Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
कुछ तारीखें हैं, कुछ किस्से हैं जो देश की राजनीति में हलचल लेकर आयीं और उसका impact पूरे देश पर आया। इन्हीं तारीखों के भीतरखाने क्या कहानी रही, जानिए विस्तार से सौरभ द्विवेदी के साथ हर मंगलवार सिर्फ ब... more
FAQs about पॉलिटिकल किस्से:How many episodes does पॉलिटिकल किस्से have?The podcast currently has 68 episodes available.
May 30, 2023क्या अटल जी ने इंदिरा गाँधी को दुर्गा कहा था?: Ep 38पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए अटल बिहारी वाजपेयी के अनकहे राजनैतिक खुलासे. जानिए इमरजेंसी के दौर में एक अस्पताल के कमरे में सजी महफ़िल में अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बारे समाजवादी नेता देवीप्रसाद त्रिपाठी से क्या कहा. सुनिए एपिसोड में की अस्पताल में सजी इस महफ़िल के बारे में विजय त्रिवेदी नाम के टीवी पत्रकार की किताब में क्या लिखा गया था और उस बात में कितनी सच्चाई है. इसके साथ ही जानिए की क्या सच में 1971 में बांग्लादेश युद्ध में भारत की जीत के बाद लोकसभा में बहस के दौरान वाजपेयी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को दुर्गा कहा था....more6minPlay
May 23, 2023सूर्यवंशम वाली सौंदर्या की मौत में भी दुर्भाग्य था: Ep 37पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए इस देश की एक ऐसी महिला नेता और सिनेमा की हस्ती के बारे में जो एयरक्राफ्ट क्रैश में मारी गई. जानिए एपिसोड में तेलगु फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी की नेता रही सौंदर्या के बारे में. जानिए सौंदर्या बीजेपी के किस बड़े नेता के प्रोत्साहन पर बीजेपी में शामिल होती हैं. साथ ही सुनिए तेलगु फिल्मो में बड़ा नाम होने के कारण उन्हें 2004 के चुनाव में कौन सा बड़ा प्रोजेक्ट दिया जाता है. जानिए एपिसोड में उस दर्दनाक हादसे के बारे में जिसमे सौंदर्या समेत उनके होने वाले बच्चे ने भी दम तोड़ा....more13minPlay
May 16, 2023तो क्या वीपी सिंह से पहले प्रधानमंत्री बन सकते थे चंद्रशेखर?: Ep 36पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रधानमंत्री बनने के पीछे का किस्सा. जानिए 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बहुमत से दूर रहने के बाद अन्य पार्टियों के बीच अंदरूनी खींचतान कैसे शुरू हुई. जानिए प्रधानमंत्री बनने के लिए कैसे ताऊ के नाम से मशहूर देवी लाल ने वीपी सिंह का साथ दिया. जानिए चंद्रशेखर को प्रधानमंत्री न बनने देने की रणनीति की बारे में. एपिसोड में जानिए चंद्रशेखर के घर के बाहर राम जेठमलानी के मार खाने का किस्सा क्या है. इसके अलावा एपिसोड में सुनिए किस बुनियाद पर मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बने....more15minPlay
May 09, 2023मठ के भरोसे रहा मुख्यमंत्री जब हारा: Ep 35पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे त्रिभुवन नारायण सिंह के बारे में. जानिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने से पहले त्रिभुवन नारायण सिंह का राजनैतिक सफर कैसा था. जानिए गांधीवादी नेता त्रिभुवन नारायण सिंह किन परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. साथ ही एपिसोड में सुनिए की कब त्रिभुवन नारायण सिंह ने राम मनोहर लोहिया को चुनाव में हराया और इस हार का बदला राम मनोहर के किस चेले ने त्रिभुवन नारायण सिंह चुनाव में हरा कर चुकाया. जानिए एपिसोड में की 1970 में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद क्यों सवाल उठे त्रिभुवन नारायण की निष्ठा पर....more17minPlay
May 02, 2023रेलवे यूनियन की शुरुआत करने वाले पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी: Ep 34पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरि के पॉलिटिकल करियर के बारे में. जानिए कौन हैं भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी. जानिए वीवी गिरी के असमंजस की कहानी क्या है. पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए देश की पहली रेलवे यूनियन बनाने वाले कांग्रेस नेता वीवी गिरी कैसे उसी रेलवे के पहिये रुकने का कारण भी बने. इस एपिसोड में जानिए आयरलैंड से वकालत करने के बाद कांग्रेस का नेता, लेबर मिनिस्टर, फिर गवर्नर और उसके बाद देश का उपराष्ट्रपति बनने वाले वीवी गिरी कैसे इंदिरा गाँधी का साथ देकर भारत के राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय करते हैं....more5minPlay
April 25, 2023कहानी अररिया से लोकसभा सांसद रहे तुलमोहन राव, आयात घोटाला और तस्लीमुद्दीन की: Ep 33पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए बिहार के अररिया से लोकसभा सांसद रहे तुलमोहन राव, आयात घोटाला और तस्लीमुद्दीन के बारे में. जानिए जिला अररिया कब बना. जानिए हिन्दी भाषा के प्रमुख साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के अररिया और नितीश कुमार से क्या सम्बन्ध रहे. अररिया लोकसभा अस्तित्व में कब आई. जानिए कौन हैं और उनके राजनैतिक करियर के बारे में. सुनिए एपिसोड में एक मैगज़ीन में छपी खबर पर संसद में हंगामा क्यों हुआ और उस खबर का असर क्या हुआ. क्या था आयात घोटाला और कैसे इसमें तुलमोहन राव समेत और भी सांसदों का नाम आया. जानिए 1998 के लोकसभा चुनाव में लालू यादव की पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की हार जीत के बारे में. इसके साथ ही सुनिए 1998 के बाद से बिहार के राजनैतिक सफर के बारे में....more14minPlay
April 18, 2023हरमोनियम बजाने वाला डॉन अल्ताफ हुसैन: Ep 32पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए पाकिस्तान की प्रमुख राजनैतिक पार्टी मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक एवं नेता अल्ताफ हुसैन के बारे में. जानिए अपने समय के डॉन रहे अल्ताफ के बारे में जो करीब तीन दशकों तक पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर का बेताज बादशाह बन कर रहा और जिस पर हज़ारों कत्लों का इलज़ाम है. जानिए क्या हैं पाकिस्तान के अल्ताफ हुसैन के इंडिया कनेक्शन. और क्यों पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी को लगता है की अल्ताफ को बनाने में भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ का हाथ है....more30minPlay
April 11, 2023राम किशन यादव से बाबा रामदेव बनने तक: Ep 31पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए बाबा रामदेव के बारे में. जानिए कैसे बचपन में शरीर के एक हिस्से के लकवाग्रस्त होने के बावजूद आज योग की दुनिया में सबसे बड़ा नाम बनने के पीछे की कहानी. जानिए कैसे एक किताब ने बदली लकवाग्रस्त राम किशन यादव की ज़िन्दगी की वो बड़ा हो कर बाबा रामदेव बना. कब और कहाँ उनकी मुलाक़ात बालकृष्ण से हुई. किसने नाम दिया राम कृष्ण यादव को बाबा रामदेव का. और जानिए कैसे शुरुआत में सिर्फ दो लोगों को योग सिखाने से लेकर पूरे भारत में योग गुरु कहलाए जाने की बाबा रामदेव की कहानी. सुनिए बाबा रामदेव और पतंजलि ब्रांड को लोगो तक पहुंचने में टीवी ने किस तरह मदद की....more10minPlay
April 04, 2023पूर्व प्रधानमंत्री जिनका नाम है राजीव रत्न बिरजिस गाँधी: Ep 30पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए अतीत में नामकरण के एक राजनैतिक किस्से के बारे में. सुनिए किस्सा राजीव गाँधी के नामकरण का. जानिए उन क्षणों के बारे में जब इंदिरा गाँधी, नेहरू को खत लिख रही थी, बच्चे की फोटो भेजने के साथ ही राजीव गाँधी के नाम के सुझाव भी भेज रही थी. जानिए कब मिला जवाहर लाल नेहरू को अपने नन्हें नाती राजीव गाँधी को पहली बार देखने का मौका. जानिए राजीव गाँधी के नाम का नेहरू की पत्नी के नाम से क्या सम्बन्ध है. सुनिए राजीव गाँधी के नाम के आगे दो और कौन से शब्द जुड़े हुए थे जिनके बारे में बहुत से भारतियों को कम ही पता है....more7minPlay
March 28, 2023कौन थे राजीव गाँधी के नंबर दो बूटा सिंह: Ep 29पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए एक ऐसे राजनीतिज्ञ के बारे में जो देश का राष्ट्रपति भी हो सकता था. सुनिए एक समय बिहार के गवर्नर रहे बूटा सिंह के बारे में जिनके कृपाण से नेता तक डरते थे. जानिए कौन था वो प्रधानमंत्री जो राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के वक्त बूटा सिंह को ही सबसे पहले याद करता था. जानिए कब बूटा सिंह भारत के एक महत्त्वपूर्ण और ताकतवर कमीशन के मुखिया रहे और उनके एक फैसले ने बिहार की किस्मत बदलने की असफल कोशिश की. इस एपिसोड में सुनिए कि कैसे बूटा सिंह भारत के राजस्थान राज्य के जालौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार सांसद निर्वाचित हुए और हारे भी....more13minPlay
FAQs about पॉलिटिकल किस्से:How many episodes does पॉलिटिकल किस्से have?The podcast currently has 68 episodes available.