
Sign up to save your podcasts
Or


कमाओ,खूब कमाओ💰
उड़ा दो खाने-पीने में🍔🍾
मौज - मस्ती में 💃🕺
और बीमारियां पालने में🩺🛏️
जिसे देखो👆
जहां देखो👉
जब देखो👇
चिपकाने में लगा है🖼️
दिल का मामला💘
दिल से ही समझना चाहिए💓
लोग मूर्ख हैं जो😬
इसमें भी दिमाग लगाते हैं🧠
पृथ्वी को लपेटा था तुमने 🌍
किसी ने तुम्हें लपेट दिया 👥
सांस लेना प्लास्टिक में 👹
कैसा होता है, पता तो चला 😩
बिना उसके सब रुक जाता है 🚫
दिल की धड़कन भी 💓
मानव शरीर की ये अनिवार्यता📱
अब आन्तरिक होनी चाहिए 🤳
बेकार लोग बेकार दिखते हैं 🥺
हमेशा बेकार कहलाते हैं ☹️
बेकार ही समझे जाते हैं 😬
और बेकार क़रार दिये जाते हैं #️⃣
बचत पैसा बचाने से नहीं💰
खर्च करने से होती है🎊
जितना खर्च उतनी छूट💬
ज्यादा छूट ज्यादा बचत💸
हंस के हिस्से दाना तिनका 🌾🦢
कलयुग के लिए तय था🙄
त्रेता के आदर्श🙏
किताबों में ही मिलेंगे 📖
धन💰 चाहिए तो लक्ष्मी माता
ज्ञान 📖 चाहिए तो सरस्वती
शक्ति 💪चाहिए तो मां दुर्गा
कुछ भी चाहिए तो माता ही याद आती हैं🙏
मुखौटा है असली चेहरा,
मोटी चमड़ी पहचान।
हमें चाहिए अपनी मस्ती,
बाकी सबसे हम अनजान।
From the publisher's feed