैसी खबरों ने भी लोगों का ध्यान खींचा.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान ऑर्गेनाइज्ड क्राईम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट  के वरिष्ठ पत्रकार रवि नायर, स्वतंत्र पत्रकार स्मिता शर्मा ,न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और मुख्य संपादक रमन किरपाल  शामिल हुए. वहीं चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. 

    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “माधवी पुरी बुच के विषय में लगातार एक के बाद एक जानकारियां सामने आ रही हैं. हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद माधवी ने एक बयान जारी किया था कि उनका कामकाज खुली किताब की तरह है और जो भी लेनदेन हुआ है, वह उन्होंने एक स्वतंत्र नागरिक के तौर पर किया था. अब कांग्रेस की तरफ से नए आरोप लगाए गए हैं कि वह आईसीआईसीआई बैंक से वेतन भी ले रही थी और सेबी के पद पर भी लगातार बनी हुई थी. इतना कुछ हो जाने के बावजूद माधवी पुरी बुच की तरफ से कोई बयान नहीं आ रहा है और ना ही वित्त मंत्रालय की तरफ से कोई सफाई आई है. सबने एक चुप्पी साध रखी है इस सारी स्थिति के मद्देनजर आपका आकलन क्या कहता है?”


    इस सवाल के जवाब में रवि नायर कहते हैं, “इस पूरे मामले में हमें यह देखना होगा की माधवी पुरी बुच का कनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट है या नहीं”? अक्टूबर 2020 से अडाणी के खिलाफ सेबी का जांच चल रही है और माधवी पुरी बुच इस जांच की प्रमुख थी. उस वक्त आईएफएल (सेबी का सारा फंड और उसका एडमिनिस्ट्रेशन) अडाणी  मामले को लेकर जांच की नज़र में था. अब इस जांच पर जनता कैसे विश्वास कर सकती है, जब माधवी पुरी बुच व्यक्तिगत तौर पर सारे आरोपियों को जानती थी और लगातार संपर्क में थी. जिस फंड  में विनोद अडाणी का निवेश था, उसी फंड में माधवी बुच का भी निवेश था.”


    सुनिए पूरी चर्चा -


    टाइमकोड्स 

    00:24 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  

    3:37- सुर्खियां

    8:17  - माधवी पुरी बुच पर लगे नए आरोप 

    52:12  -फरीदाबाद में छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या 

    46:24   - सब्सक्राइबर्स के पत्र   

    01:07:43  - सलाह और सुझाव 


    ट्रांसक्रिप्शन: संध्या वत्स/ सत्येंद्र कुमार चौधुरी 

    प्रोड्यूसर: प्रशांत कुमार

    एडिटिंग: उमराव सिंह/ समरेंद्र कुमार


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 19 min
  • एनएल चर्चा 334: हेमंता बिस्वा के बिगड़े बोल और यूपी की नई सोशल मीडिया पॉलिसी

    इस हफ्ते असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई डिजिटल मीडिया नीति 2024 को मंजूरी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान द वायर की नेशनल अफेयर एडिटर संगीता बरुआ, डॉक्टर मेडुसा, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “ उत्तर प्रदेश सरकार ने नई डिजिटल मीडिया नीति के तहत उत्तर प्रदेश में और उसके बाहर संचालित होने वाले विभिन्न मीडिया हैंडल जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब इत्यादि के लिए एक मानक तय किया है, जिसका उद्देश्य एक तरह से सरकार का प्रचार-प्रसार करना है. इस काम के लिए 2 लाख से लेकर 8 लाख का भुगतान सरकार की तरफ से किया जाएगा इस नीति का प्रभाव होगा?”

    इस सवाल के जवाब में हृदयेश कहते हैं, “पत्रकारों को प्रलोभन देना कोई नई बात नहीं है. इसे पीत पत्रकारिता कहा जाता है. लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले में जो सबसे बड़ी समस्या है वो ये है कि सरकार इस काम के बदले में पैसे देने की बात कर रही है और दूसरा ये कि कुछ गलत होने पर करवाई करने की बात जो ज्यादा खतरनाक है.” 

    सुनिए पूरी चर्चा -


    टाइमकोड्स 

    0:25 - इंट्रो

    2:26 - ज़रूरी सूचना, सुर्खियां 

    28:39 - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारित नई डिजिटल मीडिया नीति

    01:12:32- हेमंता बिस्वा सरमा का बयान 

    1:00:18- सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    1:26:52- सलाह और सुझाव 


    ट्रांसक्रिप्शन: संध्या वत्स 

    प्रोड्यूसर: प्रशांत कुमार

    एडिटिंग: उमराव सिंह


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 38 min
  • एनएल चर्चा 328: प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण, ट्रंप पर हमला और सीएम योगी की कुर्सी पर रार

    इस हफ्ते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाने की चर्चाओं, कर्नाटक में प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले और आईएएस पूजा खेडकर पर लगे कदाचार के आरोपों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

    इसके अलावा हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में उत्तर प्रदेश चुनावी हार को लेकर बीजेपी का मंथन, बांग्लादेश में चल रहे छात्र आंदोलन में 15 लोगों की मौत, हरिद्वार से दिल्ली के कांवड़ यात्रा रूट में दुकानदारों को अपने नाम की तख्ती लगाने के आदेश और एयर इंडिया की 600 पदों की नौकरियों के लिए लगभग 50 हजार युवाओं की भीड़ जुटने की ख़बरें शामिल रहीं. इस हफ्ते की चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, सबा नकवी, द न्यूज़ मिनट की एडिटोरियल हेड पूजा प्रसन्ना, प्रभात खबर के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख प्रकाश के रे शामिल हुए. वहीं चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “यूपी में नेतृत्व बदलने को लेकर तमाम तरह की कहानियां सामने आ रही हैं. इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार के मामले, लॉ एंड ऑर्डर की समस्या, आरक्षण में धांधली जैसी बातें आ रही हैं. बीजेपी के एक एमएलए ने पिछले 42-45 सालों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार  होने जैसे बयान दिए तो वहीं एक अन्य एमएलए फतेह बहादुर सिंह अपनी जान की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल आरक्षण के लाभों के दुरूपयोग पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखती हैं. चुनाव में भी बीजेपी की हार हुई है. क्या इन सब घटनाओं देखते हुए योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता जैसे कभी राम बाबू गुप्ता और कल्याण सिंह को हटाया गया था?”

    इस सवाल के जवाब में सबा कहती हैं, “ अगर आरएसएस योगी को हटाता है तो इससे सामाजिक न्याय का सन्देश जाएगा. साथ ही ये भी लगेगा कि वो हिंदुत्व के मुद्दे से हट गई है. क्या इस चीज़ को आरएसएस मंजूर कर पाएगा?”

    हार के कारणों पर बोलते हुए सबा कहती हैं, “ये चुनाव नरेन्द्र मोदी के नाम पर लड़ा गया था. समाजवादी पार्टी ने जहां जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ा तो वहीं बीजेपी ने शो ऑफ किया. बेरोजगारी, भूख, महंगाई जैसे मुद्दों पर कोई कदम नहीं उठाए.” सुनिए पूरी चर्चा -


    टाइमकोड्स 

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  

    03:47 -  सुर्खियां 

    18:32 - डोनाल्ड ट्रंप पर हमला 

    35:00 - सीएम योगी आदित्यनाथ का पद संकट में? 

    01:09:35 - कर्नाटक में प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण का मुद्दा  

    01:31:52 - सलाह और सुझाव 


    पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

    हृदयेश जोशी 

    प्रियदर्शन का निबंध संग्रह - जो हिंदुस्तान हम बना रहे हैं

    पूजा प्रसन्ना

    त्रिपुर दमन सिंह की किताब- द सिक्सटीन स्टोर्मी डेज़

    अरविंद नारायण की किताब- इण्डियाज अनडिकलेयर्ड इमरजेंसी 

    द न्यूज़ मिनट का कार्यक्रम- लेट मी एक्सप्लेन (प्रति शुक्रवार)

    प्रकाश के रे

    फिल्म: महाराजा 

    टोनी जूट की किताब- यूरोप का इतिहास 1945 से 

    अतुल चौरसिया 

    फिल्म- ओपनहाइमर 


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  

    प्रोड्यूसर: प्रशांत कुमार 

    एडिटिंग: उमराव सिंह, सैफ अली इकराम 

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 40 min
  • एनएल चर्चा 327: दिल्ली यूनिवर्सिटी में मनुस्मृति और गुजारा भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    इस हफ्ते सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले में सीआरपीसी की धारा 125 के तहत मुस्लिम महिला को अपने पति से गुज़ारे भत्ते के लिए मिले कानूनी अधिकार पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा मुंबई के हिट एंड रन केस और दिल्ली यूनिवर्सिटी में मनुस्मृति लागू करने के प्रस्ताव पर भी बात हुई. 

    हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी मामले में अरविन्द केजरीवाल को अंतरिम जमानत, जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में कई जवानों की शहादत, लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर डबलडेकर बस की टक्कर से 18 लोगों की मौत, यूपी के शामली में नए कानून के तहत पत्रकारों की गिरफ्तारी का पहला मामला, ब्रिटेन और फ्रांस में हुए आम चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा आदि शामिल रहीं.

    इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार स्मृति शर्मा, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नबीला जमील और वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सूर्यवंशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन अतुल चौरसिया ने कियाचर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, “क्या सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को गुज़ारे भत्ते के इस कानून को लाने में देरी कर दी या ये कोई गैरजरूरी हस्तक्षेप है, जैसी चीजें अब तक चल रही थी वैसी चलनी चाहिए थी?”इस सवाल के जवाब में नबीला कहती हैं, “सुप्रीम कोर्ट ने न देरी कि है,न कुछ नया किया है. रिपोर्टिंग में चीजें ऐसी दिखाई दे रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ नया क्रिएट किया है. लेकिन ये चीजें पहले से रही हैं. उन्होंने साल 1920 के जस्टिस कृष्णा अय्यर के जजमेंट के विषय में बात करते हुए कहा कि इसी जजमेंट में यह कहा गया था कि सीआरपीसी की धारा 125 के तहत एक मुस्लिम महिला अपने पति से गुजारा भत्ता मांग सकती है.”

    सुनिए पूरी चर्चा - 


    टाइमकोड्स 

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  

    00:04 - सुर्खियां 

    13:40 - गुजारा भत्ते के अधिकार पर बातचीत 

    41:34 - दिल्ली यूनिवर्सिटी में मनुस्मृति पढ़ाने का प्रस्ताव

    01:01:50 - हिट एंड रन मामला 

    01:17:25 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    01:24:25 - सलाह और सुझाव 


    पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

    नबीला

    धारा 125 पर सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट


    स्मिता शर्मा

    स्मिता शर्मा का यू ट्यूब चैनल


    सुधीर सूर्यवंशी 

    डी एन झा की किताब द मिथ ऑफ़ होली काउबी आर अम्बेडकर की किताब द अनटचेबल 

     

    विकास

    नाटक धर्मक्षेत्र  


    अतुल चौरसिया 

    फिल्म - महाराज  

    संतोष सिंह की किताब - द जननायक कर्पूरी ठाकुर: वॉइस ऑफ़ द वाइसलेस 


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  

    प्रोड्यूसर: प्रशांत कुमार 

    एडिटिंग: उमराव सिंह, सैफ़ अली इकराम







    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 31 min