हमारे शरीर की संरचना कुछ इस प्रकार बनी है कि हमें उठना,बैठना, झुकना,चलना,दौड़ना और भी कई शारीरिक क्रियाएं करना जरूरी है। मगर आज के समय में हमारी जीवनशैली ऐसी हो गई है कि हम अधिकतर समय बस बैठे ही रहते है जिससे हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। तो ऐसी जीवन शैली के साथ भी सेहत का ध्यान कैसे रखा जाए? क्या है 20-20 का नियम? किस तरह छोटी सी चीजों का ध्यान रखकर हम अपनी सेहत ठीक कर सकते है ? 20-20 के नियम में क्या चीजें शामिल है ? किस तरह व्यस्त जीवनशैली में भी 20-20 नियम के साथ रखा जा सकता है सेहत का ध्यान जानिए आचार्य प्रतिष्ठा से सिर्फ पॉडकास्ट 24 पर।
पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी।
Support the show