Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
कुछ तारीखें हैं, कुछ किस्से हैं जो देश की राजनीति में हलचल लेकर आयीं और उसका impact पूरे देश पर आया। इन्हीं तारीखों के भीतरखाने क्या कहानी रही, जानिए विस्तार से सौरभ द्विवेदी के साथ हर मंगलवार सिर्फ ब... more
FAQs about पॉलिटिकल किस्से:How many episodes does पॉलिटिकल किस्से have?The podcast currently has 68 episodes available.
March 21, 2023जिन्ना और गाँधी के राजनीतिक गुरु गोखले: Ep 28पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारत के एक नेता के बारे में जिसके बजट भाषण को पढ़ने के लिए अख़बार के दफ्तरों के बाहर लम्बी लाइन लग जाया करती थी. नाम है जी.के. गोखले यानि गोपाल कृष्ण गोखले. जानिए क्यों इस नेता को देश की तक़दीर तय करने वाले मोहम्मद अली जिन्नाह और महात्मा गाँधी भी अपना गुरु मानते थे....more8minPlay
March 15, 2023प्रधानमंत्री जो परिवारवाद से दूर, मगर नाम मोदी नहीं।: Ep 27पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए उस परिवार के बारे में जो खानदानी है, बड़ा है और किसी भी तरह से राजनीती से नहीं जुड़ा है मगर इसी परिवार का एक बेटा प्रधानमंत्री बन चुका है नाम है नरेंद्र दामोदरदास मोदी. साथ ही जानिए एक और ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जिनका परिवार राजनीती से दूर ही रहा और तो और ये कांग्रेस का नेतृत्व करते हैं जो पार्टी खुद परिवारवाद की नीव पर खड़ी है. जानिए क्या है उस पूर्व प्रधानमंत्री का नाम और क्या कर रहा है उनका परिवार. सुनिए सौरभ द्विवेदी द्वारा नरेंद्र मोदी के परिवार और मोदी के भाइयों के व्यवसाय का संक्षिप्त विवरण सिर्फ LT Baaja पर....more16minPlay
March 09, 2023भविष्यवाणी जो चौबीस साल बाद सच हुई!: Ep 26पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए कहानी ऐसे नेता कि जिसे चौबीस साल की उम्र में ही भविष्यवाणी में ये पता चल गया कि वह अपने सूबे का मुख्यमंत्री बनेगा. जानिए कैसे उसी भविष्यवाणी करने वाले नेता को ही हटा मुख्यमंत्री बने राजनाथ सिंह. सुनिए उनकी विधायकी से जुड़ा किस्सा. सुनिए उत्तर प्रदेश में नकल पर अध्यादेश लाने वाले राजनाथ सिंह से जुड़े किस्से, पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सिर्फ LT Baaja पर....more7minPlay
March 01, 2023गुरु गोरखनाथ और योगी आदित्यनाथ: Ep 25पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए अजय सिंह बिष्ट की कहानी जो बने योगी आदित्यनाथ और आज हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री. जानिए गोरखधाम और वहां के महंत से जुड़ी कुछ रोचक बातें....more25minPlay
February 22, 2023राष्ट्रपति जिसके पास आई अपनी बेटी के हत्यारों की दया याचिका: Ep 24पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए किस्सा देश के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का. जानिए उस भयावह हमले के बारे में जिसमें कोंग्रेसी नेता ललित माकन की पत्नि की मौत हो गई. जानिए खालिस्तान से जुड़ी कुछ काली यादें और क्यों ठुकरा दिया था शंकर दयाल शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद?...more5minPlay
February 15, 2023इंदिरा गांधी पर भरोसा जताना क्यों पड़ा कामराज को महंगा: Ep 23पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए कहानी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के. कामराज की कहानी. कैसे मद्रास से आए एक नेता को नेहरू ने कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया. सुनिए 'गूंगी गुड़िया' वाले जुमले की कहानी. आखिर क्यों अपनी ही कांग्रेस से बाहर हो गईं इंदिरा गांधी? कैसे कांग्रेस दो फाड़ हो गई? साथ ही जानिए इंदिरा गांधी पर भरोसा जताना कैसे बन गई कामराज की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल और कैसे इंदिरा ने खत्म कर दिया राजनीतिक करियर. ...more13minPlay
February 09, 2023नरेंद्र मोदी के बंगले वाली सुरंग: Ep 22पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए प्रधानमंत्री बंगले में सुरंग की सच्चाई. जानिए क्या सच में कोई सुरंग है? और अगर है तो वो कहां जाती है? जानिए पूर्व प्रधानमंत्रियों के बंगलों का इतिहास और वर्तमान के पीएम नरेंद्र मोदी किस बंगले में रहते हैं? सुनिए बंगले से जुड़े रोचक तथ्य और इनका इतिहास....more9minPlay
February 01, 2023सीताराम येचुरी और प्रकाश करात के झगड़े की कहानी: Ep 21पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए देश के सबसे बड़े वामपंथी दल के दो बड़े नेताओं के बीच राजनीतिक झगड़े की कहानी जो एक वक़्त पर बड़े अच्छे दोस्त हुआ करते थे. जानिए जेएनयू और इमरजेंसी के दौर में क्या भागीदारी रही इन दोनों की. जानिए कैसे देश की राजनीति के साथ बदले निजी समीकरण. सुनिए लेफ्ट राजनीति के भीतरखाने से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से. सीपीआई (एम) की आंतरिक राजनीति में 60 के दशक वाला इतिहास कैसे 90 के दशक में दोहराया गया. लेफ्ट फ्रंट की देश की राजनीति में भागीदारी कैसे और कब-कब बदली....more16minPlay
January 24, 2023असम की राजनीति का विस्मय बालक: Ep 20पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड सुनिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा की कहानी. जानिए असम को सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री देने वाले कॉटन कॉलेज के बारे में. जानिए कैसे हितेश्वर सैकिया ने दिया राजनीति में पहला मौका. क्या हुआ जब हिमंत अपने गुरु के सामने चुनावी मैदान में आ उतरे. जानिये कैसी रही हेमंत की प्रेम कहानी. जानिए क्या है वाराणसी कनेक्शन. जानिए कैसे रिकॉर्ड वोटों से अपनी विधानसभा सीट से चुनाव जीते हेमंत. 2001 में विधायक बने हिमंत का कैसा रहा अब तक राजनीतिक सफर....more28minPlay
January 19, 2023जॉर्ज फ़र्नान्डिस 'दी जायंट किलर': Ep 19साल 1967 में चौथे लोकसभा चुनाव से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा. सुनिए कहानी राजनेता और मशहूर श्रमिक नेता जॉर्ज फ़र्नान्डिस की. जानिए कैसे मिला नाम 'दी जायंट किलर'? पादरी बनने घर से निकले जॉर्ज कैसे बने नेता. जानिए क्या हुआ जब जॉर्ज की वजह से देश और रेल दोनों थम गए. सुनिए देश के सबसे बड़े और सफल रेल हड़ताल से जुड़ा किस्सा. जानिए क्यों जॉर्ज फ़र्नान्डिस बन गए खुशवंत सिंह. जानिए कैसे जुड़ गया बम विस्फोट और देशद्रोह से जॉर्ज का नाम....more12minPlay
FAQs about पॉलिटिकल किस्से:How many episodes does पॉलिटिकल किस्से have?The podcast currently has 68 episodes available.