Quoraflix

Quoraflix

By QuoraflixEducation
Download on the App Store

Quoraflix episodes

  • International Day in Support of Victims of Torture
    International Day in Support of Victims of Torture: यातना पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय दिवस हर साल 26 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवीय अत्याचारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो न केवल अस्वीकार्य है बल्कि अक्षम्य अपराध भी है।
    2 min
  • Rani Durgawati Balidan Diwas
    मुग़लों से लड़ते हुए शहीद हुई थीं रानी दुर्गावती, विश्व प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिरों में से कुछ मंदिर इनके पिता ने बनवाए थे!
    3 min
  • Alan Turing father of computer science and an enigma code breaker
    एलन ट्यूरिंग का नाम अधिकतर लोगों ने या तो नहीं सुना होता है और अगर सुना होता है तो या तो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन कोडिंग मशीन एनिग्मा के कोड को तोड़ने के लिए, या तो उसके बाद समलैंगिक होने की वजह से उनके खिलाफ ब्रिटिश सरकार द्वारा चलाए गए मुकदमे की वजह से.
    ये दोनों कहानियां भी अपने आप में बहुत दिलचस्प हैं और इन पर एक फिल्म The Imitation Game भी बन चुकी है. तो आज मैंने सोचा ट्यूरिंग के बारे में कुछ नया बताया जाए, जिसके बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है, लेकिन जिसके बिना आधुनिक दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती.
    6 min
  • What is Summer solstice
    21 जून को साल 2021 का सबसे लंबा दिन होने वाला है, यानी घंटों के हिसाब से सबसे ज़्यादा घंटों का दिन 21 जून को होगा. आप ये भी कह सकते हैं कि रात सबसे छोटी होगी.
    इसे अंग्रेजी में समर सोल्स्टिस भी कहते हैं. लेकिन आपकी दिलचस्पी यह जानने में होगी कि आख़िर ऐसा होता क्यों है?
    समर सोल्स्टिस क्या है
    सोल्स्टिस लैटिन शब्द सोल्स्टिम से बना है. लैटिन शब्द सोल का मतलब सूर्य होता है. वहीं सेस्टेयर का मतलब स्थिर खड़े रहना है.
    3 min
  • Kepler Space Telescope: The Original Exoplanet Hunter | Quoraflix
    Kepler Space Telescope: The Original Exoplanet Hunter | Quoraflix अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (नासा) ने 7 मार्च 2009 को केप्लर टेलिस्कोप लॉन्च किया था। नासा की यह दूरबीन सूरज की परिक्रमा करती है। इसका काम सूरज जैसे ही लेकिन उससे अलग अन्य तारों के इर्द-गिर्द दूसरे गैर-सौरीय ग्रहों को ढूंढना है जो पृथ्वी से मिलते-जुलते हों। केप्लर दूरबीन पृथ्वी जैसे करीब डेढ़ लाख सितारों की टोह लेती रहती है। इसे मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन माना गया।
    2009 से 2018 के बीच अपनी नौ साल की छोटी सी जिंदगी में केपलर नाम की दूरबीन ने दर्जनों ग्रह खोजे जो पृथ्वी जैसे थे. इस दूरबीन का नाम जर्मन एस्ट्रोनॉमर योहानेस केपलर के नाम पर रखा गया. इसके खोजे किसी भी ग्रह पर जीवन हो सकता है.
    4 min
  • Morse Code & the Telegraph
    पहले जब मोबाइल और टेलीफोन नहीं थे तो लोग एक-दूसरे को खत लिखा करते थे। खत के साथ परेशानी ये थी कि इन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में ज्यादा टाइम लगता था, लेकिन जब सैमुएल मोर्स ने टेलीग्राफ बनाया तो एक जगह से दूसरी जगह तुरंत मैसेज जाने लगे। आज ही के दिन सैमुएल मोर्स को टेलीग्राफ के लिए पेटेंट मिला था।
    3 min
  • Victoria Terminus aka Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus
    20 जून से शुरू हुआ था मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, 25 साल पहले तक इंग्लैंड की पूर्व महारानी के नाम से जाना जाता था
    3 min
  • The Flying Sikh Milkha Singh
    संघर्षो की नींव पर उपलब्धियों की गाथा लिखने वाला उड़न सिख! मिल्खा सिंह के लिये ट्रैक एक खुली किताब की तरह था जिससे उनकी जिंदगी को ‘ मकसद और मायने ‘ मिले और संघर्षो के आगे घुटने टेकने की बजाय उन्होंने इसकी नींव पर उपलब्धियों की ऐसी अमर गाथा लिखी जिसने उन्हें भारतीय खेलों के इतिहास का युगपुरूष बना दिया। अपने कैरियर की सबसे बड़ी रेस में भले ही वह हार गए लेकिन भारतीय ट्रैक और फील्ड के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करा लिया। रोम ओलंपिक 1960 को शायद ही कोई भारतीय खेलप्रेमी भूल सकता है जब वह 0.1 सेकंड के अंतर से चौथे स्थान पर रहे । मिल्खा ने इससे पहले 1958 ब्रिटिश और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को विश्व एथलेटिक्स के मानचित्र पर पहचान दिलाई। मिल्खा का कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद चंढीगढ में कल देर रात निधन हो गया। 91 वर्ष के मिल्खा ने जीवन में इतनी विकट लड़ाइयां जीती थी कि शायद ही कोई और टिक पाता ।
    3 min

About Quoraflix

From the publisher's feed

#Quoraflix का मिशन दुनिया के ज्ञान को साझा करना और बढ़ाना है। ज्ञान की एक विशाल सम्पदा जो कई लोगों के लिए मूल्यवान होगी वर्तमान में केवल कुछ के लिए उपलब्ध है - या तो लोगों के मस्तिष्क में बंद है, या केवल चुनिंदा समूहों के लिए सुलभ है। हम उन लोगों तक अपना ज्ञान पहुंचाना चाहते हैं जिनको इसकी आवश्यकता है।