Sehat

Sehat

By NDTV
Download on the App Store

Sehat episodes

  • Brain Stroke Treatment: स्ट्रोक की सर्जरी कितनी सफल? डॉक्टर से जानिए
    स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल कंडिशन है, जो तब होती है जब ब्रेन में खून की सप्लाई गड़बड़ हो जाती है. यह स्थिति नर्व्स सिस्टम को प्रभावित करती है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. कई बार स्ट्रोक के बाद सर्जरी की जरूरत होती है ताकि ब्रेन को डैमेज से बचाया जा सके या स्ट्रोक के दुष्परिणामों को कम किया जा सके. हमने स्ट्रोक सर्जरी की सफलता दर और इसके प्रमुख पहलुओं के बारे में डॉक्टरों से जानने की कोशिश की.
    2 min
  • ग्लोइंग स्किन पाने का कारगर घरेलू नुस्खा | कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये चीज
    Glowing Skin Tips: ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है. इसके लिए हम अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन प्राकृतिक नुस्खों से भी बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं. कच्चे दूध का उपयोग सदियों से खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है. अगर इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है. आइए जानें कि कच्चे दूध में मिलाकर लगाने से त्वचा को चमकदार कैसे बनाया जा सकता है.
    7 min
  • एसिडिटी क्या है और ये कैसे और किन कारणों से होती है? डॉक्टर से जानिए
    All About Acidity: अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग एसिडिटी (एसिड रिफ्लक्स) को हार्ट अटैक का दर्द समझने की भूल कर बैठते हैं. इसके पीछे मुख्य कारण है कि दोनों ही स्थितियों में छाती में असहजता और दर्द महसूस होता है, लेकिन इन दोनों समस्याओं के लक्षणों को सही तरीके से पहचानना और उनके बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति है जो तुरंत मेडिकेशन की मांग करती है, जबकि एसिडिटी एक साधारण लेकिन असहज समस्या है जिसे घरेलू उपचार या दवाओं से कंट्रोल किया जा सकता है. एसिडिटी को समझने में भूल करने वालों के सवालों को लेकर हमने डॉक्टर से बात की आप भी सुनें पूरी बातचीत...
    12 min
  • क्या डायबिटीज ठीक हो सकती है? डॉक्टर ने बताया कैसे कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल
    All About Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के खून में ग्लूकोज का लेवल सामान्य से ज्यादा होता है. यह एक गंभीर बीमारी है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है. सही लाइफस्टाइल, खान-पान और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है. आइए जानते हैं डॉक्टर द्वारा सुझाए गए कुछ जरूरी उपायों के बारे में.
     
    29 min
  • गट हेल्थ को बर्बाद कर रही हैं आपकी ये बुरी आदतें!
    हमारी ऑलओवर हेल्थ हमारी गट हेल्थ पर निर्भर करती है. आंतें हमारे पाचन तंत्र का बड़ा हिस्सा हैं और अगर इनका स्वास्थ्य बिगड़ जाए, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है. आपकी कुछ आदतें आपकी आंतों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी कुछ आदतों के बारे में जो आपकी आंतों के स्वास्थ्य को खराब कर सकती हैं.
    35 min
  • क्या Asthma का इलाज संभव है? जानिए लक्षण, कारण और उपाय
    अस्थमा एक लंबे समय तक चलने वले श्वसन रोग है जिसमें श्वासनली में सूजन आ जाती है, जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है. अस्थमा के दौरे के दौरान श्वासनली सिकुड़ जाती है, जिससे खांसी, घरघराहट और सांस फूलने जैसे लक्षण पैदा होते हैं. यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है, जो समय के साथ और भी खराब हो सकती है अगर इसका सही तरीके से इलाज न किया जाए.
    14 min
  • सिर्फ खांसी ही नहीं ये भी हैं अस्थमा के शुरुआती लक्षण, डॉक्टर ने बताए कारण और इलाज
    Asthma Symptoms And Treatment: अस्थमा एक सामान्य श्वसन रोग है जिसमें रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट सूज जाते हैं और श्रिंक हो जाते हैं, जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है. यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन बच्चों और युवा वयस्कों में यह ज्यादा सामान्य है. अस्थमा के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में जानकारी होना जरूरी है ताकि इसे समय रहते पहचाना और मैनज किया जा सके.
    13 min
  • कैमोथेरेपी क्या है और कैसे की जाती है? जानिए कैंसर रोगियों के लिए क्यों जरूरी
    What Is Chemotherapy: कीमोथेरेपी एक प्रकार का ट्रीटमेंट है जिसका उपयोग कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है. इसमें कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए खास दवाओं का उपयोग किया जाता है. कीमोथेरेपी का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ने वाली कैंसर कोशिकाओं को रोकना और नष्ट करना है.
    2 min
  • क्या आप भी चबाते हैं अक्सर नाखून? नुकसान जान आज ही छोड़ देंगे ये आदत
    Nail Biting Side Effects: नाखून चबाना एक आम आदत है जो बहुत से लोगों में होती है. यह आदत बचपन में शुरू होती है और कई बार बड़े होने तक जारी रहती है. हालांकि, यह एक सामान्य आदत लग सकती है, लेकिन इसके कई नुकसान हो सकते हैं. नाखून चबाने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. हमारे नाखूनों के नीचे और आसपास बहुत सारे बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं. जब आप नाखून चबाते हैं, तो ये बैक्टीरिया और कीटाणु आपके मुंह में चले जाते हैं, जिससे इंफेक्शन और बीमारियां हो सकती हैं. इसके अलावा, नाखून चबाने से मुंह और दांतों की समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे दांतों का टूटना या मसूड़ों की सूजन. यहां जानिए आपको नाखून चबाने से कौन से नुकसान हो सकते हैं...
    4 min
  • भिगोकर ही क्यों खाने चाहिए किशमिश? जानिए कुछ बड़ी वजह
    Soaked Raisin Benefits: किशमिश एक ड्राई फ्रूट है, जो अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है. इसे खाने में मीठा और स्वादिष्ट माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश को सुखा खाने की बजाय भीगे हुए किशमिश के सेवन से आपके स्वास्थ्य को अनेक फायदे हो सकते हैं? यहां हम भीगे हुए किशमिश के फायदों के बारे में बता रहे हैं...
    2 min

About Sehat

From the publisher's feed

आपकी सेहत का हमें है ख्याल, हम देंगे आपकी सेहत से जुड़े हर सवाल का जवाब. जुड़े रहें हमसे और पाएं सेहत से जुड़ी हर जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर.