Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
कुछ तारीखें हैं, कुछ किस्से हैं जो देश की राजनीति में हलचल लेकर आयीं और उसका impact पूरे देश पर आया। इन्हीं तारीखों के भीतरखाने क्या कहानी रही, जानिए विस्तार से सौरभ द्विवेदी के साथ हर मंगलवार सिर्फ ब... more
FAQs about पॉलिटिकल किस्से:How many episodes does पॉलिटिकल किस्से have?The podcast currently has 68 episodes available.
January 10, 2023आरएसएस के पहले चुनाव की दिलचस्प कहानी: Ep 18पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी रोचक बातें. सुनिए देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की नीति निर्धारक आरएसएस के दूसरे मुखिया के चुनाव की कहानी. जानिए संघ के नींव कब और किसने रखी. सविनय अवज्ञा आंदोलन से क्या रिश्ता है संघ का. डॉ. हेडगेवार ने कांग्रेस से जुड़े रहने के बावजूद कैसे संघ को इससे अलग रखा. सुनिए किस्सा एमएस गोलवलकर का. बीएचयू से कैसे जुड़े हैं आरएसएस के शुरूआती दिनों के तार? सुनिए गोलवलकर के सरसंघचालक बनने से जुड़ा किस्सा....more13minPlay
December 28, 2022बिहार के दिग्विजय सिंह और नीतीश कुमार के बीच अदावत की कहानी: Ep 17पॉलिटकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए उस दौर की कहानी जब कई सारे राजनीतिक दल कांग्रेस को हटा सत्ता में आने को बेताब थे. सुनिए कहानी जनता दल वाले दिग्विजय सिंह की. सुनिए बिहार के बांका जिले के दिग्विजय 'दादा' से जुड़े किस्से. जानिए क्या था विद्रोह का 'नगाड़ा'? सुनिए 2009 लोकसभा चुनाव में क्यों खास थी बांका जिले की सीट. नीतीश कुमार, दिग्विजय सिंह के साथ समता दल की स्थापना करने वाले जॉर्ज फर्नांडिस क्यों लड़ रहे थे निर्दलीय चुनाव. कौन थे उस दौर के 'प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग'? सुनिए वीपी सिंह से जुड़ा किस्सा. क्यों एक साल में ही गिर गयी वीपी सिंह की सरकार. जानिए कैसे बनी समाजवादी युवजन सभा. जानिए कौन हैं श्रेयसी सिंह....more32minPlay
December 20, 2022मायावती का एक दांव जिसने गिरा दी अटल जी की सरकार: Ep 16पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए कहानी एक ऐसे नेता कि जिसके एक वोट ने गिरा दी थी अटल जी की सरकार. सुनिए किस्सा 17 अप्रैल 1999 का. सुनिए इमरजेंसी से जुड़े किस्से. जानिए संजय गांधी क्यों नहीं बने यूपी के सीएम. सुनिए सतलज- यमुना लिंक से जुड़े किस्से. आखिर कब शुरू हुई 'तीन तलाक' पर बहस. क्या कुछ बदल दिया उस 55 मिनट के भाषण ने. जानिए कैसे बना 'जनमोर्चा'. सुनिए कहानी आरिफ मोहम्मद खान की....more26minPlay
December 13, 2022कीर्ति आज़ाद और अरुण जेटली के विवाद की कहानी: Ep 15पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए 1988 की फ़रवरी के मौसम और राजनीतिक धुंध का दौर. देश के प्रधानमंत्री अपनों से ही क्यों परेशान थे. क्या रहा 1989 के आखिर में हुए इम्तेहान का नतीजा. सुनिए उस बुज़ुर्ग की कहानी जिन्हें राजीव गाँधी बनाना चाहते थे बिहार का मुख्यमंत्री. जानिए कैसे भागवत झा बने भागवत झा 'आज़ाद'. क्रिकेट के बाद राजनीति में कैसे आए कीर्ति आज़ाद. क्या रिश्ता रहा आडवाणी जी और उनके परिवार से. जानिए क्या हुआ जब कीर्ति आज़ाद और शीला दीक्षित आए चुनावी मैदान में आमने सामने. सुनिए कैसे अरुण जेटली जो कभी बेहद अहम और खास थे, उनसे क्यों खराब हुए रिश्ते जो कभी सुधर न पाए....more22minPlay
November 30, 2022प्रेरणा देने वाले नेता मधु दंडवते के किस्से: Ep 14पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए कहानी एक अनुभवी समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मधु दंडवते की. फिजिक्स का एक प्रोफेसर कैसे बना सांसद और फिर रेल मंत्री. स्लीपर कोच की लकड़ी वाली सीट पर फोम लगवाने का बदलाव लाने वाले मधु दंडवत का कैसा रहा राजनितिक सफर. स्वतंत्रता आंदोलन, गोवा आंदोलन और जेपी आंदोलन में क्या रही उनकी भूमिका। कोंकण रेलवे में उनकी अहम भूमिका. क्या है वो कपड़ा धो रहे व्यक्ति के रेल मंत्री बन जाने की कहानी. जानिए कैसे हुआ राकेश झुनझुनवाला को एक ही दिन में ज़बरदस्त मुनाफा. अपने ही लेख में अपने आखिरी सफर को लेकर क्या ख़्वाहिश थी?...more16minPlay
November 23, 2022ऐसा क्या किया संजय गाँधी ने जो इंदिरा जी को चुरानी पड़ीं पी. एन. हक्सर से नज़रें: Ep 13दो बैलों की जोड़ी से लेकर एक गाय बछड़े की क्या थी कहानी और गाय और बछड़े का क्यों बना तंज. सुनिए किस्से 1971 की जंग और सिक्किम के विलय में क्या किरदार निभाया पीे. एन. हक्सर ने. क्या थी देश के सबसे ताकतवर परिवार के ताकतवर नौकरशाह के रिश्तेदारों की गिरफ्तारी जो बन गई अगली सुबह की सबसे बड़ी खबर. गिरफ़्तारी का कारण जान आपको समझ आ जाएगा कि किस हद तक हक्सर नापसंद थे संजय गाँधी को. क्यों चुरानी पड़ी थे इंदिरा गाँधी को अपने सबसे करीबी हक्सर से नज़रें....more24minPlay
November 08, 2022अटल बिहारी वाजपेयी की पांच चुनावी हार: Ep 12सुनिए किस्सा हिंदुस्तान की सियासत का एक बड़ा नाम अटल बिहारी वाजपेयी का. कवि और विनोदी स्वाभाव वाले अटल जी के किस्से लोग बड़े चाव से सुनते हैं. पर पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में कुछ अलग है. सुनिए अटल जी की पांच सबसे बड़ी हार के किस्से. जानिए कौन सी वो हार थी जिसने उन्हें चिंतित कर दिया था. किस हार पर फूट- फूट कर रोए वाजपेयी जी और किस हार पर ठहाके मार कर हँसे....more15minPlay
November 03, 2022पं. दीनदयाल उपाध्याय की मौत का रहस्य: Ep 10सुनिए सनसनीखेज किस्सा जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कत्ल का. जानिए ऐसा क्या हुआ कि उस समय के जनसंघ अध्यक्ष पं. दीनदयाल लखनऊ से दिल्ली के बजाए पटना की ओर जाने लगे. लखनऊ से पटना के बीच ट्रेन सफर की कहानी. कहां मिली वो लाश जिसने प्रशासन को सन्न कर दिया. पंचनामे के मुताबिक क्या-क्या किया गया था बरामद? कहां था पंडितजी का बचाखुचा सामान?...more20minPlay
October 28, 2022कहानी राजेश पायलट की: Ep 11पॉलिटिकल किस्से इस एपिसोड में सुनिए कहानी राजेश पायलट की जो संजय गाँधी की बदौलत राजनीति में आए और क्या हुई संजय गाँधी की उस आखिरी फ्लाइट के पहले बातचीत. गाजियाबाद के एक छोटे गाँव से कैसे बने पायलट और फिर कैसे बन गए कांग्रेस परिवार के खास....more20minPlay
October 11, 2022पी. वी. नरसिम्हा राव और सोनिया गाँधी की आखिरी बातचीत: Ep 09जिस नरसिम्हा राव को कांग्रेस ने पूरी तरीके से किनारे कर दिया, जिसकी होर्डिंग्स पर तस्वीरें नहीं, जिसका इतिहास में ज़िक्र नहीं उस नरसिम्हा राव को जब मौका मिला होगा सोनिया गाँधी से नाराज़गी जताने का वो क्या बोले होंगे. सुनिए किस्सा नरसिम्हा राव और सोनिया गाँधी के आखिरी संवाद का और उनके कहे आखिरी शब्दों का....more14minPlay
FAQs about पॉलिटिकल किस्से:How many episodes does पॉलिटिकल किस्से have?The podcast currently has 68 episodes available.