Sehat

Sehat

By NDTV
Download on the App Store

Sehat episodes

  • Brain Stroke: कितना घातक है ब्रेन स्ट्रोक, लाइफ पर पड़ता है कैसा असर
    देशभर में ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक बार स्ट्रोक आने के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. लेकिन सही समय पर इलाज और जागरूकता इस गंभीर समस्या से आपको बचा सकती है. सही समय पर इलाज मिलने से इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक भी हुआ जा सकता है. जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स.
    8 min
  • Doctor से जानें क्‍या है Premature Menopause, कैसे रोकें, इलाज और किन किन बातों का रखें ध्‍यान
    Menopause At An Early Age: ज्यादातर महिलाएं 45 और 55 साल की आयु के बीच मेनोपॉज शुरू करती हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका में रजोनिवृत्ति की औसत आयु 51 वर्ष है. मेनोपॉज तब होता है जब आपके अंडाशय अंडे का उत्पादन बंद कर देते हैं, जिसकी वजह से एस्ट्रोजन का लेवल कम हो जाता है. यहां डॉक्टर नुपुर गुप्ता द्वारा बताए गए कुछ कारणों और प्री मेनोपॉज के प्रभावों से बचने के तरीकों के बारे में जानें.
    17 min
  • ब्रेन स्‍ट्रोक/लकवा/पैरालिसिस: लक्षण, कारण, बचाव
    Brain Stroke And Symptoms: स्ट्रोक तब आता है जब ब्रेन सेल्स एकदम से बंद हो जाएं या मर जाएं. स्ट्रोक अचानक से आता है लेकिन ऐसे कई कारण हैं जो स्ट्रोक आने की वजह बनते हैं. इसी पर बात एनडीटीवी सेहत वेहत की टीमने बात की डॉक्‍टर संजय कुमार चौधरी से. आप भी जानें कौन है खतरे में, लक्षण और बचाव के उपाय.
    12 min
  • Ayurveda Food Combining: कभी साथ न खाएं ये चीजें, डॉक्टर से जानें रॉन्ग फूड कॉम्बिनेशन
    क्या आप भी फ्रूट चाट को चटकारे लेकर खाते हैं या घी और शहद का सेवन एक साथ खाते हैं? गर्मियों में बहुत से लोग सोड़ा सिकंजी का खूब सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन चीजों को आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं वे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं. आप क्या खाते हैं और कब खाते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आपको ये पता हो कि कौन सी चीजों को साथ खाना चाहिए और कौन सी चीजों को नहीं. सही फूड कॉम्बिनेशन्स से पोषक तत्वों का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है. वहीं गलत कॉम्बिनेशन से नुकसान भी हो सकते हैं. ऐसे में हमने गलत फूड कॉम्बिनेशन जिन्हें हम आमतौर पर खाते हैं, को लेकर डॉक्टर विनायक एबट से बात की. तो चलिए जानते हैं आयुर्वेदिक फूड कॉम्बिनेशन के बारे में सब कुछ.
    7 min
  • All About Periods: पहले पीरियड से लेकर मेनोपोज तक, डॉक्‍टर ने दिया हर सवाल का जवाब
    पीरियड्स किस उम्र शुरू होंगे और किस उम्र में बंद ये हर महिला में अलग-अलग होता है. पीरियड्स शुरू होने से लेकर बंद होने तक आप किन उतार-चढ़ावों से गुजरती हैं और कौन सी वे बातें हैं जो हर किसी को पता होनी चाहिए. इस बारे में हमने बात की डॉ. नूपुर गुप्ता, निदेशक प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, एफएमआरआई, डॉ. दीप्ति खंडूजा, डायटेटिक्स प्रमुख, एफएमआरआई से.
    31 min
  • एसिडिटी के लक्षण, कारण, इलाज, उपचार और परहेज
    किसी कारण से ज्यादा एसिड बनने के कारण पेट में गैस (Pet me Gas) बनने लगती है और एसिडिटी की समस्या होने लगती है. इसमें पेट में दर्द, ब्लोटिंग, सीने में जलन और उल्टी शामिल है. इसी पर एनडीटीवी सेहत वेहत की टीम ने बात की डॉ प्रखर गुप्ता (ओबेसिटी, हर्निया, गैस्ट्रो और लेप्रोस्कोपिक विशेषज्ञ, नई दिल्ली) से. जानते हैं एसिडिटी क्‍या है, क्यों होती है और इसका कारण, लक्षण और उपचार क्या हैं.
    12 min
  • क्‍या है हड्डियों का खोखला करने वाला ऑस्टियोपोरोसिस रोग, Doctor से जानें इससे बचाव के उपाय
    ऑस्टियोपोरोसिस बोन्स से जुड़ी बीमारी है जिसमें हड्डियां खोखली होने के कारण कमजोर हो जाती हैं. सामान्य रूप में हड्डियों के अंदर शहद के छत्ते के जैसी सघन बनावट होती है. डॉक्‍टर ईश्‍वर बोहरा (Dr Ishwar Bohra) से जानते हैं क्‍या है ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों का खोखलापन, Orthopedic Doctor से जानें  कारण, लक्षण, इलाज और बचाव.
    16 min
  • युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, डॉक्टर विकास ठाकरान से जानें कैसे बचें
    युवाओं में अचानक आने वाले हार्ट अटैक के मामलों को लेकर एनडीटीवी ने इस बारे में मैक्स, बीएलके दिल्ली में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विकास ठाकरान (Sr Cardiologist) से चर्चा की.
    8 min
  • क्यों और किसे है स्तन कैंसर होने का खतरा, डॉक्टर से पाएं Breast Cancer से जुड़े हर सवाल का जवाब
    ब्रेस्ट कैंसर का खतरा किसे ज्यादा है, क्‍या परिवार में किसी को कैंसर हो तो आपको भी कैंसर होने की संभावना है? क्‍या गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से कैंसर होने का खतरा बढ़ता है और कैसे समझें कि स्तन में मौजूद कोई गांठ कैंसर की है. ऐसे ही और भी बहुत से सवालों को लेकर हमने बात की BLK-MAX हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अदित्‍या विदुषी (Dr. Aditya Vidushi - Cancer Care / Oncology) से. इस साक्षात्‍कार में समझिए क्या होता है कैंसर, क्‍या होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इसके कारण और बचाव के उपाय.
    20 min

About Sehat

From the publisher's feed

आपकी सेहत का हमें है ख्याल, हम देंगे आपकी सेहत से जुड़े हर सवाल का जवाब. जुड़े रहें हमसे और पाएं सेहत से जुड़ी हर जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर.