Pod Khaas

Pod Khaas

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

All Pod Khaas episodes

  • कोविड के बाद भारत में कैसा होगा मास्क इंडस्ट्री का भविष्य?: पॉड ख़ास, Ep 674
    कोविड महामारी के कारण मास्क की मांग अचानक बढ़ गई ये सब जानते हैं. लेकिन धीरे धीरे मास्क के प्रति लोगों में जो शुरुआत में जागरुकता थी वो जाती रही. बड़े शहरों में कड़े क़ानूनों और नियमों के बदौलत कुछ हद तक अभी मास्क ज़रूरी बना हुआ है लेकिन छोटे शहरों में तो लोगों ने इसे त्याग ही दिया है. अब ऐसे में भारत में मास्क की इंडस्ट्री का क्या होगा और पर्यावरण के लिहाज़ से सुरक्षित मास्क बनाने की दिशा में कैसे काम होगा? इसी पर अमन गुप्ता ने बात की ग्लोबल पीपीई मार्ट में बोर्ड मेंबर हरजीव सिंह से.
    15 min
  • क्या भारत को बैड बैंक की ज़रूरत है: पॉड ख़ास, Ep 673
    फाइनेंस की दुनिया में एक ऐसे बैंक की चर्चा है, जिसे बैंकिंग और कर्ज के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है. और वह है बैड बैंक. तो क्या होता है ये बैड बैंक और आजकल इसकी चर्चा क्यों हो रही है? बजट से ठीक पहले बैड बैंक को लेकर RBI के गवर्नर ने जो स्टेटमेंट दिया है, उसके क्या मायने हैं? दुनिया में और कहाँ बैड बैंक का कांसेप्ट है, सुनिए पॉडख़ास में इंडिया टुडे हिंदी पत्रिका के एडिटर अंशुमान तिवारी के साथ रितु राज की बातचीत.
    20 min
  • युद्ध की स्थिति में चीन और पाक का एक साथ मुकाबला कर पाएगा भारत? : पॉड ख़ास, Ep 672
    चीन और पाकिस्तान भारत के अहित के मामले में एक हो जाते हैं. यानि युद्ध हुआ तो भारत के लिए दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध करने की चुनौती होगी. ऐसे में भारत इसक् लिए कितना तैयार है? क्या हमारे प्लस पॉइंट हैं और क्या हमारी वीकनेस है जिसपर हमें सुधार करने की आवश्यकता है? इसी पर अमन गुप्ता ने रिटायर्ड मेजर जनरल शशि अस्थाना से बात की है इस पॉडख़ास में.
    21 min
  • ट्रंप पर अगर महाअभियोग चला तो क्या अमेरिका और भी टूट जाएगा?: पॉड ख़ास, Ep 671
    अमेरिका में चुनाव ख़त्म हो चुके हैं लेकिन ट्रंप चर्चा में हैं. उन पर महाअभियोग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे में सवाल है कि क्या बाइडेन उन पर इंपीचमेंट चलाएँगे? क्या इससे अमेरिका और बंट जाएगा, बाइडेन कौन सी राह लेंगे. इन सवालों पर चर्चा कर रहे हैं विदेशी मामलों के जानकार प्रोफसर हर्ष पंत और नितिन ठाकुर.
    24 min
  • देश के सबसे हाई प्रोफाइल केसेज़ के नए पहलू खोलती है ये किताब: पॉड ख़ास, Ep 670
    आमोद कंठ भारत के प्रसिद्ध पुलिस अधिकारियों में से एक माने जाते है. कई चर्चित केसेज से जुड़े रहे हैं, चाहे वो इंदिरा गांधी की हत्या हो या सिख विरोधी दंगे, खालिस्तान मूवमेंट हो, या फिर राजीव गांधी की हत्या. उन्होंने इन सारे केसेस की इन्वेस्टीगेशन पर एक किताब लिखी है. नाम है- 'Khaki In Dust Storm'. सुनिए आमोद कंठ से वो सारे क़िस्से जो इस किताब और इन चर्चित केसेज से जुड़े हैं. उनसे ये दिलचस्प बातचीत की नितिन ठाकुर ने.
    42 min
  • क्या है WHO के ब्लू प्रिंट में शामिल 'डिज़ीज़ X' जो भविष्य में बन सकती है महामारी: पॉड ख़ास, Ep 669
    WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अगली महामारी की तैयारियों के लिहाज़ से एक रिसर्च और डेवलपमेंट ब्लूप्रिंट तैयार किया है. क्या है ये? और इस ब्लूप्रिंट में शामिल की गई "डिजीज एक्स" नाम की एक बीमारी क्या है? इसके लिए कितना चौकन्ना रहने की ज़रूरत है? डब्ल्यूएचओ इसके लिये क्या रणनीति अपना रहा है? इन्हीं सब मसलों पर पॉडख़ास में सुनिए डॉ. स्वपनिल पारिख से अमन गुप्ता की बातचीत.
    16 min
  • औरंगाबाद के नाम पर क्यों भिड़े हुए हैं सियासी दल?: पॉड ख़ास, Ep 668
    महाराष्ट्र में औरंगाबाद जगह ही नहीं है बल्कि आजकल सियासत का मुद्दा भी है. सरकार और विपक्ष के बीच तो झगड़ा है ही, सरकार में बैठे गठबंधन के लिए भी खींचतान का मसला है. औरंगाबाद के नाम पर क्या विवाद है और क्यों है इस पर बात की रितुराज ने इंडिया टुडे के सीनियर असिस्टेंट एडिटर प्रभाष के दत्ता से.
    21 min
  • अश्विन-विहारी की तारीफ़ जायज़ मगर पुजारा को क्यों भूल गए लोग: पॉड ख़ास, Ep 667
    सिडनी टेस्ट की पहली पारी में धीमी बैटिंग करने के लिए चेतेश्वर पुजारा की काफी आलोचना हुई. मगर इस मैच को ड्रॉ कराने में पुजारा का योगदान कहीं से कम नहीं रहा. उन्होंने दोनों पारियों में सबसे ज़्यादा गेंदें खेलीं, तो उन्हें इसका क्रेडिट क्यों नहीं मिलना चाहिए? चोटों से जूझ रही टीम इंडिया के लिए चौथे टेस्ट में क्या विकल्प बचते हैं, पॉड ख़ास में इन्हीं मसलों पर सुनिए वरिष्ठ खेल पत्रकार राजेश राय के साथ रितु राज और कुमार केशव की बातचीत.
    33 min
  • वॉट्सऐप की नई मुसीबत क्या और आपके पास इसके अलावा कौन से ऑप्शन्स?: पॉड ख़ास, Ep 666
    WhatsApp अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवादों में है. क्या है इस प्राइवेसी पॉलिसी में जिसकी वजह से मुसीबत में पड़ सकता है वॉट्सऐप? वॉट्सऐप की गलियां छोड़ना चाहते हैं तो आपके पास क्या ऑप्शंस हैं, पॉडख़ास में इसी विषय पर सुनिए टेक एक्सपर्ट अभिषेक तैलंग से नितिन ठाकुर की बातचीत.
    21 min
  • बच्चों को इतिहास पढ़ानेवाली ये किताब बड़ों के काम की भी क्यों है? : पॉडख़ास, Ep 665
    इतिहास सिर्फ़ कहानी-क़िस्सा ही नहीं होता लेकिन उनके बहाने समझाया जाना दिलचस्प ज़रूर बन जाता है. मल्लिका रविकुमार ने एक किताब लिखी है- Of Revolutionaries and Bravehearts.जांबाज़ स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर हिंदुस्तान को अंग्रेज़ी सिखाने वाले मैकॉले तक इन कहानियों का हिस्सा हैं. इस किताब पर बात की मल्लिका रविकुमार से नितिन ठाकुर ने.
    31 min