our voice ....

our voice ....

Download on the App Store

our voice .... episodes

  • " बन पाओगे क्या " ???

    मेरी हंसी को ,

    मेरी खुशी को ,
    मेरी हर गलतियों को ,
    समझा पाओगे क्या,
    एक अच्छे दोस्त बन पाओगे क्या  ??

    3 min
  • हां मै खोयी हूँ !!

    रोती तो नही हूँ, बस मुस्कुराना भूल गयी हूँ।

    पहले की तरह अब मैं जीना भूल गयी हूँ।
    जाने किस बात की सोच में खोई सी रहती हूं...
    खामोश रहने लगी हूँ, बक बक भूल गयी हूँ।
    लोगो से अब दिल मेरा शिकायत तक नही करता...
    कोई है भी क्या अपना,में ये भी भूल गयी हूँ।
    सहम सी गयी हूं मैं अंदर से....
    न जाने क्यों में एक अर्शे से खुल के हंसना भूल गयी हूँ।
    दिल मेरा भी करता है कि ख्वाब हकीकत हो मेरा,
    जब से टूटी हूँ.. ख्वाब सजाना भूल गयी हूँ।।

    2 min
  • बातें अनकही

    अनकही बातों को कहने दो,

    भीतर उमड़ रहा ज्वालामुखी
    उसे बहने दो....
    मैंने यह नहीं कहती
    तुम मेरे पास रहो,
    किन्तु अपने पास होने का
    एहसास तो दो....

    तुम्हें चाहूँ
    यह मेरी आस नहीं थी....
    किन्तु तुम्हें भुला पाऊँ,
    कदाचित यह  मेरी नियति नहीं है......

    माना रिश्ता यह
    अभिव्यक्ति का नहीं,
    मन में बसी
    भावनाओं का है....
    मुझे पता है
    तुम नहीं आओगे...
    जाने फ़िर भी  क्यों
    तुम्हारे आने के इंतज़ार का है....

    जीवन तुम्हारे बिना
    यह सरल नहीं होगा,
    जानती हूँ, किन्तु
    जीवन की एक आस तो दो...

    2 min
  • एक अफसाना प्यार का

    प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है। प्यार करने के तरीके सभी के अलग-अलग होते हैं, लेकिन प्यार के मायने सभी के लिए एक होते हैं। प्यार और भरोसा ही किसी भी रिश्ते की बुनियाद होती है, भले ही वो पति-पत्नी का रिश्ता हो या फिर मां-बेटी एवं भाई-बहन का। हर रिश्ते में प्यार होना बेहद जरूरी है, क्योंकि बिना प्यार और सम्मान के रिश्ते नहीं चल सकते हैं।

    कई लोग ऐसे हैं जो किसी से प्यार तो करते हैं लेकिन अपने दिल के जज्बातों एवं अपने मन की भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। so if you love someone then express it .

    2 min
  • एक अफसाना प्यार का

    प्यार तो जिंदगी का एक अफसाना है

    इसका अपना ही एक तराना है!
    सबको मालूम है कि मिलेंगे सिर्फ आंसू
    पर न जाने क्यों, दुनियां में हर कोई इसका दीवाना है!...   

    3 min

About our voice ....

From the publisher's feed

इस दुनिया में मेरे लिए मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं है लेकिन मैं खुश हूं कम से कम तुम मेरे शब्दों को पढ़ रहे हो...