Pod Khaas

Pod Khaas

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

All Pod Khaas episodes

  • कहां जाकर रुकेगा बेरोज़गारी का कांटा और कब सुधरेंगे हालात?: पॉड ख़ास, Ep 664
    CMIE के नये आंकड़ों के मुताबिक दिसम्बर में बेरोज़गारी दर 9.1% तक पहुँच गया है। वहीं, नवम्बर में ये आंकड़ा करीब 6.5% था। इस पॉडकास्ट में हम CMIE के नये आंकड़ों को समझते हुए बढ़ती हुई बेरोज़गारी की वजहों पर चर्चा कर रहे हैं. क्या हो रहा है रोज़गार के मोर्चे पर, समझिए आर्थिक मामलों के जानकर और इंडिया टुडे हिंदी पत्रिका के एडिटर अंशुमान तिवारी से, उनसे बात कर रहे हैं रितु राज.
    21 min
  • बर्ड फ़्लू की दहशत के बीच क्या चिकन और अंडा खाना सेफ़ है?: पॉड ख़ास, Ep 663
    बर्ड फ़्लू का संकट देश के कई राज्यों में एक बार फिर गहराने लगा है. बर्ड फ़्लू होता क्या है, ये पक्षियों के बीच कैसे फैलता है? पक्षियों से इंसान में फैलने की कितनी संभावना है, किसी को बर्ड फ्लू हो जाए तो क्या इलाज संभव है और क्या अभी अंडा या चिकन खाना सेफ़ है? सुनिए पॉडख़ास में इन सभी सवालों के जवाब इंडिया टुडे के सीनियर असिस्टेंट एडिटर प्रभाष दत्ता से और उनसे बात की रितु राज ने.
    19 min
  • कैपिटल हिल पर धावे ने क्या डोनाल्ड ट्रंप का राजनीतिक करियर ख़त्म कर दिया है?: पॉड ख़ास, Ep 662
    बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ ने वॉशिंगटन के कैपिटल हिल इलाक़े पर जैसे धावा बोला उससे दुनिया हैरान रह गई. इसे दुनिया के कई नेताओं ने और यहाँ तक कि ट्रंप की अपनी पार्टी के कई नेताओं ने डेमोक्रेसी पर हमला करार दिया. तो आने वाले समय में इस घटना के क्या असर देखने को मिलेंगे और क्या इससे ट्रंप के राजनीतिक करियर पर पूर्णविराम लग गया है, पॉडख़ास में इसी मसले पर सुनिए प्रोफ़ेसर हर्ष पंत के साथ नितिन ठाकुर की बातचीत.
    27 min
  • 2021 में सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने आएंगी ये फ़िल्में: पॉड ख़ास, Ep 661
    कोरोना महामारी के चलते साल 2020 में काफी कम फ़िल्में ही रिलीज़ हो पाईं. तो पिछले साल की वो कौन सी बड़ी फ़िल्में हैं जिसका इंतज़ार लोग बेसब्री से कर रहे हैं? इस साल कौन सी फ़िल्में बड़े परदे पर धमाल मचाती नज़र आएंगी? किस तरह की फ़िल्में ज़्यादा देखने को मिलेंगी, कौन से नए चेहरे दिखने वाले हैं? पॉडख़ास में सुनिए इंडिया टुडे की एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट नैऋता मुखर्जी के साथ कुमार केशव की बातचीत.
    26 min
  • Whatsapp ने चुपके से जो नियम थोपे हैं, उससे क्या ख़तरा पैदा होने वाला है: पॉड ख़ास, Ep 660
    WhatsApp ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है. वॉट्सऐप ने यूजर्स को इस नई पॉलिसी को मंज़ूर करने के लिए 8 फरवरी तक की मोहलत दी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको अकाउंट डिलीट करना होगा. तो क्या है Whatsapp की ये नई प्राइवेसी पॉलिसी, क्या इससे यूजर्स की प्राइवेसी को कोई ख़तरा है? इसे लाने के पीछे कंपनी का मकसद क्या है और कंपनी के एन्ड टू एन्ड एन्क्रिप्शन के दावे का क्या, पॉडख़ास में इसी विषय पर सुनिए साइबर एक्सपर्ट रितेश भाटिया के साथ रितु राज की बातचीत.
    28 min
  • कोरोना वैक्सीन ले ली, अगर असर नहीं हुआ तो क्या होगा?: पॉड ख़ास, Ep 659
    भारत में अबतक दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिली है और इसको लेकर विवाद भी हो रहा है. ख़ासकर भारत बायोटेक की कोवैक्सीन पर सवाल उठ रहे हैं कि ट्रायल पूरा हुए बिना इसे कैसे अप्रूवल दिया गया, क्या सभी नियमों का पालन किया गया है, डेटा को लेकर इतना विवाद क्यों है और जिस डेटा का बार बार ज़िक्र हो रहा है, उसकी अहमियत कितनी है? पॉडख़ास में ऐसे सभी प्रश्नों के जवाब सुनिए इंडियन विरोलॉजिस्ट डॉ शाहिद जमील से और उनसे बात की है रितु राज ने.
    21 min
  • भारत और चीन के रिश्तों में पड़ी गांठ कब खुलेगी?: पॉड ख़ास, Ep 658
    कई साल से भारत और चीन के रिश्तों में कड़वाहट जारी है और पिछले साल भी इसमें कोई कमी आई नहीं. मगर जिस सरहद पर लाख तल्ख़ी के बावजूद गोली नहीं चलती थी वहाँ अब जंग जैसे हालात क्यों हैं? क्या नए साल में सीमा पर बदलेंगे हालात? पॉडखास में सुनिए भारत-चीन रिश्ते की पेचीदगियों पर प्रोफ़ेसर हर्ष पंत के साथ नितिन ठाकुर की बातचीत.
    27 min
  • बाघों की तरह तेंदुओं की बढ़ी संख्या पर भी क्यों उठ रहे सवाल? : पॉड ख़ास, Ep 657
    पर्यावरण मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में चार साल में तेंदुए की संख्या में 60 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है. रिपोर्ट का नाम है- स्टेट्स ऑफ लेपर्ड इन इंडिया, 2018. पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इन आंकड़ों पर ख़ुशी जताई है. मगर कुछ विशेषज्ञ इन आंकड़ों को थोड़ा संभल कर देख रहे हैं, क्यों? और सरकार ने तेंदुओं के संरक्षण के लिए क्या काम किए हैं और किस तरह के और काम करना चाहिए? इन्हीं सवालों पर अमन गुप्ता ने बात की इंडिया टुडे पत्रिका में एसोसिएट एडिटर राहुल नोरोन्हा से.
    16 min
  • जिनका कोई वतन नहीं, उन्हें वैक्सीन कौन देगा?: पॉड ख़ास, Ep 656
    हर देश अपने नागरिकों को कोरोना वैक्सीन मुहैया कराएगा लेकिन इस बीच उन सबका क्या जिन्हें हम 'शरणार्थी' या 'आप्रवासी' कहते हैं? ये लोग अपने वतन से दूर हैं तो सवाल ये है कि इन्हें वैक्सीन देने का ज़िम्मा कौन उठाएगा? इन्हीं सवालों पर नितिन ठाकुर ने बात की अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर में पॉलिटिकल साइंस पढ़ाने वाले प्रोफेसर मुक्तदर खान से.
    28 min
  • भारत में जंगली जानवरों को बचाने में कैसे अहम भूमिका निभा रहे ईको ब्रिज?: पॉड ख़ास, Ep 655
    जंगलों के बीच से गुज़रती सड़कों और रेलवे ट्रैक्स पर अक्सर जंगली जानवर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. अब इसे ही कम करने के लिए ईको ब्रिजेज बनाए जाने की शुरुआत हुई है. तो भारत में ईको ब्रिजेज की ज़रूरत क्यों बढ़ती जा रही है, इन्हें कैसे बनाया जाता है और इन्हें बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना होता है? कब तक जानवर इनके लिए हैबिचुअल हो जाते हैं? पॉडख़ास में इसी विषय पर सुनिए वाइल्ड लाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया में एनिमल इकोलॉजी और कंजर्वेशन पर काम करने वाले साइंटिस्ट डॉ. बिलाल हबीब से अमन गुप्ता की बातचीत.
    15 min