Pod Khaas

Pod Khaas

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

All Pod Khaas episodes

  • ग्लेशियरों के नीचे दबे वायरस कितने घातक हो सकते हैं? : पॉड ख़ास, Ep 615
    ग्लेशियरों के नीचे ऐसे तमाम वायरस छिपे हो सकते हैं जिनके बारे में हमें नहीं पता. अभी हर तरफ़ कोरोना वायरस की बातें हैं इसलिए हो सकता है बहुत से लोगों के लिए ये बात नई हो पर वैज्ञानिकों के लिए नहीं है. वे सालों से शोध करके ग्लेशियर के नीचे दबे वायरसों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. तो ग्लेशियर के नीचे दबे वायरसों की वजह से कौन-कौन सी परेशानियां अतीत में आईं हैं. किन वायरसों का अब तक पता चल सका है और इस दिशा में किस तरह से शोध हो रहा है. इसी पर अमन गुप्ता ने बात की माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी, इंडिया के प्रसिडेंट डॉ. ए. एम. देशमुख से.
    13 min
  • सैन्य ड्रोन्स की टेक्नोलॉजी में भारत कहां है और कौन सा देश है सबसे ताक़तवर? : पॉड ख़ास, Ep 614
    नागोर्नो-काराबाख़ में आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच हाल ही हुए भीषण युद्ध में जब ड्रोन विमानों का ज़बरदस्त इस्तेमाल हुआ तो अब एक बार फिर ड्रोन्स दुनिया की नज़र में आ गए. इन्हें भविष्य के सैन्य हथियार के तौर पर देखा जाने लगा है. इस पॉडख़ास में अमन गुप्ता ने सेना में ड्रोन की टेक्नोलॉजी और भारत में इनकी स्थिति को लेकर चर्चा की है रिटायर्ड मेजर जनरल शशि अस्थाना से बातचीत की है.
    18 min
  • क्या सड़कों का ख़राब डिज़ाइन है हादसों की सबसे बड़ी वजह?: पॉड ख़ास, Ep 613
    देश में हर साल लाखों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं, तो इन हादसों की वजह क्या है? क्या इन हादसों को कम किया जा सकता है और अगर हाँ, तो कैसे? पॉड ख़ास में इसी विषय पर सुनिए, रोड सेफ्टी पर काम करने वाली संस्था सेव लाइफ फाउंडेशन के सीईओ पीयूष तिवारी से प्रतीक वाघमारे की बातचीत.
    32 min
  • क्या कंगना को टक्कर देने शिवसेना में आईं उर्मिला: पॉड ख़ास, Ep 612
    2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से अपना सियासी सफर शुरू करने वाली उर्मिला मातोंडकर ने शिवसेना का दामन थाम लिया है. उर्मिला के इस सियासी शिफ्ट के क्या मायने हैं? शिवसेना उर्मिला के सहारे राजनीति में क्या साधने की तैयारी में है और उर्मिला के लिए ये सब कितना आसान होगा? इस पॉडकास्ट में इसी मसले पर सुनिए इंडिया टुडे मैगज़ीन के सीनियर एसोसिएट एडिटर किरण टारे के साथ रितु राज की बातचीत.
    13 min
  • गांधी जी को तांगे पर घुमाने वाले महाशय धर्मपाल गुलाटी की कहानी: पॉड ख़ास, Ep 611
    MDH मसाला कंपनी के संस्थापक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया. वह अपने पीछे करोड़ों अरबों का साम्राज्य छोड़कर गए हैं. तो पॉडख़ास में सुनिए महाशय धर्मपाल गुलाटी के कुछ अनसुने क़िस्से. उन्होंने व्यापार की दुनिया में क़दम कैसे रखा? मसाले के कारोबार में कैसे आए, कितना संघर्ष किया और सफल कैसे हुए, अपनी कंपनी के विज्ञापन में ख़ुद क्यों नज़र आते थे, ये सब बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा और उनसे बात की कुमार केशव ने.
    22 min
  • FAU G क्या PUB G से भी आगे निकल जाएगा?: पॉड ख़ास, Ep 610
    अभी FAU G आया नहीं लेकिन लोगों में क्रेज़ पूरा है. तीन दिन से प्री रजिस्ट्रेशन जारी हैं और दस लाख से ज़्यादा लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है. इस पॉडकास्ट में सुनिए कि FAU G में PUB G से अलग क्या है? क्यों लोगों को इस गेम का इंतज़ार है? और क्यों कहा जा रहा है कि जैसा रिस्पॉन्स इस गेम को मिला है वैसा किसी देसी गेम को नहीं मिला. टेक एक्सपर्ट और प्रोफेशनल गेमर अभिषेक तैलंग से बात कर रहे हैं नितिन ठाकुर.
    11 min
  • कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, क्या सबको लेना ज़रूरी?: पॉड ख़ास, Ep 609
    ब्रिटेन में फाइजर की कोरोना वैक्सीन को अप्रूवल मिल गया है. अगले सप्ताह से वहां लोगों को कोरोना का टीका लगना शुरू हो जाएगा. लेकिन भारत का क्या? हमारा नंबर कब आएगा? क्या वैक्सीन लेना सबके लिए ज़रूरी होगा? वैक्सीन आने के बाद मास्क का क्या होगा? इस पॉडकास्ट में सुनिए इन सभी सवालों के जवाब इंडिया टुडे के सीनियर असिस्टेंट एडिटर प्रभाष दत्ता से और उनसे बात की रितु राज ने.
    24 min
  • भारत को अभी और किन हथियारों पर काम करने की ज़रूरत है? : पॉड ख़ास, Ep 608
    भारत सैन्य क्षेत्र में सबसे ज़्यादा ख़र्च करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है. बावजूद इसके रक्षा उपकरणों को बनाने की दिशा में भारत ने कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है. आज भी भारत हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है. तो हमारे देश में किस तरह के रक्षा उपकरण हैं. किनकी ज़रूरत है और क्या मुश्किलें हैं इस क्षेत्र में खु़द के पांवों पर खड़े होने में अभी भारत के लिए. इसी पर अमन गुप्ता ने बात की इंडिया टुडे में एग्जीक्यूटिव एडिटर और रक्षा मामलों के जानकार संदीप उन्नीथन से.
    29 min
  • स्मार्टफोन की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, असली वजह जानिए, पॉड ख़ास, Ep 607
    दुनियाभर के बाज़ारों में स्मार्टफोन की बिक्री में ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है, इसकी वजह क्या है? आख़िर क्यों स्मार्टफोन नहीं खरीद रहे लोग और स्मार्टफोन की बजाय क्या खरीद रहे लोग? क्या कोरोना महामारी से भी कोई कनेक्शन है, पॉड ख़ास में सुनिए इन सभी सवालों के जवाब टेक एक्सपर्ट अभिषेक तैलंग से और उनसे बात की नितिन ठाकुर ने.
    12 min
  • अपनी मौजूदा नीतियों के चलते अलग थलग पड़ जाएगा चीन?: पॉड ख़ास, Ep 606
    चीन की विस्तारवादी नीति और उसकी आक्रामकता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. चाहे पाकिस्तान में दखल हो या भारत के साथ उसकी हालिया तनातनी या फिर नेपाल और अन्य छोटे पड़ोसी देशों के साथ अलग अलग मुद्दे पर विवाद, चीन की मौजूदा नीतियां क्या इशारा करती हैं? क्या अपने आक्रामक रवैये के कारण दुनिया में अलग-थलग पड़ जाएगा चीन? तो इस पॉडकास्ट में चीन और उससे जुड़े कई अहम मसलों पर सुनिए, इंटरनेशनल अफेयर्स और डिप्लोमेटिक इश्यूज के एक्सपर्ट हर्ष पंत से रितु राज की बातचीत.
    29 min