Pod Khaas

Pod Khaas

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

All Pod Khaas episodes

  • खाद्यान्न के सबसे बड़े निर्यातक देश भारत में क्यों बढ़ रही अन्न की बर्बादी, क्यों लोग रह जाते हैं भूखे?: पॉड ख़ास, Ep 644
    आज़ादी के बाद एक दौर था जब भारत के लोगों के पास खाने तक को अन्न नहीं था. और आज भारत उस जगह खड़ा है जब वो दूसरे देशों को खाद्यान निर्यात करता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में जितना अन्न उपजता है, उससे ज्यादा बर्बाद हो जाता है और फिर भी लोग भूखे पेट रह जाते हैं. क्या कहता है आंकड़ा और इसकी वजह क्या है? क्यों भारत में फसलों का वेस्टेज बढ़ रहा है, पॉड ख़ास में इसी विषय पर सुनिए इंडिया टुडे में नेशनल अफ़ेयर्स एडिटर राहुल श्रीवास्तव से अमन गुप्ता की बातचीत.
    23 min
  • 2020 ने दुनिया के नेताओं को क्या सिखाया और 2021 पर इसका असर क्या होगा?: पॉड ख़ास, Ep 643
    2020 में दुनिया ने बहुत कुछ बदलते देखा. साथ ही बदली दुनिया भर के देशों की विदेश नीति. अमेरिका, चीन, यूरोप, भारत ने इस साल से क्या सीखा और अगले दशक में क्या बदलेगा ये जानना दिलचस्प है. क्यों 2020 को याद रखा जाएगा बता रहे हैं अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर हर्ष पंत, जिनसे बात की नितिन ठाकुर ने.
    30 min
  • बंगाल में मज़बूत होती BJP से ममता बनर्जी परेशान क्यों?: पॉड ख़ास, Ep 642
    पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गहमागहमी शुरू हो गई है. सीधा मुक़ाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच माना जा रहा है. तो बंगाल में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक ज़मीन कैसे तैयार की? लेफ़्ट का गढ़ कहे जाने वाले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने TMC को कैसे स्थापित किया और सत्ता में लेकर आईं और अब उनके सामने क्या चुनौतियां हैं, सुनिए इन सभी सवालों के जवाब पॉडख़ास में इंडिया टुडे के सीनियर असिस्टेंट एडिटर प्रभाष दत्ता से और उनसे बात की रितु राज ने.
    18 min
  • कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ लगाने वाली लड़की की कहानी: पॉड ख़ास, Ep 641
    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड में, जहां सड़कें कोहरे की चादर से ढकी हुई है उन सड़कों पर ट्रैक पैंट्स में दौड़ रही हैं सूफिया. सूफिया लॉन्ग रनर हैं जिन्होंने महज 87 दिन में कश्मीर से कन्याकुमारी का सफर दौड़कर तय किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. और अब सूफिया एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं. सूफिया क्वाड्रीलेटरल रोड पर नए संदेश के साथ दौड़ रही हैं. सूफिया की ये दौड़ क्यों ख़ास है और उनके अब तक के सफ़र का क्या अनुभव रहा, सुनिए पॉडख़ास में उनके साथ प्रतीक वाघमारे की ये बातचीत.
    12 min
  • कोरोना का नया स्ट्रेन कितना घातक, टेस्टिंग और वैक्सीन पर होगा इसका असर?: पॉड ख़ास, Ep 640
    ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है. कहा जा रहा है कि ये बेहद तेज़ी से फैल रहा है. लिहाज़ा यूरोप समेत दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा द‍िया है. तो कोरोना का ये नया स्ट्रेन कितना ख़तरनाक है? क्या इसके लिए कुछ अलग तरह के टेस्ट किए जाने की ज़रूरत होगी? और वैक्सीन की तैयारी को यह कैसे प्रभावित करेगा, पॉडख़ास में इसी विषय पर सुनिए इंडिया टुडे के एसोसिएट एडिटर अंकित कुमार से रितु राज की बातचीत.
    14 min
  • S-400 ख़रीदा तो तुर्की पर लगाया अमेरिका ने बैन, भारत क्यों हुआ बेचैन : पॉड ख़ास, Ep 639
    अमेरिका ने रूस से एस-400 मिसाइल सिस्ट खरीदने की वजह से तुर्की पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं. तो कौन से नियम तुर्की ने तोड़ और क्या प्रतिबंध अमेरिका ने उस पर लगाए? क्या इस वजह से भारत को चिंतित होना चाहिए? क्या हैं एस-400 मिसाइल सिस्टम की ख़ासियतें और भारत को इसकी जरूरत क्यों है? इन्हीं सवालों पर अमन गुप्ता ने इस पॉड ख़ास में बात की इंडिया टुडे में एग्जीक्यूटिव एडिटर और रक्षा मामलों के जानकार संदीप उन्नीथन से.
    17 min
  • चीन-पाक वायु सेना के युद्धाभ्यास में क्यों नहीं दिख रहा F-16 लड़ाकू विमान? : पॉड ख़ास, Ep 638
    चीन और पाकिस्तान की वायु सेनाओं ने 9 दिसंबर को अपना नौवां संयुक्त अभ्यास शाहीन-नौ शुरू किया. यह अभ्यास पाकिस्तान एयरफोर्स के सबसे नए एयरबेस सिंध के भोलारी में हो रहा है. इस अभ्यास से नदारद हैं F-16 लड़ाकू विमान जो पाकिस्तान ने अमेरिका से ख़रीदे हैं. तो क्या वजह है पाकिस्तान के हर सैन्य अभ्यास में शामिल रहने वाला एयरफोर्स का F-16 इस अभ्यास में नहीं है. सुनिए इसी मसले पर अमन गुप्ता की इंडिया टुडे में एग्जीक्यूटिव एडिटर और रक्षा मामलों के जानकार संदीप उन्नीथन से बातचीत.
    17 min
  • अफ़सरों को लेकर बंगाल और केंद्र सरकार क्यों आमने-सामने?: पॉड ख़ास, Ep 637
    पश्चिम बंगाल में अगले साल विधान सभा चुनाव होंगे, पर इससे पहले बंगाल में अफ़सरों को लेकर भी सियासी खींचतान मची है. यह पहला मौका नहीं है जब पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार अफ़सरों को लेकर आमने सामने है. तो चुनाव से पहले अफ़सरों को लेकर सियासत क्यों हो रही है और इसमें अफ़सर पिस क्यों रहे हैं, इसी मसले पर पॉडख़ास में सुनिए इंडिया टुडे के सीनियर असिस्टेंट एडिटर प्रभाष दत्ता के साथ रितु राज की बातचीत.
    25 min
  • कृषि मंत्री ने अपने ख़त में किसानों को क्या समझाया?: पॉड ख़ास, Ep 636
    कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के नाम केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक चिट्ठी लिखी है. 8 पन्ने की इस चिट्ठी में नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को 8 आश्वासन दिए हैं. क्या हैं ये आश्वासन, MSP और मंडियों को लेकर उन्होंने क्या कहा है, किसानों की जमीन पर मालिकाना हक़ के बारे में क्या बात कही गई है, सुनिए पॉड ख़ास में नितिन ठाकुर से.
    15 min
  • कृषि आंदोलन के बीच पंजाब के गिरते जलस्तर पर बात क्यों ज़रूरी?: पॉड ख़ास, Ep 635
    पंजाब में भूमिगत जलस्तर में भारी गिरावट क्यों देखने को मिल रही है? क्या आने वाले दिनों में पंजाब को भारी जलसंकट का सामना करना पड़ सकता है? इसके पीछे क्या क्या वजहें हैं? धान और गेहूं की खेती को क्यों ज़िम्मेवार माना जा रहा है? किसानों के पास क्या विकल्प हैं और कृषि आंदोलन के बीच इस गंभीर समस्या पर बात होना क्यों ज़रूरी है, सुनिए इसी मसले पर गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल और कृषि विशेषज्ञ डॉ. जसविंदर सिंह से कुमार केशव की बातचीत.
    33 min