Pod Khaas

Pod Khaas

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

All Pod Khaas episodes

  • आम बजट से पहले तेजी से टूटा बाज़ार कैसे संभलेगा: पॉड ख़ास, Ep 684
    21 जनवरी को 50 हज़ारी हुआ सेंसेक्स लगभग तीन हज़ार पॉइंट टूट गया है. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी. तो बजट से ठीक पहले मार्केट क्या संकेत दे रहा है? बाजार को बजट से क्या उम्मीदें हैं और क्या मार्केट बजट के बाद एक बार फिर गुलज़ार हो पाएगा, पॉड ख़ास में इसी मसले पर सुनिए मार्केट एक्सपर्ट शुभम शंखधर से रितु राज की बातचीत.
    19 min
  • Airtel और Jio में से कौन जीत रहा है 5G की बाजी: पॉड ख़ास, Ep 683
    Reliance Jio के बाद Airtel ने अपनी 5G सर्विस की घोषणा कर दी है.तो 4G के मुकाबले 5G से हमारी और आपकी ज़िंदगी में क्या बदलाव आएगा? 5G के लिए आपको क्या कीमत चुकानी होगी, पूरे देश में 5G नेटवर्क कब तक पहुंचेगा और क्या यह सबके लिए होगा? तो टेलीकॉम मामलों के जानकार मनु कौशिक से पॉड ख़ास में समझिए 5G और इससे जुड़े पहलुओं को, जिनसे बात की रितु राज ने.
    27 min
  • श्वेता बासु और रघुबीर यादव ने कैसे घोला जामुन में मिठास: पॉड ख़ास, Ep 682
    एक मीठी सी फिल्म आई है- जामुन. तो बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्तों की कहानी कहती यह फिल्म कैसे बनी? फिल्म में जामुन प्रसाद का किरदार निभाना रघुबीर यादव के लिए कितना चुनौती भरा था, श्वेता बासु प्रसाद ने इस फिल्म के लिए क्यों भरी हामी और फिल्म के सबसे बेहतरीन सीन्स कौन से हैं, पॉडख़ास में सुनिए इस फिल्म के डायरेक्टर गौरव मेहरा और इसकी जान रघुबीर यादव और श्वेता बासु प्रसाद के साथ कुमार केशव की बातचीत.
    44 min
  • नारों के साथ रणनीति बदलतीं ममता, क्या पार लगेगी नैया: पॉड ख़ास, Ep 681
    पश्चिम बंगाल में सियासत रोज़ नया रुख ले रही है. विपक्षी हावी हैं सो ममता बनर्जी ने भी तय किया कि वो रणनीति बदलेंगी. रणनीति बदल रही है, नतीजतन नारे बदल रहे हैं. तो टीएमसी की स्ट्रैटेजी कैसे बदल रही है और नारों में क्या परिवर्तन दिख रहा है, उस परिवर्तन से झलक क्या रहा है, पॉडख़ास में इसी विषय पर सुनिए आजतक बांग्ला के एडिटर केशवानंद दुबे के साथ कुमार केशव की बातचीत.
    26 min
  • नेपाली पीएम ओली के कमज़ोर होने का भारत को फायदा होगा या नुक़सान?: पॉड ख़ास, Ep 680
    नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी से हटा दिया गया है. पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' को उनकी जगह नया संसदीय दल का नेता चुना गया है. तो ओली को क्यों दिखाया गया बाहर का रास्ता और क्या उनके हटने से भारत-नेपाल के बीच रिश्ते सुधरेंगे, पॉडख़ास में इसी विषय पर सुनिए लेखक और विदेशी मामलों के जानकार मोहम्मद ज़ीशान से नितिन ठाकुर की बातचीत.
    20 min
  • फॉरेस्टर्स को और बंदूकें देने से ज़्यादा क्या है ज़रूरी?: पॉड ख़ास, Ep 678
    जंगलों में इंसानी घुसपैठ, शिकार और खनिजों के अवैध दोहन को रोकने की ज़िम्मेदारी है वन विभाग के फॉरेस्टर्स और रेंजर्स पर. इन्हें बचाने की जद्दोजहद में कई बार इन लोगों पर भी हमले हो जाते हैं. कहा जा रहा कि सुरक्षा के लिए इन लोगों को बंदूकें दे दी जाएं तो क्या बंदूकें ये मसला सुलझा देंगी? और बंदूकें मिल गई तो क्या लोगों पर रेंजर्स बंदूक चला भी सकते हैं? पॉडख़ास में इसी विषय पर सुनिए अमन गुप्ता की इंडिया टुडे मैग्जीन में एसोसिएट एडिटर राहुल नोरोन्हा के साथ बातचीत.
    15 min
  • क्या भारत अपनी विदेश नीति को लेकर बुरी तरह कंफ्यूज़ है?: पॉड ख़ास, Ep 677
    दुनिया में सब झगड़े जंग से नहीं सुलझते. मामला दो देशों का हो तो मसला और पेचीदा हो जाता है. वहां काम आती है डिप्लोमेसी. और डिप्लोमेसी पर एक किताब आई है जिसका नाम है Flying Blind (India’s quest for global leadership). तो पॉडख़ास में नितिन ठाकुर ने बात की इस किताब के लेखक मोहम्मद ज़ीशान से. और उनसे जाना कि भारत की विदेश नीति में क्या कमियां हैं, क्या कभी चीन के साथ भारत की सुलह हो सकती है और क्या 30-40 साल बाद अमेरिका की जगह ले सकता है भारत? सुनिए इन दोनों की ये बातचीत.
    37 min
  • Gullak-2 के डायरेक्टर-राइटर से सुनिए कहां मिले उन्हें अपनी कहानी के किरदार: पॉड ख़ास, Ep 676
    वेब सीरीज़ “गुल्लक” का सेकेंड पार्ट आ गया है. छोटे शहर की मिडिल क्लास फैमिली के क़िस्सों से भरी हुई इस गुल्लक में आपको अपनी मम्मी, पापा या भाई दिख सकते हैं. कई बार खुद को भी खड़ा पाएंगे. नितिन ठाकुर ने इस वेब सीरीज़ के डायरेक्टर पलाश वासवानी और राइटर दुर्गेश सिंह से बात की. सुनिए कहां मिले इन दोनों को अपने किरदार, खुद को किस पात्र के सबसे करीब पाते हैं ये और कैसे सिक्का सिक्का जोड़ बनाई इन्होंने गुल्लक.
    51 min
  • ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की ये जीत स्पेशल क्यों है: पॉड ख़ास, Ep 675
    टीम इंडिया ने ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इसके साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्टेलियाई सरजमीं पर लगातार दो टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया. तो एडिलेड में मुंह की खाने के बाद टीम इंडिया ने पलटवार कैसे किया, ऑस्ट्रेलिया से कहां चूक हुई, इस ऐतिहासिक जीत के नायक कौन-कौन रहे और ये जीत इतनी स्पेशल क्यों है, पॉड ख़ास में इसी विषय पर सुनिए वरिष्ठ खेल पत्रकार राजेश राय, मोहम्मद इक़बाल, कुलदीप मिश्र और कुमार केशव की ये चर्चा.
    1 hr 20 min