Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
कुछ तारीखें हैं, कुछ किस्से हैं जो देश की राजनीति में हलचल लेकर आयीं और उसका impact पूरे देश पर आया। इन्हीं तारीखों के भीतरखाने क्या कहानी रही, जानिए विस्तार से सौरभ द्विवेदी के साथ हर मंगलवार सिर्फ ब... more
FAQs about पॉलिटिकल किस्से:How many episodes does पॉलिटिकल किस्से have?The podcast currently has 68 episodes available.
August 08, 2023जब अपनी ही पार्टी के नेता प्रतिपक्ष बने घनश्याम तिवाड़ी: Ep 48पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप राजस्थान के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के राजनीतिक करियर को जानेंगे. जानिए उनके कॉलेज के दिनों में छात्रसंघ का अध्यक्ष बनने से लेकर राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री बनने तक के सफर को. क्यों घनश्याम तिवाड़ी को यूनेस्को द्वारा कन्फ्यूशियस पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है. जानिए तत्कालीन उप प्रधानमंत्री ने अपने ही नेता घनश्याम तिवाड़ी के लिए ऐसा क्या कहा की वो चुनाव हार गए. घनश्याम तिवाड़ी के रिकॉर्ड मतों से चुनाव हारने और रिकॉर्ड मतों से ही वापस चुनाव जीतने की कहानी को भी आप एपिसोड में सुनेंगे. इसके अलावा जानिए एपिसोड में कि बीजेपी में रहने के बावजूद वसुंधरा राजे की सरकार में क्यों घनश्याम तिवाड़ी अपनी ही पार्टी के लिए नेता प्रतिपक्ष बन गए....more9minPlay
August 01, 2023जब मनमोहन सिंह ने किया जिन्ना पर हमला: Ep 47पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे किस्सा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बचपन का एक पुराना किस्सा. आज के एपिसोड में सौरभ द्विवेदी सुना रहे हैं खुद मनमोहन सिंह द्वारा मुस्लिम लीग के मुखिया मोहम्मद अली जिन्ना पर हमला करने का किस्सा. जानिए एपिसोड में की उस वक़्त ऐसा क्या हुआ था. एपिसोड में आप जानेंगे कि ये घटना आज़ादी से पहले के भारत में कैसे घटी थी. इसके अलावा जानिए खुद मनमोहन सिंह का सुनाया ये किस्सा उस वक़्त का है जब मनमोहन सिंह जूनियर कॉलेज में पढाई किया करते थे....more5minPlay
July 25, 2023समाजवादी और हिंदुत्ववादी जॉर्ज फर्नांडिस: Ep 46पॉलिटिकल किस्से के आज के एपिसोड में सुनिए जॉर्ज फर्नांडिस के राजनीतिक किस्से. जानिए किस तरह 1977 में उद्योग मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस की 'फेरा' कानून के तहत कार्यवाही के बाद कोका-कोला और आईबीएम समेत कई विदेशी कंपनियां भारत से चली गई. जानिए एपिसोड में कि इस कार्यवही के बाद कोका कोला के विकल्प के तौर पर किस तरह के शीतल पेय को सार्वजनिक क्षेत्र में उतारा गया. जानिए क्यों एक समय परमाणु हमलों के विरोधी रहे फर्नांडिस 1988 में पोखरण में हुए परमाणु बम परीक्षण के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के साथ खड़े थे. जानिए उस स्टिंग ऑपरेशन के बारे में जिसके बाद जॉर्ज फर्नांडिस को अपने मंत्रिपद से इस्तीफ़ा ही देना पड़ गया था....more13minPlay
July 18, 2023लाइसेंस राज खत्म करने वाले नरसिम्हा राव: Ep 45पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारत के नौंवे प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के बारे में. सुनिए किस्सा 'लाइसेंस परमिट राज' खत्म करने और उस समय के ऐतिहासिक बजट का. जानिए एपिसोड में उस वक़्त की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी के बारे में. इसके साथ ही सुनिए ये पॉलिसी उस वक़्त के इंडस्ट्री प्रभार के राज्य मंत्री पीजे कुरियन के द्वारा पेश क्यों की गई. जानिए राजीव गाँधी की हत्या के बाद किन हालातों में पीवी नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री बनाया गया. देश को आर्थिक उदारीकरण के रास्ते पर ले जाने वाले नरसिम्हा राव को मनमोहन सिंह का साथ किस प्रकार मिला....more6minPlay
July 11, 2023अटल की चिट्ठी और गोविंदाचार्य की छुट्टी!: Ep 44पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए बीजेपी के मुखौटा विवाद का किस्सा. जानिए क्या था अटल बिहारी वाजपेयी और आरएसएस विचारक केएन गोविंदाचार्य के बीच ये विवाद. जानिए क्या थी वो तीन पंक्ति की चिट्ठी जो अटल बिहारी वाजपाई ने लिखी थी और जिसकी आखिरी पंक्ति थी 'विजयदश्मी की शुभकामनाएं'. जानिए ये चिट्ठी वाजपाई ने क्यों लिखी और किसके लिए लिखी. जानिए जनता दल के वीपी सिंह ने गोविंदाचार्य से मुलाक़ात के बाद क्यों गोविंदाचार्य को कंप्यूटर कहा. जानिए राजनीति में कभी चाणक्य कहे जाने वाले केएन गोविंदाचार्य का पॉलिटिकल करियर किन वजहों से कमज़ोर और फिर ख़त्म हुआ....more14minPlay
July 04, 2023जब मुलायम सिंह ने छीनी अजीत सिंह से सीएम की कुर्सी: Ep 43पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे चौधरी चरण सिंह के बेटे अजीत सिंह के राजनीतिक जीवन के बारे में. जानिए देश के ऐसे पहले आईआईटीएन के बारे में जो भारतीय राजनीती में आने के साथ ही संसद तक पहुँचता हैं. जानिए अजीत सिंह के किस फैसले से मुलायम सिंह यादव को अपने नेता पद को खोना पड़ा. जानिए चौधरी चरण सिंह के निधन के बाद उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल में अजीत सिंह को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. चरण सिंह के बाद राष्ट्रीय लोकदल दो भागो में किस प्रकार बट जाती है. इसके अलावा जानिए कैसे अजीत सिंह की लोकदल पार्टी को मिलता है चंद्रशेखर की जनता पार्टी का साथ....more26minPlay
June 27, 2023देश में इमरजेंसी के कागज़ पर हस्ताक्षर करने वाला राष्ट्रपति: Ep 42पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप भारत के पांचवे राष्ट्रपति रहे फ़खरुद्दीन अली अहमद के बारे में जानेंगे. सुनिए एपिसोड में वो किस्सा जब राष्ट्रपति फ़खरुद्दीन अली अहमद ने इमरजेंसी के कागज़ो पर हस्ताक्षर किए और इसके बाद किस तरह पूर्व राष्ट्रपति को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. एपिसोड में आप सुनेंगे कि कॉलेज के दिनों में नेहरू से दोस्ती और राजनीती में इंदिरा गाँधी के भरोसेमंद बनने का फ़खरुद्दीन अली अहमद का सफर कैसा रहा. जानिए एपिसोड में की देश में इमरजेंसी लगने के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति फ़खरुद्दीन अली अहमद की मुश्किलें किस प्रकार बढ़ती चली गईं....more7minPlay
June 20, 2023क्या है प्रणब मुखर्जी के भारत रत्न बनने का सीक्रेट: Ep 41पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित करने और उससे पहले के उनके पॉलिटिकल करियर के बारे में. जानिए भारत के अलग अलग मंत्री पदों पर रहे प्रणब मुखर्जी की राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में. कांग्रेस में इंदिरा गाँधी के सिपहसालार के रुप में उनके कार्यकाल में उन्होंने क्या क्या किया. जानिए प्रधानमंत्री मोदी उनके पास अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न प्रदान करने की सिफारिश लेकर गए तब तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनसे क्या कहा. इसके अलावा एपिसोड में सुनिए वो किस्सा जब प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति पद का कार्यकाल समाप्त करने के बाद उन्हें भारत रत्न बनाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे किसी बात का अफ़सोस जताया....more16minPlay
June 13, 2023भारत के सबसे बेबस राष्ट्रपति, ज्ञानी ज़ैल सिंह: Ep 40पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारत के सातवे राष्ट्रपति सरदार ज्ञानी ज़ैल सिंह के बारे में. एपिसोड आप उनके राजनैतिक करियर की शुरुआत के बारे में जानेंगे. जानिए आनंदपुर साहब प्रस्ताव और इंदिरा गाँधी की हत्या ने ज्ञानी ज़ैल सिंह के राजनैतिक करियर को किस प्रकार प्रभावित किया. सुनिए एपिसोड में क्यों ज्ञानी ज़ैल सिंह पर भिंडरावाले को सरंक्षण देने के आरोप लगे. नेहरू और इंदिरा गाँधी के सहयोग से राजनीती में शिखर पर आने के बाद भी ज्ञानी ज़ैल सिंह की राजीव गाँधी से दूरियां क्यों हुई. इसके अलावा आप एपिसोड में जानेंगे ऑपरेशन ब्लू स्टार के समय राष्ट्रपति पद पर होते हुए भी ज्ञानी ज़ैल सिंह की बेबसी के बारे में....more14minPlay
June 06, 2023तीन पूर्व मुख्यमंत्री और तीनो हरियाणा के 'लाल': Ep 39पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए हरियाणा की राजनीती के तीन 'लाल' के बारे में. एपिसोड में सौरभ द्विवेदी तोश भिवानी के बंसीलाल, आदमपुर हिसार के भजनलाल और चौटाला, रोहतक के देवीलाल के जीवन और राजनीति के बारे में बात कर रहे हैं. जानिए किस्सा चौधरी देवीलाल का जो एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बना चुके थे मगर उससे पहले ही वो अधिकारी उनसे मिलने पहुंच गया. जानिए एपिसोड में चौधरी देवीलाल के वरिष्ठ नौकरशाह एस के मिश्रा से अदावत के बारे में. एपिसोड में आप बंसीलाल के पॉलिटिकल करियर के बारे में भी जानेंगे. एपिसोड में सुनिए कैसे हरियाणा के भिवानी में जन्मे बंसीलाल कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री बने. इसके अलावा एपिसोड में आप हरियाणा के ही एक और पूर्व मुख्यमंत्री रहे भजनलाल के बारे में भी जानेंगे....more13minPlay
FAQs about पॉलिटिकल किस्से:How many episodes does पॉलिटिकल किस्से have?The podcast currently has 68 episodes available.