Quoraflix

Quoraflix

By QuoraflixEducation
Download on the App Store

Quoraflix episodes

  • गुजरात में दिखा भारत का पहला ‘रहस्यमयी’ मोनोलिथ, What is Monolith?, क्या होते हैं मोनोलिथ?
    साल 1968 में एक फिल्म रिलीज हुई थी. नाम था 2001: A Space Odyssey. फिल्म में इंसान का Evolution यानि विकास दिखाया गया था. और ये संभव होता है एक खंबेनुमा आकृति (मोनोलिथ) की मदद से. ये जो खंबेनुमा आकृति है इसको हाल ही में आई सुपरहिट वेब सीरीज ‘मार्वल- एजेंट्स ऑफ शील्ड’ में भी देखा गया था. यही नहीं दर्जनों फिल्मों और उपन्यासों में इस तरह के मोनोलिथ का जिक्र मिलता है. पिछले दो महीनों से दुनिया (World) के कई इलाकों में रहस्यमयी मोनोलिथ (Mysterious Monolith) ने लोगों में कौतूहल पैदा कर रखा है. ये रहस्यमयी मोनोलिथ किसी भी जगह पर अचानक दिखाई देने लगते हैं और कुछ दिन बाद उसी रहस्यमयी अंदाज में गायब भी हो जाते हैं. अमेरिका, यूरोप के अलावा ये दुनिया में कई जगह दिख चुके हैं. अब भारत (India) में भी पहली बार इस तरह का मोनोलिथ दिखाई दिया है. गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahamedabad) के बगीचे में यह लोगों में खासा कौतूहल जगा रहा है.
    3 min
  • World Braille Day: उस शख्सियत का जन्म, जिसकी वजह से नेत्रहीनों का पढ़ना-लिखना संभव हो पाया
    World Braille Day: उस शख्सियत का जन्म, जिसकी वजह से नेत्रहीनों का पढ़ना-लिखना संभव हो पाया फ्रांस में एक छोटा सा कस्बा है कुप्रे। यहां 1809 में आज ही के दिन 4 जनवरी को जन्म हुआ लुई ब्रेल का। वही लुई ब्रेल, जिन्होंने नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। लुई बचपन से नेत्रहीन नहीं थे, लेकिन बचपन में उनके साथ एक हादसा हुआ और उनकी आंखों की रोशनी चली गई। दरअसल, लुई के पिता साइमन रेले ब्रेल शाही घोड़ों के लिए काठी बनाने का काम किया करते थे। उन पर काम का बोझ ज्यादा रहता था। इसलिए उन्होंने अपनी मदद के लिए 3 साल के लुई को भी अपने काम में लगा लिया। #WorldBrailleDay #BrailleDay #LouisBraille
    फ्रांस में एक छोटा सा कस्बा है कुप्रे। यहां 1809 में आज ही के दिन 4 जनवरी को जन्म हुआ #लुई_ब्रेल का। वही #लुई #ब्रेल, जिन्होंने नेत्रहीनों के लिए #ब्रेल_लिपि का आविष्कार किया...
    https://youtu.be/QnikyCqeyss
    वीडियो अच्छी लगे तो इसे Like और Share जरूर करें और अगर Quoraflix चैनल को Subscribe नहीं किया तो नीचे दिए 👇🏻 लिंक पर क्लिक करके या फिर यूट्यूब एप्प पर Quoraflix सर्च करके अभी कर लें:
    https://www.youtube.com/Quoraflix
    हमारे एंड्रॉयड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
    https://play.google.com/store/apps/details?id=quoraflix.alitube
    3 min
  • Savitribai Phule:जब लड़कियो के लिए पाप थी पढ़ाई तब भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई नेउठाई थी आवाज
    Savitribai Phule:जब लड़कियो के लिए पाप थी पढ़ाई तब भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई ने उठाई थी आवाज। आमतौर पर हम अपने पुरखों यानी मर्दों के काम और समाजी योगदान के बारे में ख़ूब जानते हैं. चाहे घर हो या समाज या फिर देश… सदियों से मर्दों के किए गए को ही असली काम और योगदान माना गया.
    भले ही आज लड़कियों की शिक्षा को अहमियत दी जाती हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लड़कियों का पढ़ना अच्छा नहीं माना जाता था। अगर लड़कियां ऐसा सोचती भी थी तो उनकी आवाज वहीं दबा दी जाती थी। ऐसे समय में लड़कियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई थी भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले। सावित्री बाई फुले भारतीय इतिहास का ऐसा नाम है, जिन्होंने लड़कियों की पढ़ाई के लिए पत्थर तक खाए लेकिन पीछे नहीं हटी। अंग्रजों का शासन होने के कारण लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाना सावित्री बाई के लिए ओर भी मुश्किल रहा लेकिन उन्होंने लड़को-लड़कियों के बीच खींची भोदभाव की लाइन को मिटाने का जिम्मा उठा लिया था।
    3 min
  • Safdar Hashmi: ऐसा नुक्कड़ नाटककार जिससे तानाशाह भी खौफ खाते थे, उसकी हत्या नाटक करते हुए कर दी गई
    सफदर हाशमी (Safdar Hashmi). एक लेखक, शिक्षाविद, नाटककार. नुक्कड़ नाटकों का जन्मदाता. वामपंथी आंदोलन के सांस्कृतिक प्रतिरोध का प्रतीक. श्रम का समर्थक और पूंजीवादी व्यवस्था का विरोधी. ये तमाम विशेषता उसी सफदर हाशमी की है, जिनके नाटकों से तानाशाही व्यवस्था की नींव हिल जाती थी. पूंजीवादी व्यवस्था की नींद उड़ जाती थी.
    सत्ता के खिलाफ इनके नाटकों का स्वर इतना बुलंद था कि एक नाटक के प्रदर्शन मात्र से सत्ता समर्थक उनकी जान लेने पर उतारू हो गए. 2 जनवरी 1989, यही वो मनहूस दिन था, जब महज 34 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई. यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या (Safdar Hashmi Murder) थी. चलिये जानें क्या हुआ था उस दिन...
    3 min
  • Brigadier Mohammad Usman: पाकिस्तान से कश्मीर छीनने वाले नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर उस्मान की कहानी
    Brigadier Mohammad Usman: Pakistan se Kashmir Chhinane wala Naushera Ke Sher! ki Kahaani
    Brigadier Mohammad Usman: पाकिस्तान से काश्मीर छीनने वाले नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर उस्मान की कहानी
    दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास ब्रिगेडियर उस्मान की कब्र का हाल बदहाल है. बदहाली से पहले तक जो कुछ उस कब्र पर लिखा था पहले उसे जानते हैं-
    "उनकी नियुक्ति 5/10 बलूच रेजिमेंट में थी. जहां उन्होंने देश की आजादी तक सेवाएं दीं. बंटवारे के दौरान उन्हें पाकिस्तानी आर्मी के चीफ के रूप में जॉइन करने का ऑफर दिया गया. लेकिन एक सच्चे देशभक्त की तरह उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया, और उसी मिट्टी की सेवा में रहने का फैसला लिया जहां उन्होंने जन्म लिया था. ब्रिगेडियर उस्मान ने दिसंबर 1947 में नौशेरा, जम्मू-कश्मीर में 50 (I) पैरा ब्रिगेड की कमान संभाली. ब्रिगेड ने कई बाधाओं के बावजूद नौशेरा में आगे बढ़ते पाकिस्तानी कबायलियों को रोक दिया. इसके बाद उन्होंने झांगर पर दोबारा कब्जा करने के लिए ब्रिगेड का नेतृत्व किया, जिससे हमलावरों पर शिकंजा कस गया."
    ये लाइनें उस कब्र पर लिखी हैं, जहां ‘नौशेरा का शेर’ कहे जाने वाले ब्रिगेडियर उस्मान आराम फरमा रहे हैं. उसी कब्र पर जहां भारतीय सेना के इस ब्रिगेडियर को अंतिम विदाई देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू खुद आए थे. ब्रिगेडियर उस्मान 1948 की लड़ाई में शहीद होने वाले सेना के सर्वोच्च अधिकारी थे. मरणोपरांत उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया. ब्रिगेडियर उस्मान की नई दिल्ली स्थित कब्र की जो मौजूदा स्थिति है, वो तो आपने सोशल मीडिया पर देख ही ली होंगी. इन सबके बीच आईये अब जानते हैं ब्रिगेडियर उस्मान के बारे में-
    https://shamsher.in/personality/949/
    6 min
  • International Day Of Peace 2020: दुनिया भर में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानें क्‍यों
    हर साल 21 September को विश्व शांति दिवस (International Peace Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का खास मकसद यही है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम रहे और इसके लिए प्रयास किए जाते रहें. इस दिवस के जरिये दुनिया भर के देशों और नागरिकों के बीच शांति के संदेश का प्रचार और प्रसार किया जाता है. सफेद कबूतर को शांति का दूत माना जाता है. इसलिए विश्व शांति दिवस के मौके पर सफेद कबूतरों को उड़ाकर शांति का संदेश दिया जाता है. हेलो दोस्तों कैसे हैं आपसब आप हैं quoraflix पर आज के इस Podcast में हम बात करेंगे International Peace Day के बारे में-
    3 min

About Quoraflix

From the publisher's feed

#Quoraflix का मिशन दुनिया के ज्ञान को साझा करना और बढ़ाना है। ज्ञान की एक विशाल सम्पदा जो कई लोगों के लिए मूल्यवान होगी वर्तमान में केवल कुछ के लिए उपलब्ध है - या तो लोगों के मस्तिष्क में बंद है, या केवल चुनिंदा समूहों के लिए सुलभ है। हम उन लोगों तक अपना ज्ञान पहुंचाना चाहते हैं जिनको इसकी आवश्यकता है।