Quoraflix

Quoraflix

By QuoraflixEducation
Download on the App Store

Quoraflix episodes

  • क्यों Swami Vivekananda Jayanti के दिन ही National Youth Day मनाई जाती है, जानें क्या है इसका इतिहास
    क्यों Swami Vivekananda Jayanti के दिन ही National Youth Day मनाई जाती है, जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व. जनवरी महीने की 12 तारीख पूरे देश के लिए बहुत ही खास है. ये किसी भी तरह से एक सामान्य तारीख नहीं है. 12 जनवरी को भारत के महान दार्शनिक, आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है. और इसी दिन राष्ट्रीय युवा दिवस भी है. स्वामी विवेकानंद के सम्मान में ही हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है.
    1984 में भारत सरकार ने अपने महान आध्यात्मिक और दार्शनिक नेता का सम्मान करने और देश के युवाओं को उनके विचारों से प्रोत्साहित करने के लिए ही स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था.
    3 min
  • कहानी Mahatma Gandhi के आखरी भाषण की जिसके बाद भारत के पहले आतंकी Nathuram Godse ने उनकी हत्या कर दी
    कहानी Mahatma Gandhi के आखरी भाषण की जिसके बाद भारत के पहले आतंकी Nathuram Godse ने उनकी हत्या कर दी... 1948 में आज ही के दिन 12 जनवरी को महात्मा गांधी ने अपना आखिरी भाषण दिया था। इसके बाद वो 13 जनवरी से अनशन पर चले गए थे। 12 जनवरी की शाम को दिए अपने आखिरी भाषण में गांधीजी ने कहा था कि सांप्रदायिक दंगों में बर्बादी देखने से बेहतर है मौत को गले लगा लेना है।
    दरअसल, 1947 में जब आजादी मिली, तो इसके साथ विभाजन भी बुरे तोहफे के तौर पर मिला था। इससे भारत और पाकिस्तान दो अलग-अलग देश बन गए। बंटवारे की वजह से देशभर में सांप्रदायिक हिंसा होने लगीं। हिंदू, मुस्लिम और सिख एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इन दंगों ने गांधीजी को झकझोर कर रख दिया।
    3 min
  • Lal Bahadur Shastri Death Anniversary: वो PM जिनकी एक आवाज पर भारतीयों ने एक वक्त का खाना छोड़ दिया
    Lal Bahadur Shastri Death Anniversary: वो PM जिनकी एक आवाज पर भारतीयों ने एक वक्त का खाना छोड़ दिया देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का आज ही के दिन 11 जनवरी 1966 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में निधन हो गया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद 9 जून 1964 को शास्त्री प्रधानमंत्री बने थे। शास्त्री ने ही 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था। वो करीब 18 महीने तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में ही भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। इसके बाद वो पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए ताशकंद गए थे और वहीं उनकी मौत हो गई।
    3 min
  • World Hindi Day 2021: आज है विश्व हिंदी दिवस, जानें इसका इतिहास, रोचक तथ्य और महत्व
    World Hindi Day 2021: आज है विश्व हिंदी दिवस, जानें इसका इतिहास, रोचक तथ्य और महत्व। 10 जनवरी हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। इस दिन दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश-विदेश में हिंदी भाषा में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जन-जन तक पहुंचाना है। इसे सबसे पहले 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की। वहीं, भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। आइए विश्व हिंदी दिवस के बारे में विस्तार से जानते हैं-
    3 min
  • Pravasi Bharatiya Divas: गांधीजी 21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे, प्रवासी भारतीय दिवस
    Pravasi Bharatiya Divas: गांधीजी 21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे, आते ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए।। आज से ठीक 105 साल पहले की बात है। देश की राजधानी दिल्ली से करीब 1500 किलोमीटर दूर बंबई (अब मुंबई) शहर के अपोलो बंदरगाह पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इन्हें किसी का इंतजार था और जिनका इंतजार था, वो थे मोहनदास करमचंद गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी। 1915 की उस 9 जनवरी की सुबह जैसे ही गांधीजी अपोलो बंदरगाह पर उतरे, इन कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
    गांधी 1893 में दक्षिण अफ्रीका गए थे। उस समय वो 24 साल के थे, लेकिन जब भारत लौटे तो 45 साल के अनुभवी वकील बन चुके थे। कहते हैं कि वो गांधी बनकर गए थे और महात्मा बनकर लौटे। मोहनदास करमचंद गांधी पर उस दिन देश के 25 करोड़ लोगों की निगाहें थीं और वो इसलिए, क्योंकि अफ्रीका में रहते हुए उन्होंने जो लड़ाई लड़ी, उसी ने भारतीयों को भी उम्मीद दी कि यही नेता हमें आजादी दिला सकता है।
    2 min
  • Confederate flag जो America में Trump समर्थकों ने लहराया, उसे विवादित क्यों माना जाता है? जानिए इस झ
    Confederate flag जो America में Trump समर्थकों ने लहराया, उसे विवादित क्यों माना जाता है? जानिए इस झंडे की अनोखी कहानी! अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए वॉशिंगटन डीसी में मौजूद कैपिटल बिल्डिंग में जमकर बवाल काटा. लोगों की भीड़ बिल्डिंग के भीतर घुस गई. तोड़फोड़ की. पुलिस से झड़प हुई. इन झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई. इसके बाद वॉशिंगटन डीसी में कर्फ़्यू का ऐलान करना पड़ा. FBI ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद कैपिटल बिल्डिंग को सिक्योर करने का दावा किया. इस हंगामे के दौरान एक झंडा खूब नजर आया. Confederate flag. आखिर इस झंडे की कहानी क्या है? आईये जानते हैं-
    3 min
  • कैपिटल हिल पर इतिहास के 10 बड़े हमले, अमेरिका गवाह है!, Attacks on Capital Hill, Attack on USCapital
    कैपिटल हिल पर इतिहास के 10 बड़े हमले, अमेरिका गवाह है!, Attacks on Capital Hill, Attack on USCapital. अमेरिका के वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हंगामा किया है. संसद परिसर में किए गए बवाल में अबतक चार लोगों की मौत हो गई है. हिंसा को देखते हुए वाशिंगटन मेयर ने 15 दिन की इमरजेंसी का ऐलान किया है. लेकिन ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन और कैपिटल हिल ऐसे हमले का शिकार हुआ हो. इस तरह के हमले और हिंसक कार्रवाई पहले भी हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि कैपिटल हिल और वॉशिंगटन को कब-कब निशाना बनाया गया...
    5 min
  • Earth Spinning faster: धड़ाधड़ घूम रही है धरती, घड़ियों की सांस फूली, साइंटिस्ट भी हैरान!
    Earth Spinning faster: धड़ाधड़ घूम रही है धरती, घड़ियों की सांस फूली, साइंटिस्ट भी हैरान! धरती पिछले 50 सालों में किसी भी समय की तुलना में तेजी से घूम रही है. वैज्ञानिक अब इस बात परेशान है कि इसे कैसे मैनेज किया जाए. इस समय धरती सामान्य गति से तेज चल रही है. धरती 24 घंटे से पहले अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा कर रही है. धरती में ये बदलाव पिछले साल के मध्य में आया था. आइए जानते हैं कि धरती कितनी तेजी से घूम रही हैं? इसका हमारे जीवन पर क्या असर होगा?
    3 min
  • World Day Of War Orphans 2021: जानें क्यों मनाया जाता है युद्ध अनाथों का विश्व दिवस? क्या है इतिहास?
    World Day Of War Orphans 2021: जानें क्यों मनाया जाता है युद्ध अनाथों का विश्व दिवस? क्या है इसका इतिहास? जरा याद कीजिए उन हजारों बच्चों की जिनके परिवार बहशी जंग के शिकार हो गए. उन बच्चों का क्या कसूर था कि खेलने-कूदने की उम्र में उन्हें अनाथ कर दिया गया. मां-बाप के प्यार से महरूम कर दिया गया. दुनियाभर में ऐसे बच्चों की तादाद लाखों में हैं. ऐसे ही लाखों बच्चों की याद बनाए रखने के लिए और दुनिया को जंग की कीमत समझाने के लिए हर साल 6 जनवरी को World Day of War Orphans माने युद्ध अनाथों का विश्व दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये दिन उन बच्चों को याद करने का उद्देश्य है और युद्ध की छाया को कम करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जिम्मेदारी याद दिलाता है ताकि कोई भी युद्ध के कारण अनाथ न हो।
    2 min
  • Bird Flu: क्या होता है बर्ड फ्लू और कैसे फैलता है इंसानों में?, कैसे जानलेवा हो सकता है बर्ड फ्लू?
    Bird Flu: जानें, क्या होता है बर्ड फ्लू और कैसे फैलता है इंसानों में?, इंसानों तक पहुंच कैसे जानलेवा हो सकता है बर्ड फ्लू? देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू से हजारों पक्षियों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. कई राज्यों में अलर्ट जारी हो गया है. पोल्ट्री फॉर्म के उत्पाद नहीं खाने की सलाह दी गई है. ये बीमारी इंसानों तक भी पहुंच सकती है. ये जानलेवा भी हो सकती है. क्या है बर्ड फ्लू और क्यों इससे सावधान रहना जरूरी है. ये जानने की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में-
    क्या है बर्ड फ्लू
    दरअसल बर्ड फ्लू को एवियन एंफ्लुएंजा भी कहते हैं. ये एक तरह का वायरल इंफेक्शन है, जो पक्षियों से मनुष्यों को भी हो सकता है. ये जानलेवा भी हो सकता है. इसका सबसे आम रूप H5N1 एवियन एंफ्लुएंजा कहलाता है. ये बेहद संक्रामक है. समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक सबसे पहले एवियन एंफ्लुएंजा के मामले साल 1997 में दिखे. उस समय संक्रमित होने वाले लगभग 60 प्रतिशत लोगों की जान चली गई.
    3 min

About Quoraflix

From the publisher's feed

#Quoraflix का मिशन दुनिया के ज्ञान को साझा करना और बढ़ाना है। ज्ञान की एक विशाल सम्पदा जो कई लोगों के लिए मूल्यवान होगी वर्तमान में केवल कुछ के लिए उपलब्ध है - या तो लोगों के मस्तिष्क में बंद है, या केवल चुनिंदा समूहों के लिए सुलभ है। हम उन लोगों तक अपना ज्ञान पहुंचाना चाहते हैं जिनको इसकी आवश्यकता है।