विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल बैठक की शुरुआत आज से हरिद्वार में हो रही है। जहां कश्मीर में टारगेट किलिंग,ज्ञानवापी, धर्मांतरण,घर वापसी और ताजमहल जैसे अनेकों मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी। यह बैठक रविवार एक बजे तक होगी। इस बैठक में देश भर के साधु-संत, महात्मा, महामंडलेश्वर, आचार्य और तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में हुई थी, उसके बाद हर साल दो बार केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक की जाती है। इन बैठकों में बहुत से मुद्दों पर चर्चा होती है। इस बार की बैठक का भी ख़ास महत्व है क्योंकि इस चर्चा में आगे की रणनीतियां बनाई जानी है। इस बैठक की क्या ख़ास बात है और इसमें कौन लोग हिस्सा लेंगे जानिए दीपक दुबे से सिर्फ पॉडकास्ट 24 पर।
पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी।
Support the show