Pod Khaas

Pod Khaas

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

All Pod Khaas episodes

  • सरकार करेगी स्पेक्ट्रम की नीलामी, टेलीकॉम कंपनियां का क्या रुख़ है?: पॉड ख़ास, Ep 634
    मोदी सरकार ने अगले दौर की स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी दे दी है. तो ये स्पेट्रम होता क्या है और सरकार के अधीन ही क्यों आता है? सरकार के स्पेक्ट्रम नीलामी के फैसले के क्या मायने हैं और टेलीकॉम कंपनियों के लिए इस बार ये नीलामी कितनी अहम है, पॉड ख़ास में सुनिए बिजनेस टुडे के सीनियर एडिटर मनु कौशिक से प्रतीक वाघमारे की बातचीत.
    16 min
  • क्या कभी असम को मिल पाएगा दोष रहित दुरुस्त नागरिकता रजिस्टर? : पॉड ख़ास, Ep 633
    पिछले साल NRC से बाहर किए गए 19 लाख लोगों में से किसी को भी अभी तक न तो देश से बाहर किया गया है न किसी अधिकार से वंचित. और NRC अपडेशन में हुई ख़ामियां भी सवालों के घेरे में हैं. एक बार फिर NRC के मुद्दे ने असम में तूल पकड़ लिया है . ये किन कारणों से है और अब तक क्यों 19 लाख लोग ट्रिब्यूनल में शिकायत नहीं कर सके? क्या पिछले साल किए गया NRC अपडेट जल्दबाज़ी में हुआ? कब असम को दुरुस्त NRC मिल सकेगी? इन्हीं सवालों को लेकर अमन गुप्ता ने की इंडिया टुडे मैग्जीन में सीनियर एडिटर कौशिक डेका से बातचीत.
    17 min
  • ब्रिटिश पीएम जॉनसन के भारत आने से चीन क्यों परेशान हो रहा है?: पॉड ख़ास, Ep 632
    ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस बार 26 जनवरी को मुख्य अतिथि बनकर आ रहे हैं. उनसे पहले सिर्फ़ जॉन मेजर को ब्रिटिश पीएम के तौर पर ये सम्मान मिला था. ब्रेक्ज़िट के बाद वो अपने मुल्क के लिए नई आर्थिक संभावनाएँ खोजने निकलेंगे और इसमें भारत बेहद अहम है. तो बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा से क्यों परेशान है चीन, पॉडखास में सुनिए नितिन ठाकुर की अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर हर्ष पंत से बातचीत.
    24 min
  • प्रणब मुखर्जी की किताब में ऐसा क्या है जिसके छपने से पहले कांग्रेस घबरा रही है?: पॉड ख़ास, Ep 633
    प्रणब मुखर्जी की किताब The Presidential Years अभी छपी भी नहीं लेकिन हंगामा पूरा है. बेटे अभिजीत का कहना है कि प्रकाशक पहले उन्हें किताब पढ़वाएँ फिर छापें, तो बेटी शर्मिष्ठा का कहना है कि किताब जैसी है वैसी छपनी चाहिए. क्यों अभिजीत किताब को पहले पढ़ना चाहते हैं और क्यों कांग्रेस में किताब को लेकर असहजता है, इस पॉडखास में सुनिए इंडिया टुडे टीवी में डिप्टी एडिटर आनंद पटेल से और उनसे बातचीत कर रहे हैं नितिन ठाकुर.
    16 min
  • गूगल तो ठीक हो गया लेकिन आप नुकसान से बचने के लिए ये एहतियात ज़रूर बरतें: पॉड ख़ास, Ep 631
    सोमवार को अचानक यू-ट्यूब और जी-मेल समेत गूगल के तमाम ऐप्स ने काम करना बंद कर दिया. ट्विटर पर हाहाकार मच गया और गूगल डाउन ट्रेंड करने लगा. गूगल की इन सेवाओं के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. तो क्यों बिगड़ी गूगल की सेहत और भविष्य में नुकसान से बचने के लिए क्या एहतियात बरतने चाहिए, बता रहे हैं टेक एक्सपर्ट अभिषेक तैलंग और उनसे बात की नितिन ठाकुर ने.
    15 min
  • केजरीवाल के लिए यूपी को जीत पाना मुश्किल क्यों बता रहे हैं आशुतोष?: पॉड ख़ास, Ep 630
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी. तो क्या दिल्ली मॉडल की बदौलत यूपी चुनाव में पूरी होंगी आप की उम्मीदें? आप के लिए कितना मुश्किल होगा बाक़ी दलों का खेल ख़राब करना, पॉडख़ास में बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक आशुतोष और उनसे बात की नितिन ठाकुर ने.
    22 min
  • एस जयशंकर की राज्यसभा चुनाव में जीत पर कैसा बवाल?: पॉड ख़ास, Ep 629
    विदेश मंत्री एस जयशंकर के राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर विवाद क्यों? कांग्रेस के आरोपों में कितना दम है? गुजरात हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई में क्या कुछ हुआ, पॉड ख़ास में इसी मसले पर सुनिए इंडिया टुडे के सीनियर असिस्टेंट एडिटर प्रभाष के दत्ता से कुमार केशव की बातचीत.
    16 min
  • क्या बाज़ार के बारे में किसानों की समझ सरकार से बेहतर है?: पॉड ख़ास, Ep 628
    कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. लेकिन किसानों के विरोध की असल वजह क्या है? कभी MSP का जिक्र होने लग जाता है तो कभी मंडियों पर बहस छिड़ जाती है. फिर बात कॉन्ट्रैक्ट और निजी कंपनियों पर आ जाती है. कौन किसान और कहाँ के किसान, ये सवाल भी उठ रहे हैं. तो इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए पॉड ख़ास में सुनिए आर्थिक मामलों के जानकार और इंडिया टुडे हिंदी पत्रिका के एडिटर अंशुमान तिवारी से रितु राज की बातचीत.
    33 min
  • महाराष्ट्र-गोवा के तटों पर क्यों बढ़ रहीं हैं जैलीफ़िश जिनसे परेशान हैं लोग? : पॉड ख़ास, Ep 627
    नेशनल ज्योग्राफिक की एक रिपोर्ट ये कहती है कि हर साल दुनिया भर में जेलीफ़िश के काटने के 150 मिलियन केस सामने आते हैं. तो समुद्र में किन हालातों में जैलीफिश की संख्या बढ़ जाती हैं. इसकी किस किस तरह की जेलीफ़िश की प्रजातियां पाई जाती हैं. और इनकी क्या विशेषता होती है? इन्हीं सब मसलों पर अमन गुप्ता ने बात की CSIR National Institute of Oceanography में वैज्ञानिक रहे डॉ. शंकर गाजभिए से.
    15 min
  • क्या अशोक गहलोत सरकार पर संकट मंडरा रहा है? : पॉड ख़ास, Ep 626
    इस साल राजस्थान में सालों से चली आ रही एक परंपरा टूटी है. दरअसल राजस्थान के पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव में जिसकी में सरकार है, परिणाम भी उसके ही पक्ष में आते हैं. लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. राजस्थान में पहले से जारी इस सियासी हलचल के बीच एक और डेवल्पमेंट है. भारतीय ट्राइबल पार्टी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. अब इसकी क्या वजहें है? और क्या अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है?
    14 min