संडे यानी छुट्टी। बैंक, स्कूल, ऑफिस सब बंद और दिनभर की फुर्सत। दफ्तरों और फैक्ट्रियों में काम करने वालों के लिए रविवार बहुत खास होता है। हाथ और दीवारों पर लगी घड़ियों के अलावा हमारे दिमाग में भी एक क्लॉक चलती है. आमतौर इसमें संडे आने की आहट मात्र से यह लोगों को खुशी दे जाती है. क्योंकि पूरे सप्ताह तमाम भागदौड़ के बाद रविवार ऐसा दिन होता है जब ज्यादातर लोगों को छुट्टी मिलती है. वे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि पूरे सप्ताह काम करने के बाद उन्हें इस दिन छुट्टी मिलती है। जिसका उपयोग वे अपने व्यक्तिगत काम, घूूमने और आराम करने में करते हैं। क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि सप्ताह के सातों दिन में से रविवार को ही छुट्टी क्यों होती है और संडे के दिन सब कुछ बंद रखने की शुरुआत कब हुई थी?
एयर इंडिया की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान 8 जून 1948। दिन मंगलवार। रात के करीब 10 बजे। मुंबई का सांताक्रूज एयरपोर्ट। आम दिनों के मुकाबले आज यहां चहल-पहल ज्यादा थी। प्रेस वालों का तांता लगा था। लोग एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर गर्दन ऊंची कर रनवे की तरफ देखने की कोशिश कर रहे थे। रनवे पर मार्टिन L-749A कांस्टेलेशन एयरक्राफ्ट शान से खड़ा था। रात करीब सवा 11 बजे इस एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी। इसी के साथ भारत के इतिहास में ये दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा गया। एयर इंडिया की ये पहली इंटरनेशनल फ्लाइट थी। 8 जून को उड़ा ये विमान 10 जून को लंदन पहुंचा। करीब 5 हजार किलोमीटर के सफर के दौरान विमान काइरो और जिनेवा दो जगहों पर रुका। विमान में जे आर डी टाटा और जामनगर के नवाब आमीर अली खान को मिलाकर कुल 35 लोग सवार थे। विमान को मालाबार प्रिंसेस नाम दिया गया इसके कैप्टन के आर गुज्दर थे। यात्रियों से भारत से लंदन तक के सफर के 1720 रुपए लिए गए।
क्या 5G तकनीक दुनिया में तबाही ला सकती है? कोरोना महामारी के बीच अब एक नई बहस 5 जी तकनीक पर छिड़ गई है. दुनियाभर में चर्चा में रहे इस मुद्दे ने भारत में हाल ही में जोर पकड़ा, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने इसके खिलाफ याचिका दायर कर दी. दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका हालांकि खारिज हो चुकी है और उनपर कोर्ट द्वारा जुर्माना भी लगा दिया गया है लेकिन तब भी 5 जी तकनीक पर बात शुरू हो चुकी है. कुछ के मुताबिक ये पर्यावरण समेत इंसानों के लिए बेहद घातक हो सकती है, तो कुछ का मानना है कि ये चिंता सिर्फ वहम है. अभिनेत्री जूही चावला को कोर्ट ने फटकारते हुए कहा कि याचिका उन्होंने महज पब्लिसिटी के लिए दायर की थी और इसपर पूरी स्टडी नहीं की थी. यानी 5 जी तकनीक में ऐसा कुछ है, जिसकी पूरी जानकारी से पहले विरोध सही नहीं. इस तकनीक को फिफ्थ जेनरेशन तकनीक कहते हैं. ये ब्रॉडबैंड सेल्युलर नेटवर्क की सबसे तेज सर्विस हो सकती है.
भारत-पाकिस्तान बंटवारे का ऐलान हुआ, इसमें शामिल एक शर्त की वजह से आजादी के साथ मिली कश्मीर समस्या
3 min
About Quoraflix
From the publisher's feed
#Quoraflix का मिशन दुनिया के ज्ञान को साझा करना और बढ़ाना है। ज्ञान की एक विशाल सम्पदा जो कई लोगों के लिए मूल्यवान होगी वर्तमान में केवल कुछ के लिए उपलब्ध है - या तो लोगों के मस्तिष्क में बंद है, या केवल चुनिंदा समूहों के लिए सुलभ है। हम उन लोगों तक अपना ज्ञान पहुंचाना चाहते हैं जिनको इसकी आवश्यकता है।
अगर आप ज्ञान के भूखे हैं तो इस यूट्यूब चैनल से बढ़िया आपके लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं यहां आपको मिलती हैं रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां सटीक, मनोरंजक और बेहतरीन ग्राफ़िक्स में।
सब्सक्राइब करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Subscribe कर लें साथ ही साथ Bell आइकॉन दबाकर All कर दें जिस