हर साल 16 जून को International Day of Family Remittances यानि पारिवारिक प्रेषण का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने IDFR मनाने की घोषणा की थी. जिसे हर साल 16 जून को मनाया जाता है. यह दिवस दुनियाभर में अपने लगभग 800 मिलियन परिवार के सदस्यों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए 200 मिलियन से अधिक प्रवासियों, महिलाओं और पुरुषों द्वारा दिए गए योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है.