भरण-पोषण का आदेश एक न्यायालय द्वारा दिया जाता है जहां बेटे या बेटी को, उनके माता-पिता या वृद्धजनों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक निश्चित राशि देने को कहा जाता है। इसे 'निर्वाह व्यय' के रूप में भी जाना जाता है। भरण-पोषण की राशि भिन्न परिस्थितियों पर भिन्न होती हैं। भरण-पोषण का मतलब है 'आश्रितों' को भोजन, वस्त्र, आश्रय और अन्य सुविधाओं जैसी मूलभूत जरूरतों को उपलब्ध कराना। इसमें अस्पतालों आदि जैसी अत्यावश्यक सेवाएं भी शामिल हैं। उनके कर्त्तव्यों का निर्धारण, उन पर लागू होने वाले कानून पर निर्भर करता है, जिनका हम इस व्याख्याता में उल्लेख करेंगे।