प्रधानमंत्री मोदी के मिशन मोड के तहत् अब भारतीय रेलवे साल 2022–23 में कुल 1,48,463 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। अगर पिछले आठ सालों के डेटा को देखा जाए तो हर साल भारतीय रेलवे में औसतन 43,678 भर्तियां की गई थी।
लेकिन इस साल ये आंकड़ा लगभग डेढ़ लाख तक जा सकता है।
आपको बता दे कि Regular Central Government civilian Employees in Position में भारतीय रेलवे की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है।
प्रधानमंत्री के मिशन मोड में 10 लाख नौकरीयां देने के ऐलान के बाद, भारतीय रेलवे ने रिक्त स्थानों के लिए भर्तियां निकाली है।
लेकिन गौरतलब है कि एक रिपोर्ट के मुताबिक़ भारतीय रेलवे ने पिछले छे सालों में 72,000 से ज़्यादा पदों को ख़त्म किया था।
ऐसे में अब लगभग डेढ़ लाख पदों पर भर्तियां, युवाओं के लिए एक अच्छी ख़बर बनकर सामने आई है।
ऐसी और भी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए सुनते रहिए पॉडकास्ट 24, आवाज़ सबकी।
Support the show